Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

धार्मिकहिमाचल प्रदेश
Home›धार्मिक›राज दरबार में 100 साल तक चला पीढ़ी दर पीढ़ी छुआछूत का मुकदमा, ब्राह्मणों ने कर दिया था

राज दरबार में 100 साल तक चला पीढ़ी दर पीढ़ी छुआछूत का मुकदमा, ब्राह्मणों ने कर दिया था

By hinditvnews
August 29, 2024
291
0
himachal

राज दरबार में 100 साल तक चला पीढ़ी दर पीढ़ी छुआछूत का मुकदमा

छूआछूत आज भी देश के अधिकतर हिस्सों में एक विकराल समस्या है, लेकिन पूर्व में रजवाड़ों के राज में जाति और कुल श्रेष्ठता को लेकर ब्राह्मणों में ही विवाद हो गया था। मामला राज दरबार तक भी पहुंचा और 100 साल से ज्यादा समय तक सुनवाई हुई। विवाद पैदा होने का कारण उच्च कुल के ब्राह्मणों का ग्रामीणों ब्राह्मणों के हाथ से बना भात (चावल) न खाना था।

यह घटना पूर्व की सुकेत रियासत (अब सुंदरनगर) के भाग रहे करसोग क्षेत्र में घटी थी। इसका खुलासा पांगणा क्षेत्र में मिली एक पांडुलिपि से हुआ है। 12 पन्नों की पांडुलिपि मंडयाली नागरीय टांकरी में लिखी गई है। पांडुलिपि से पता चलता है कि पूर्व सुकेत रियासत के राजाओं ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी मोर्चा खोल रखा था।पांडुलिपि के मुताबिक वर्ष 1791 में सुकेत के तत्कालीन राजा विक्रम सेन के कार्यकाल में एक धार्मिक समारोह का आयोजन हुआ था। इसमें रियासत के चार नगरों ममेल, करसोग, पांगणा और चुराग में रहने वाले ब्राह्मणों ने खेतीबाड़ी करने वाले ब्राह्मणों द्वारा पकाए गए भात (चावल) का अपनी कुल श्रेष्ठता का तर्क देते सेवन करने से मना कर दिया। इस पर नागरीय ब्राह्मणों के खिलाफ राज दरबार में मुकदमा किया गया।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान राजा ने नागरीय ब्राह्मणों को ग्रामीण ब्राह्मणों के हाथ का भात खाने का फैसला सुनाया, लेकिन उच्च कुल और जाति के गुरूर में नागरीय ब्राह्मणों ने राजा के आदेश का पालन न किया था। इसके बाद यह मुकदमा पीढ़ी दर पहाड़ी रियासत पर पांच शासक हकुमत कर चुके थे। दौरान 1893 के आसपास राजा दुष्यंत निकंदन ने अपने अहम फैसले में समानता के अधिकार की मुखालफत करने वाले नागरीय ब्राह्मणों को कारावास में डाल दिया।

पूर्व सुकेत रियासत की राजधानी रही पांगणा नगर से खोजी गई एक प्राचीन पांडुलिपि में इस मुकदमे का विस्तार से ब्योरा मिला है। 12 पन्नों में सिमटी इस पांडुलिपि से साफ हो जाता है कि पूर्व सुकेत रियासत के धर्मभीरु राजा छूआछूत के सख्त खिलाफ थे। राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के सदस्य रहे पांगणा निवासी डॉ. जगदीश शर्मा ने बताया कि यह पांडुलिपि मंडयाली नागरीय टांकरी में लिखी गई है। यह पांडुलिपि पूर्व सुकेत रियासत के इतिहास का एक अहम हिस्सा है, जिसका संरक्षण कर इसे संजोया जाएगा।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

बलिदानी आशीष का पार्थिव शरीर पांवटा साहिब ...

Next Article

रोहित ठाकुर बोले- धड़ाधड़ शिक्षण संस्थान खोलने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • health
    healthहिमाचल प्रदेश

    आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस के पांच मामले, लक्षणों के बाद करवाए टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई रिपोर्ट

    July 30, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Student
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Success Story: हिमाचल में आई आपदा में टूटा अनामिका का घर, फिर भी पंजाहल स्कूल में बना दिया ये रिकॉर्ड

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    election 2024Himachal Election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर समेत भाजपा के नौ नेताओं को नोटिस

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    कांगड़ा

    देहरा में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, सीएम सुक्खू ने फहराया तिरंगा

    August 15, 2024
    By hinditvnews
  • 1200 675 20230628 Thumbnail 16x9 Farmer
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिना कीटनाशकों के बिना भी तैयार होंगी फल-सब्जियां,नौणी विश्वविद्यालय ने नैनो फंगीसाइड किया तैयार

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    PM MODIrajnithiदिल्लीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पीएम मोदी से मिलकर हिमाचल के ये मुद्दे उठाएंगे सीएम सुक्खू, इन केंद्रीय मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात

    July 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Snow
    HoroscopemanaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: न्यूनतम पारे में कमी से जमा पानी

  • Nana Pateker
    फ़िल्मशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शूटिंग के लिए बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर पहली बार आएंगे शिमला

  • Mashroom
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: देश में पहली बार मटन का स्वाद देने वाली मशरूम हो रही तैयार, शोध की सफलता के बाद आएगी बाजार में

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.