Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • Crompton Enters House Wires

  • Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

मंडीहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

By hinditvnews
July 17, 2025
250
0
Mandi

Mandi Cloudburst: पंगल्यूर गांव के प्रभावित झेल रहे हैं आपदा का दोहरा दंश, अभी तक लापता हैं पांच लोग; जानें

हिंदी टीवी न्यूज़, गोहर (मंडी) Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Jul 2025

Mandi Cloudburst: जिला मंडी का पंगल्यूर गांव जहां के पांच लोग अभी भी लापता हैं। आपदा प्रभावित परिवारों के सामने आज सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि आने-जाने के रास्ते भी नहीं बचे हैं।

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के गोहर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत स्यांज के पंगल्यूर गांव में 30 जून की रात को आई आपदा में दो परिवारों ने नौ सदस्यों को खो दिया। इसमें से चार शव बरामद हो चुके हैं, जबकि पांच अभी तक लापता हैं। अपनों के इंतजार में आज भी आंखें मलबे की तरफ टकटकी लगाए बैठी हैं, लेकिन मलबा इतना ज्यादा है कि अपनों के मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

पैदल चलने के लिए रास्ते भी नहीं बचे
आपदा प्रभावित परिवारों के सामने आज सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि आने-जाने के रास्ते भी नहीं बचे हैं। प्रभावित कुशमा देवी और हेमलता ने बताया कि आपदा के कारण घर, गौशालाएं और जमीनें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। खड्ड को पार करने के लिए बनाया गया पुल और पैदल चलने के रास्ते भी आपदा की भेंट चढ़ गए हैं। अब आलम यह है कि घर तक राशन पहुंचाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से रास्तों को दुरूस्त करने की गुहार लगाई है।

30 जून की रात को कभी नहीं भुला पाएंगे प्रभावित
आपदा प्रभावित कुशमा देवी ने बताया कि 30 जून की रात को आई भीषण त्रासदी को वह कभी नहीं भुला पाएंगी। आज भी उस रात के भयानक मंजर की तस्वीरें चेहरे के सामने आते ही झकझोर कर रख देती हैं। कुशमा ने बताया कि 30 जून की रात को भयंकर बारिश हो रही थी, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली चली गई थी। जो घर पानी में बह गए वहां नौ लोग रह रहे थे। सकोली खड्ड में पहले कभी इतना पानी नहीं देखा, जितना उस रात को आ गया था।

लापता लोगों को ढूंढने की गुहार
रात 1 बजकर 35 मिनट पर उनकी उन घरों में फंसी उमावती से बात हुई। उमावती ने कहा कि अब वे नहीं बचेंगे। रात एक बजकर 55 मिनट तक उमावती के फोन से लगातार चिल्लाने की आवाजें आती रही। जब आवाजें शांत हुई तो उसके बाद सामने सिर्फ पानी के सैलाब के अलावा और कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। प्रभावित ढमेश्वर ने बताया कि लापता नौ लोगों में से चार के शव मिल चुके हैं, जबकि पांच अभी भी लापता हैं। इन्होंने प्रशासन ने लापता लोगों को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।

इनके शव हो चुके हैं बरामद
अभी तक जिनके शव बरामद हो चुके हैं, उनमें 47 वर्षीय पार्वती, 9 वर्षीय कनिका, 29 वर्षीय इंद्रदेव और 70 वर्षीय देवकू देवी शामिल हैं। जबकि 75 वर्षीय पदम देव, 50 वर्षीय झाबे राम, 27 वर्षीय उमावती, 7 वर्षीय गौतम और 70 वर्षीय सुरमि देवी अभी तक लापता हैं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsmandi news
Previous Article

रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ...

Next Article

रामपुर में भूस्खलन से तीन मकान क्षतिग्रस्त, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal High Court
    CHANDIGHARहरियाणा

    बाबा रामदेव के चूर्ण में ड्रग्स मामला: हरियाणा लोकायुक्त सचिव सहित तीन को कोर्ट का समन

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Nagar Nigam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Municipal Corporation Shimla बजट 2026: 143 करोड़ की कमाई, 688 करोड़ के सपने केंद्र के भरोसे

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • rohit thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों के तबादले पर प्रतिबंध

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Ram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विधायक की जासूसी के आरोपों की जांच गृह विभाग ने पीएचक्यू को साैंपी

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल BJP: बिंदल फिर बन सकते हैं अध्यक्ष, खींचतान जारी

    February 6, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुर

    HP: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, आज-कल का मौसम

    March 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • hp
    Himachal Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा में तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, आशीष शर्मा बोले- जय शंकर महादेव

  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    तीन-चार मंजिला भवन की एटिक की ऊंचाई बढ़ाने के लिए विधि विभाग की मंजूरी

  • Hathi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पांवटा: उत्तराखंड के हाथियों को भगाएंगी मधुमक्खियां, फसल हुई थी तबाह

Timeline

  • June 12, 2026

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • June 12, 2026

    Crompton Enters House Wires

  • June 12, 2026

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • June 12, 2026

    Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • June 12, 2026

    EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pmi Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap In South Asia To Nearly Double By 2035

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Crompton Enters House Wires

    Crompton Enters House Wires

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Solinas Featured In Harvard Business School Publication For Transforming Water And Sanitation Across Cities And Industries

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and ...

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.