Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›सड़क पर गरजे कांग्रेसी…सरकार का फूंका पुतला, CBI जांच और दोषियों को फांसी देने की मांग

सड़क पर गरजे कांग्रेसी…सरकार का फूंका पुतला, CBI जांच और दोषियों को फांसी देने की मांग

By hinditvnews
August 19, 2024
256
0
uttrakhand

सड़क पर गरजे कांग्रेसी…सरकार का फूंका पुतला

रुद्रपुर में नर्स से हुई दरिंदगी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए राज्य सरकार और पुलिस का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएगी।

रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। आज महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। इसकी बारीकी से जांच कराई जाए तो कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।उन्होंने पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में यह पहली घटना नहीं है, जिसे दबाने का प्रयास किया गया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में भी सरकार के इशारे पर लीपापोती की गई थी। अंकिता के दोषियों को अभी तक सजा नहीं मिल पाई है। देहरादून में भी गैंगरेप की घटना सामने आई है।

मामले की तुलना निर्भया कांड से करते हुए सीबीआई जांच और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। वहां मोहन खेड़ा, सौरभ चिलाना, बाबू विश्वकर्मा, रोहित चौहान, परवेज कुरैशी, ममता रानी, उमा सरकार, काजल गंगवार आदि थे।

महिलाएं बोलीं, अपराध विशेष समुदाय से होता तो बुलडोजर चल जाता
पश्चिम बंगाल की महिला डॉक्टर और रुद्रपुर की नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी की किरण पांडे विश्वास के नेतृत्व में ट्रांजिट कैंप की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं से लगता है कि शासन-प्रशासन किसी को बचाना चाह रहा है। दोनों मामलों की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

महिलाओं ने कहा कि इस तरह का अपराध यदि किसी विशेष समुदाय से हो जाता तो अब तक बुलडोजर चल जाता और जातीय हिंसा शुरू हो जाती। विशेष संगठन भी सड़क पर उतरकर धार्मिक रंग देने लगते। कहा केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो देती है लेकिन सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं नहीं करती। वहां नीतू विश्वास, अर्चना विश्वास, मालती कश्यप, अनीता गंगवार, सुनीता प्रजापति, सोना मलिक आदि थीं।

सूबे की बेटियां अपने को कर रही असुरक्षित महसूस
बाजपुर में सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। सूबे में आए दिन दुष्कर्म, लूटपाट, चोरी, हत्या की घटनाएं हो रही हैं। नर्स हत्याकांड से प्रदेश में भय का माहौल बन गया। बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने हत्याकांड की सीबीआई जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कहा कि पीड़िता के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए।

नर्स के पिता के साथ कांग्रेस नेताओं ने की पत्रकार वार्ता
गदरपुर में कांग्रेस ने रविवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष लीलावती के आवास पर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि पुलिस के खुलासे से मृतका का परिवार संतुष्ट नहीं है। गैरसैंण में शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष की ओर से नर्स हत्याकांड का मामला उठाया जाएगा। उन्होंने एसएसपी को हटाने की भी मांग की।

नर्स के पिता ने कहा कि पुलिस घटना के बाद से ही मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी। उनकी बेटी का आठ दिन बाद शव मिला। शव से दुर्गंध नहीं आ रही थी। उसका चेहरा और सीना बुरी तरह गला हुआ था, मानो किसी ने कोई केमिकल डालकर उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की हो। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव चंद्रा सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वहां मो. शादाब, किशोर हालदार, एडवोकेट प्रशांत सिंह, अर्शदीप सिंह आदि थे।

 

Share :
Tagsuttrakhand
Previous Article

खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बहनों से राखी ...

Next Article

दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, सभी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: भाजपा ने संगठन के चुनाव आगे खिसकाए,..

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Kedar
    kedarnath yatraउत्तराखण्ड

    Kedarnath Yatra : केदारनाथ यात्रा के लिए आज से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, किराये में मिलेगी 25 % की छूट

    August 7, 2024
    By hinditvnews
  • Pic
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बुग्याल की खूबसूरती पर दाग, लीकेज होने से सूखा कुंड

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Haridwar1
    उत्तराखण्ड

    Makar Sankranti: ठंड को दरकिनार कर उत्तरकाशी से हरिद्वार तक उमड़े श्रद्धालु

    January 14, 2025
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    army bhartiउत्तराखण्ड

    आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड के कैप्टन दीपक बलिदान, सीएम ने जताया शोक

    August 15, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: उपचुनाव की जीत से कांग्रेस को मिली संजीवनी, निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं मे उत्साह

    July 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • weather alert
    राष्ट्रीयशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चेतावनी: उत्तराखंड-हिमाचल और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, 204.4 मिमी वर्षा का अनुमान; केंद्र की हालात पर नजर

  • Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला में ट्रेडिंग सिखाकर मुनाफे का झांसा, लाखों की ठगी

  • Priyanka
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: Priyanka Gandhi कीCM के साथ मीटिंग

Timeline

  • June 16, 2026

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • June 16, 2026

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • June 16, 2026

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • June 16, 2026

    Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • June 16, 2026

    What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pramerica Life Insurance Launches 'invest Shield' With Up To 100x Life Cover And Market Linked Growth In One Plan

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth ...

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Indian Physician Launches India's First Doctor Led Brain Wellness Programme For Seniors

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Euroschool Thane Celebrates 15 Years Of Educational Excellence, Innovation, And Nurturing Future Ready Learners

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.