शिमला: 10 जुलाई को उपराष्ट्रपति का दौरा, तैयारियों की आज समीक्षा

Shimla: 10 जुलाई को शिमला दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति, मुख्य सचिव आज करेंगे तैयारियों की समीक्षा
हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 06 Jul 2026
बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग, हिमाचल प्रदेश पुलिस और जिला शिमला के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में उप राष्ट्रपति के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक की विस्तृत व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी।
भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 10 जुलाई को एक दिन के शिमला दौरे पर आएंगे। उप राष्ट्रपति शिमला में भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद वह उसी दिन नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।