Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • AZRAKH: Looking FAR Beyond the Print

  • Vaishnavi Group Launches Vaishnavi Life in Mysuru, a 45+ Acre Premium Plotted Development

  • WazirX on Bitcoin's Recovery and its Liquidity Test

  • Intersection 2026 Explores Possibilities, Builds Connections and Shares Insights

  • ICT Academy and Google to Equip College Students in Andhra Pradesh With On-Campus Digital and Data Certification for Internships and Jobs

manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल: कोकसर में बर्फबारी से बढ़ी सैलानियों की रौनक

हिमाचल: कोकसर में बर्फबारी से बढ़ी सैलानियों की रौनक

By hinditvnews
December 31, 2025
291
0
Snowfall

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के कोकसर में बर्फबारी शुरू, सैलानी कर रहे मस्ती

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 31 Dec 2025

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदल रहा है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा आठ जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के बीच मंगलवार को लाहौल घाटी के उदयपुर उपमंडल के त्रिलोकनाथ के साथ कई रिहायशी इलाकों सहित रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा, बारालाचा, कुंजम दर्रा में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। 31 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और निचले व मध्यम इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश के कारण शीतलहर चलने की संभावना है। खासकर सुबह-शाम ठंड का असर ज्यादा रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। रात के समय तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।
दिसंबर में भी नहीं बरसे बादल, सामान्य से 99 कम बारिश
हिमाचल में नवंबर के बाद दिसंबर में भी बादल नहीं बरसे। एक से 30 दिसंबर तक प्रदेश में सामान्य से 99 कम बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 0.2 मिलीमीटर हुई, जबकि 36.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। सिर्फ लाहौल-स्पीति में 0.7 मिलीमीटर बारिश हुई। बीते वर्ष दिसंबर के दौरान सामान्य से 36 फीसदी अधिक बादल बरसे थे। प्रदेश में 49.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

कोहरे से 264 उड़ानों पर असर, यात्रियों को भोजन देने के निर्देश 
कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर भारत में कोहरे का कहर भी बढ़ता जा रहा है। इसकी सबसे बुरी मार रेल और हवाई सेवाओं पर पड़ रही है। मंगलवार को भी दिल्ली में घने कोहरे से 264 उड़ानों पर असर पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस बीच, केंद्र सरकार ने सभी एयरलाइंस को उड़ानों में विलंब होने पर यात्रियों के भोजन की व्यवस्था करने और रद्द होने पर उनके टिकट की दोबारा बुकिंग करने या पैसे लौटाने के निर्देश दिए हैं।

कोकसर में दिसंबर महीने की पहली बर्फबारी, सैलानी कर रहे मस्ती
बुधवार को जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के कोकसर में दिसंबर महीने की पहली बर्फबारी हुई है। इस दौरान सैलानियों ने लाइव बर्फबारी का आनंद लिया और जमकर मस्ती की। घाटी में ऊंची चोटियों के साथ-साथ अब निचले इलाकों में भी रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsmanali newsshimla newsYellow alert issued for rain and snowfall in eight districts of Himachal for three days
Previous Article

HP हाईकोर्ट: मौजूदा पदोन्नति प्रणाली ‘बीमार’, सुधार ...

Next Article

आपदा के बाद सूखा, आर्थिक तंगी से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 10वीं-12वीं पास प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद, स्टेपवाइज मार्किंग

    April 18, 2025
    By hinditvnews
  • fraud
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पैसा दोगुना, महंगे उपहार का लालच दे करोड़ों रुपये लेकर कंपनी फरार

    December 30, 2024
    By hinditvnews
  • Bricks
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ईंटें महंगी, घर बनाना हुआ और खर्चीला

    June 27, 2026
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कैबिनेट: हिमकेयर से बाहर होंगे अमीर, गरीबों को मुफ्त इलाज

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांस्टेबल भर्ती: बायोमेट्रिक-बारकोड स्कैनिंग से एंट्री, 98,719 आवेदन

    September 22, 2026
    By hinditvnews
  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: युवा विद्यार्थी मंथन में बोले धामी, संकल्प लेकर आगे बढ़ें युवा

    August 10, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Truck
    manaliलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली-लेह मार्ग पर ट्रक खराब होने से घंटों फंसे रहे सैकड़ों वाहन

  • 18 01 2024 Forex Treding 23632427
    हिमाचल प्रदेश

    Forex Trading Case: 250 करोड़ की धोखाधड़ी, तीन आरोपी… नियमित जमानत के लिए हिमाचल HC कल करेगा सुनवाई

  • Ambulance
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, आज रात 8 बजे तक सेवा बंद

Timeline

  • November 27, 2026

    AZRAKH: Looking FAR Beyond the Print

  • November 27, 2026

    Vaishnavi Group Launches Vaishnavi Life in Mysuru, a 45+ Acre Premium Plotted Development

  • November 27, 2026

    WazirX on Bitcoin's Recovery and its Liquidity Test

  • November 27, 2026

    Intersection 2026 Explores Possibilities, Builds Connections and Shares Insights

  • November 27, 2026

    ICT Academy and Google to Equip College Students in Andhra Pradesh With On-Campus Digital and Data Certification for Internships and Jobs

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • AZRAKH: Looking FAR Beyond the Print

    AZRAKH: Looking FAR Beyond the Print

    By hinditvnews
    November 27, 2026
  • Vaishnavi Group Launches Vaishnavi Life in Mysuru, a 45+ Acre Premium Plotted Development

    Vaishnavi Group Launches Vaishnavi Life in Mysuru, a 45+ Acre Premium Plotted Development

    By hinditvnews
    November 27, 2026
  • WazirX on Bitcoin's Recovery and its Liquidity Test

    By hinditvnews
    November 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.