Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • A New Force in the Surf Park Economy

  • PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›राणा सांगा विवाद: सपा सांसद के घर करणी सेना का हमला, बुलडोजर से तोड़फोड़, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

राणा सांगा विवाद: सपा सांसद के घर करणी सेना का हमला, बुलडोजर से तोड़फोड़, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

By hinditvnews
March 26, 2025
294
0
Agra

राणा सांगा विवाद: सपा सांसद के घर करणी सेना का हमला, बुलडोजर से तोड़फोड़, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

हिंदी टीवी न्यूज़, आगरा Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Mar 2025

राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर करणी सेना ने सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला बोल दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर पहुंचे। यहां पुलिस से झड़प के बाद बवाल हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

राणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर करणी सेना ने बवाल मचा दिया। इस दौरान पुलिस के साथ भी झड़प हुई। लाठियां भांजी गईं, तो भगदड़ मच गई। इस दौरान पथराव हो गया। अचानक हुए पथराव से पुलिस के पसीने छूट गए। पथराव में इंस्पेक्टर के साथ कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही अतरिक्त पुलिसबल मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर बवालियों को खदेड़ा।

राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना घेराव करने पहुंची थी। यहां पर पहले ही पुलिस तैनात थी। करणी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आवास के मुख्य द्वार से प्रवेश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए। पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान वहां रखीं कुर्सियां फेंकी गईं। डंडों के साथ तोड़फोड़ कर दी गई। हमले में इंस्पेक्टर घायल हो गए।

सुबह से चल रही थी तैयारी
सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत से अतिरिक्त पुलिसबल आ गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को लाठियां फटकारते हुए खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। बता दें सांसद से घर पर घेराव की तैयारी सुबह से ही की जा रही थी। एत्मादपुर में करणी सेना से पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। वहां भी पुलिस के द्वारा इन्हें रोका गया था। इस बीच दोपहर को बड़ी संख्या में ये लोग सपा सांसद के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित आवास तक पहुंच गए।

जानें क्या है पूरा मामल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार कहने पर हंगामा हो गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। आखिर, बाबर को लाया कौन। इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा हिंदुस्तान में लाया था। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो फिर तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो।  सुमन को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर बोल रहे थे।

 

Share :
Tagsagra newsChaos in Agra Karni Sena reached SP MP's residence vandalism took place police was also assaultedhindi newsuttar pradesh
Previous Article

यूपी: तीन साल से बात करते थे ...

Next Article

दिल्ली चुनाव: आतिशी के निर्वाचन को चुनौती, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Arun
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ: नगर निगम बैठक में नारी वंदन अधिनियम पर निंदा प्रस्ताव पास, सांसद अरुण गोविल का विपक्ष पर हमला

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Rohru
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    चांशल में बर्फबारी न होने से पर्यटन योजना पर संकट

    December 29, 2025
    By hinditvnews
  • School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: छात्र के वजन के 10% तक ही होगा स्कूल बैग, शिक्षा विभाग के निर्देश

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • weadher
    Weatherपंजाब

    औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के उद्योगपति बिजली शुल्क में बढ़ोतरी के अलावा प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन के अधिक खर्चे और यूनियनों ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्ली

    SC: दिल्ली में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना फिलहाल नहीं होगी लागू

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Goshala
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ऊना में ठंड और चारे की कमी से गोशाला में सात गोवंश की मौत, तीन की हालत नाजुक

    December 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal news
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूमंडीशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    दरकते पहाड़: हिमाचल जार-जार, हम ही कसूरवार,

  • sanjoli news today with hindi tv news channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला मस्जिद विवाद: हिंदू संगठनों पर लाठी चार्ज से बाजार बंद; व्यापारियों ने डीसी ऑफिस के बाहर पढ़ी हनुमान चालीसा

  • Vidhyak
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: चार विधायकों के जिम्मे जश्र की तैयारियां

Timeline

  • September 8, 2026

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • September 8, 2026

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • September 8, 2026

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • September 8, 2026

    A New Force in the Surf Park Economy

  • September 8, 2026

    PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • SDLG India to Showcase Next Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.