शिमला: चौड़ा मैदान में पेंशनर्स का धरना, सरकार पर लगाए आरोप

Shimla: चौड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन, सरकार पर लगाए ये आरोप
हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 17 Feb 2026
मंगलवार को पेंशनरों ने लंबित पड़ी मांगों को लेकर चौड़ा मैदान में धरना प्रदर्शन किया। संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश की सरकार पर पेंशनरों की मांगों को पूरा न करने के और मुख्यमंत्री के ऊपर वादाखिलाफी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा पेंशनरों की लंबित पड़ी मांगों को मनवाने के लिए आज एक दिन का जोरदार धरना प्रदर्शन सुरेश ठाकुर चेयरमैन की अगुवाई में चौड़ा मैदान शिमला में हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ किया गया।
संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश की सरकार पर पेंशनरों की मांगों को पूरा न करने के और मुख्यमंत्री के ऊपर वादाखिलाफी के गंभीर आरोप लगाए हैं और सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि 28/11/25 को प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन और रैली प्रदेश सरकार के खिलाफ धर्मशाला जोरावार स्टेडियम में निकाली गई थी और मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में शिष्टमंडल को बुलाकर आश्वासन दिया गया कि वह उन्हें बातचीत के लिए विधानसभा समाप्त होने के एक सप्ताह के अन्दर बुलाएंगे पर सब कुछ झूठ, मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में फर्क है।















