Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

  • Asia's No. 1 Business School Uses AI to Sharpen Judgement in Leaders

हरियाणा
Home›हरियाणा›दो माह में बिखरा सपना: USA से डिपोर्ट हुआ पानीपत का अंकुश

दो माह में बिखरा सपना: USA से डिपोर्ट हुआ पानीपत का अंकुश

By hinditvnews
February 6, 2025
331
0
Us Plane

दो माह में बिखर गया सपना: दिल्ली से बेहतर भविष्य के लिए भरी थी उड़ान, पानीपत के अंकुश को USA से किया डिपोर्ट

हिंदी टीवी न्यूज़, हरियाणा Published by: Megha Jain Updated Thu, 06 Feb 2025

अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों की वायरल सूची में कुरुक्षेत्र के दर्जन भर से ज्यादा लोग बताए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश कुछ माह पहले ही लाखों रुपये खर्च कर डंकी रास्ते से अमेरिका गए थे। वह ढंग से व्यवस्थित भी नहीं हो पाए और छह माह में डिपोर्ट कर दिए गए।

विदेश जाकर परिवार की माली हालत सुधारने के युवाओं के सपने पर अमेरिका में ग्रहण लग गया है। बापौली के रिशपुर गांव के अंकुश ने लाखों रुपये खर्च कर अमेरिका में जीवन यापन करने का सपना लेकर दो माह पहले दिल्ली से उड़ान भरी थी। तमाम मुश्किलों से जूझते हुए अंकुश जैसे तैसे अमेरिका पहुंच भी गया। वहां अमेरिकन रक्षा बल ने अंकुश को पकड़ लिया। उसको कड़ी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। जेल में भी रहना पड़ा। अंतत: उसे डिपोर्ट कर दिया गया।

गौरतलब है कि परिजन इस उम्मीद में थे कि सब ठीक हो जाएगा। अंकुश अमेरिका में बस जाएगा। वह वहां उनके व अपने सपने पूरे करेगा। अचानक दो दिन पहले समाचार मिला कि अमेरिका से 104 भारतीयों को भारत में डिपोर्ट किया जा रहा है। इस सूची में अंकुश का नाम देखते ही परिवार वाले परेशान हो गए परिवार ने अंकुश से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ

बुधवार सुबह अमेरिकन सैन्य विमान 104 भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां उन्हें पंजाब पुलिस को सौंपा गया। अब पुलिस उनका रिकॉर्ड खंगाल रही है। वेरिफिकेशन के बाद पंजाब पुलिस अब अंकुश समेत हरियाणा के अन्य युवाओं को सड़क रास्ते से घर के लिए रवाना करेगी।अंकुश के पिता जय भगवान ने बताया कि उन्हें अंकुश के अमृतसर आने की सूचना मिली है। अब तक अंकुश घर नहीं आया है। उनका संपर्क भी नहीं हुआ है। अंकुश से मिलने के बाद ही पूरी बात का पता चलेगा। 

अमेरिका से डिपोर्ट हुए व्यक्तियों में यमुनानगर के भी दो शामिल

यमुनानगर। अमेरिका से डिपोर्ट हुए हरियाणा के 33 लोगों में दो यमुनानगर जिले के रहने वाले है। जिला प्रशासन भी उनकी तलाश में जुट गया है। इसके लिए दोनों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। जानकारी के अनुसार अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भारत डिपोर्ट किया था। अमेरिका से डिपोर्ट 205 लोगों में 33 हरियाणा के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। इनमें दो व्यक्ति यमुनानगर के भी शामिल हैं।

इनमें से एक युवक चुहड़पुर और दूसरा हैबतपुर का रहने वाला वाला है लेकिन अभी तक गांव में इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है। उधर, जिला प्रशासन का कहना है कि इस सूची में यमुनानगर के दो व्यक्ति शामिल हैं। उनके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। डीसी यमुनानगर पार्थ गुप्ता ने बताया कि सूची में यमुनानगर के दो व्यक्तियों के होने की जानकारी मिली है। अभी दोनों के बारे में जानकारी की जा रही है।

