Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

  • दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

  • हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

  • उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में विदेशी भाषा पढ़ाने की तैयारी, जिलों में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

  • शिमला: बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, जुर्माना भी लगा

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: श्रम बल सहभागिता में शिमला देश की राजधानियों से आगे, दर 70% फीसदी

Shimla: श्रम बल सहभागिता में शिमला देश की राजधानियों से आगे, दर 70% फीसदी

By hinditvnews
October 15, 2026
8
0
Himachal Pradesh Shimla

श्रम बाजार रिपोर्ट: हिमाचल प्रदेश के शिमला ने देश की राजधानियों को पछाड़ा, श्रम बल सहभागिता दर 70 फीसदी

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 15 Oct 2026

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की पहली जिला स्तरीय श्रम बाजार रिपोर्ट के अनुसार, शिमला रोजगार और श्रम बल सहभागिता के प्रमुख संकेतकों में देश की राज्य राजधानियों से आगे रहा है। राजधानी में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की आबादी की श्रम बल सहभागिता दर 70 फीसदी और श्रमिक जनसंख्या अनुपात 65.1 फीसदी दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला रोजगार और श्रम बल में भागीदारी के मामले में देश की अन्य राज्य राजधानियों में सबसे आगे है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से सितंबर 2026 में जारी पहली जिला स्तरीय श्रम बाजार रिपोर्ट के अनुसार शिमला में 15 वर्ष और इससे अधिक आयु की आबादी की श्रम बल सहभागिता दर 70 फीसदी दर्ज है। श्रमिक जनसंख्या अनुपात 65.1 फीसदी रहा है।

श्रम बल सहभागिता दर के मामले में केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम 64.4 फीसदी के साथ दूसरे और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 61.5 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है। श्रमिक जनसंख्या अनुपात में भी शिमला 65.1 फीसदी के साथ इन दोनों राजधानियों से आगे रहा। तिरुवनंतपुरम में यह अनुपात 63.2 फीसदी और रायपुर में 59.4 फीसदी दर्ज किया गया।

श्रम बल सहभागिता दर यानी एलएफपीआर बताती है कि 15 वर्ष या इससे अधिक आयु की आबादी में कितने लोग काम कर रहे हैं या काम पाने के लिए श्रम बल में शामिल हैं। इसमें नौकरी तलाश रहे और काम करने के लिए उपलब्ध लोग भी शामिल होते हैं। रिपोर्ट में 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के उन युवाओं का भी आकलन किया गया है, जो न रोजगार में हैं, न शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और न ही किसी प्रशिक्षण से जुड़े हैं। इस श्रेणी को एनईईटी कहा जाता है। रिपोर्ट के अनुसार शिमला में इस वर्ग की दर 20.5 फीसदी दर्ज की गई है।

सर्वाधिक आबादी वाले जिलों में सूरत बेहतर
रिपोर्ट के राष्ट्रीय निष्कर्षों के अनुसार देश के 98.8 फीसदी जिलों में श्रम बल सहभागिता दर 40 से 70 फीसदी के बीच दर्ज की गई। वहीं, 98.3 फीसदी जिलों में श्रमिक जनसंख्या अनुपात इसी दायरे में रहा। बेरोजगारी दर के मामले में करीब 77.8 फीसदी जिलों में यह 0.5 से 5.5 फीसदी के बीच दर्ज की गई। देश के 100 सर्वाधिक आबादी वाले जिलों में गुजरात का सूरत जिला उल्लेखनीय रहा। यहां श्रम बल सहभागिता दर 68.6 फीसदी और श्रमिक जनसंख्या अनुपात 67.8 फीसदी दर्ज किया गया। दूसरी ओर, बिहार के दरभंगा में इन दोनों संकेतकों का स्तर सबसे कम रहा।

श्रम बल सहभागिता, फीसदी में : शिमला 70.0, तिरुवनंतपुरम 64.4, रायपुर 61.5 बंगलूरू 56.8, अहमदाबाद 55.6, रांची 55.6, कोलकाता 55.4, लखनऊ 55.4, जयपुर 55.3, चेन्नई 51.4, मुंबई 51.3, भोपाल 50.0, पटना 45.2, नई दिल्ली 41.4

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsShimla Labour Force Participation 70 Percent NSO Report 2026shimla news
Previous Article

हिमाचल: 10 जिलों में अंधड़ का येलो ...

Next Article

हिमाचल कांस्टेबल भर्ती: होमगार्ड जवानों को फिजिकल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Gujrat
    राष्ट्रीय

    समुद्र से ड्रग्स का जखीरा बरामद, पोरबंदर से 700 KG नशीला पदार्थ सीज, 8 ईरानी नागरिक भी पकड़े

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • cbi
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड स्टिंग केस: CBI ने तेज की जांच, मंत्री उनियाल समेत कई नेताओं को तलब

    May 29, 2025
    By hinditvnews
  • Joshi
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी फिरौती

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • shimla 1
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बरसात थमी, अब विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Snow Leopard
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    लाहौल में कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ, निचले इलाकों की ओर बढ़ रहे वन्य जीव

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में चिट्टे से जंग: दोस्तों के साथ मजे में लगी लत, परिवार के लिए मुसीबत

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: आउटसोर्स भर्तियों पर रोक जारी, सरकार की अर्जी खारिज

  • Snowfall
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कोकसर में बर्फबारी से बढ़ी सैलानियों की रौनक

  • himachal Police
    कांगड़ाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंजाब, हरियाणा से हो रही नशीले पदार्थों और कीमती आभूषणों की सप्लाई, आरोपियों ने उगले कई राज

Timeline

  • October 15, 2026

    सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

  • October 15, 2026

    दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

  • October 15, 2026

    हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

  • October 15, 2026

    उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में विदेशी भाषा पढ़ाने की तैयारी, जिलों में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

  • October 15, 2026

    शिमला: बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, जुर्माना भी लगा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • yogi adityanath

    सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Rekha

    दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.