Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

India NewsWeatherकिन्नौरकुल्लूमौसमहिमाचल प्रदेश
Home›India News›रामपुर में भूस्खलन से तीन मकान क्षतिग्रस्त, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरकी पहाड़ी, 560 सड़कें बंद

रामपुर में भूस्खलन से तीन मकान क्षतिग्रस्त, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरकी पहाड़ी, 560 सड़कें बंद

By hinditvnews
August 30, 2025
35
0
Himachal Weather

रामपुर में भूस्खलन से तीन मकान क्षतिग्रस्त, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरकी पहाड़ी, 560 सड़कें बंद

हिमाचल में आसमान से आफत बरस रही है। प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन से तबाही जारी है। बीती रात रामपुर बुशहर के पटवार वृत देवठी के गांव शील प्रोग में भूस्खलन से तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भूस्खलन से तुलसी दास पुत्र कालू, लेखराज पुत्र रामसेन, हरीश कुमार पुत्र बीरबल के घरों को नुकसान हुआ है। हालांकि, किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। भूस्खलन से राज्य में तीन नेशनल हाईवे सहित 560 सड़कें बंद हैं।  इसके अतिरिक्त 936 बिजली ट्रांसफार्मर और  223 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं। भूस्खलन से एनएच पांच निगुलसरी में बंद हो गया। यहां सड़क पर दरारें भी आ गई हैं। नाथपा सड़क पर भी भूस्खलन हुआ है।

हाईवे पर मंडी-कुल्लू के बीच खोती नाला में दरकी पहाड़ी
चंडीगढ़-मनाली  नेशनल हाईवे पर मंडी–कुल्लू के बीच हणोगी के नजदीक खोती नाला में पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने के कारण शनिवार सुबह सड़क बंद हो गई। इस दौरान पंडोह पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों के चलते शुक्रवार रात को ही रात 8:00 बजे यातायात रोक दिया गया था। सुबह होते ही पंडोह पुलिस टीम ने ट्रैफिक बहाल किया। पुलिस की गाड़ी सबसे आगे थी और बाकी वाहन उसके पीछे चल रहे थे। इसी बीच अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा गिरना शुरू हो गया। हालात को देखते हुए पुलिस ने तुरंत सभी वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पीछे रोक दिया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पंडोह पुलिस टीम के प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि सड़क को खोलने में अभी समय लग सकता है। यात्रियों को अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

 

Share :
Tagshimachal weatherweather shimla
Previous Article

मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, ...

Next Article

सीएम सुक्खू चंबा जिला के लिए रवाना ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal land slide
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में बरसात के दौरान क्यों दरक रही पहाड़ियां? वैज्ञानिक रिपोर्ट में सामने आएगी सच्चाई

    August 21, 2023
    By hinditvnews
  • Download (3)
    शिमला

    शिमला-मटौर मार्ग मूसलाधार बारिश के बाद पत्‍थर गिरने से बाधित, करीब 40 सड़कें भी ब्‍लॉक; करोड़ों का हुआ नुकसान

    August 11, 2023
    By hinditvnews
  • Mandi
    HoroscopemanaliNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: मौसम खुला, दुश्वारियां बरकरार

    December 30, 2024
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 Landslide In Himachal 23499478
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Landslide in Kullu: पहाड़ से कार पर गिरी थी चट्टानें, 6 साल के बच्चे की सिर पर चोट लगने से ...

    August 12, 2023
    By hinditvnews
  • Shimla Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: एक हफ्ते में 27% ज्यादा बारिश, जारी रहेगा बारिश का दौर

    May 8, 2025
    By hinditvnews
  • Snowfall
    HoroscopemanaliNetflixOTTWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: सोलंगनाला में लगा लंबा जाम, मनाली में रेंगते रहे वाहन

    December 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vanmitra
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Van Mitra Recruitment: 2,061 वन मित्र पदों के लिए अब तक 70 हजार आवेदन

  • dehli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Landslide News: चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग भूस्खलन से हुआ बंद

  • Shiv
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पुलिस कांस्टेबल का स्टेट काडर बनाने का विधेयक राष्ट्रपति को मंजूरी के लिए भेजा

Timeline

  • September 27, 2025

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • September 27, 2025

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • September 27, 2025

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • September 27, 2025

    Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • September 27, 2025

    नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shoghi Shimla Breaking News

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • yogi

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Dead Body

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से ...

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.