मनदीप जमीन बेचकर तो गुरप्रीत कर्ज लेकर डंकी मार्ग से गए थे अमेरिका

गोहला स्योमाजरा का मनदीप सिंह (25) एक साल पहले डंकी मार्ग से अमेरिका गया था। मनदीप के परिवार ने जमीन बेचकर उन्हें उसे अमेरिका भेजा था। वहां पहुंचते ही मनदीप सिंह के अमेरिकी इमीग्रेशन की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया था। उसके परिजन तभी से परेशान थे। जबकि अरनौली गांव निवासी गुरप्रीत सिंह (33) दो बच्चों का पिता है। बेहतर भविष्य की उम्मीद पाले गुरप्रीत रिश्तेदारों से छह माह पहले डंकी मार्ग से अमेरिका गया था। उसे वापस भारत भेजे जाने से परिवार गहरे सदमे में है।

लाखों खर्च कर पहुंचे अमेरिका, छह माह में ही डिपोर्ट

कुरुक्षेत्र के नौ लोगों विकास कुमार कुरुक्षेत्र, खुशप्रीत सिंह इस्माईलाबाद, रोबिन हांडा इस्माईलाबाद, जगतार सिंह बटेड़ी, पेरिस शाहाबाद, जगतार सिंह धनीरामपुरा पिहोवा, योगेश आर्य खेड़ी रामनगर, साहिब सिंह पिहोवा, मनिंद्र कौर कुरुक्षेत्र के नाम शामिल हैं। एसपी वरूण सिंगला का कहना है कि अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों की सूची अधिकारिक तौर पर उनके पास नहीं पहुंची है। फिलहाल पूरे मामले पर निगरानी जारी है।

छह माह पहले गया था खेड़ी रामनगर का योगेश
गांव खेड़ी रामनगर का आकाश अपने भाई योगेश आर्य का नाम डिपोर्ट किए लोगों की वायरल सूची में देखकर चिंतित है। उसने बताया कि प्रशासन की ओर से तो अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि योगेश छह माह पहले ही अमेरिका गया था। उसके पिता का करीब एक साल पहले व माता का करीब चार साल पहले निधन हो चुका है। आकाश ने बताया कि वह भी इंग्लैंड गया था परंतु तीन साल पहले घर लौट आया था। अब भाई योगेश के जाने के बाद परिवार को वहीं संभाल रहा है।

ढंग से व्यवस्थित भी नहीं हो पाए, पति-पत्नी व दो बच्चे छह माह में वापस भेजे गए
साहब सिंह करीब छह माह पहले पत्नी मनिंद्र कौर व दो बच्चों हरबाज व गुरनूर के साथ अमेरिका गए थे। वे सभी डिपोर्ट किए गए हैं। हालांकि वायरल सूची में साहब सिंह व मनिंद्र के नाम ही सामने आए हैं। साहब सिंह के पिता अमरीक सिंह भी पहले 20 साल तक अमेरिका रह चुके हैं और कईं वर्ष पहले वे पिहोवा लौट आए थे। वे उन्हें लेने के लिए अमृतसर रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बड़े स्तर पर खर्च के बाद बच्चे अमेरिका गए थे और अभी ढंग से सैटल भी नहीं हो पाए थे।

Share :
TagsAnkush of Panipat deported to USADream shattered in two monthsharyana newshindi newsPanipat Newstaken flight from Delhi for better future
Previous Article

कपूरथला: कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत के घर ...

Next Article

मेरठ: ‘मैं भी जैन हूं’ कहकर महिला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबादिल्लीधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम अपडेट: 6 दिन बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • Cctv
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना परमिट गाड़ी चलाने पर चालान, एनएच पर लगेगा CCTV

    April 18, 2025
    By hinditvnews
  • Untitled Design
    राष्ट्रीय

    भारत की मांग के बाद कई भारतीयों को रूसी सेना से दी गई छुट्टी, विदेश मंत्रालय ने मदद मांगने की ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • Haridwar
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: गंगा दशहरा पर हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Nana Patekar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: नाना पाटेकर बोले- शिमला में बर्फबारी न होने से निराश हूं

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • Anurag Thakur Vinod Sultanpuri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024: दो दिन अवकाश के बाद आज होगा नामांकन, अनुराग ठाकुर व विनोद सुल्तानपुरी सहित ये दिग्गज ...

    May 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vikramadityasingh
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में हुई मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक

  • हिमाचल प्रदेश

    आईएएस अधिकारी नंदिता होंगी हिमाचल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी

  • hrtc news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, तीन घायल

Timeline

  • October 15, 2026

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • October 15, 2026

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • October 15, 2026

    The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • October 15, 2026

    LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

  • October 15, 2026

    Asia's No. 1 Business School Uses AI to Sharpen Judgement in Leaders

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE ...

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

    The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.