Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Uttarakhand: केदारनाथ धाम बर्फ से ढका, बर्फबारी के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

  • हिमाचल: कर्मचारी एक्ट पर सरकार की रिव्यू याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

  • Himachal: सीएम सुक्खू की शुगर जांच में गड़बड़ी, गलत रीडिंग पर बदली मशीन

  • हिमाचल हाईकोर्ट: कम वेतन चुनने वाला सीनियर जूनियर से ज्यादा सैलरी नहीं मांग सकता

  • शिमला: चेस्टर हिल्स के खिलाफ रेरा में नई याचिका दायर होगी

Uncategorized
Home›Uncategorized›सरकार गिराने की साजिश…विधानसभा से निकला बयान, छूटने लगे अब कई बाण

सरकार गिराने की साजिश…विधानसभा से निकला बयान, छूटने लगे अब कई बाण

By hinditvnews
August 31, 2024
255
0
uttrakhand

सरकार गिराने की साजिश…विधानसभा से निकला बयान, छूटने लगे अब कई बाण

भराड़ीसैंण विधानसभा से सरकार गिराने की साजिश का बयानी तीर बाहर आने के बाद राजनीति के महारथियों की प्रत्यंचा से अलग-अलग बाण छूटने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. निशंक ने मामले काे गंभीर बताते हुए जांच की मांग उठाई तो उनके समर्थन में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मैदान में उतर गए।पूर्व सीएम प्रत्यंचा चढ़ाई और तीर छोड़ दिया। उनके छूटे बाण से मची हलचल के बीच निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने त्रिवेंद्र पर पलटवार कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं विश्वसनीय नहीं हूं लेकिन आपकी तरह मैं विश्वासघाती तो नहीं हूं।दरअसल, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा था जिस व्यक्ति ने 500 करोड़ से सरकार गिराने का बयान दिया है, वह विश्वसनीय है न ही उसे उत्तराखंड के सरोकारों से कोई लेना-देना है। मसूरी में पत्रकार वार्ता में त्रिवेंद्र ने इस मामले की जांच कराए जाने की जोरदार वकालत की थी।

बयान पर बवाल
शुक्रवार को इसी बयान पर खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने अपने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखी। पहले डॉ. निशंक फिर हरीश रावत और उनके बाद त्रिवेंद्र की जुबां से निकले बयानी तीर अब निजी हमलों में बदल गए हैं।पूर्व सीएम ने उमेश का नाम लिए बगैर उनकी विश्वसनीयता पर प्रश्न किया तो उमेश ने भी त्रिवेंद्र सरकार में गुप्ता बंधुओं को सुरक्षा देने, उनके बेटे की औली में शादी करने समेत कुछ और मुद्दों को लेकर सवालों के तीर छोड़ दिए। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फेसबुक पर एक पुराना स्टिंग भी जारी कर दिया।

विधायक उमेश कुमार का लिखा पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल
कुल मिलाकर सरकार गिराने की साजिश को लेकर दिए गए उमेश के बयान पर तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्री अपने-अपने हिसाब से मुखर हैं। हालांकि उमेश के पलटवार के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह लड़ाई सोशल मीडिया पर अलग-अलग रूप में आगे बढ़ रही है।
इस बयानी तकरार के बीच विधायक उमेश कुमार का लिखा एक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो उन्होंने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को लिखा था। पत्र में उमेश ने समूह ग की परीक्षा में गढ़वाली और कुमाऊंनी के प्रश्नों को लेकर देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के अभ्यर्थियों की परेशानी का जिक्र किया था।
सोशल मीडिया पर उमेश ने इस पत्र को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान शुक्रवार को ही पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी विधानसभा अध्यक्ष से सरकार गिराने की साजिश वाले मामले की जांच के लिए एक सर्वदलीय समिति बनाने का अनुरोध कर दिया।

स्पीकर महोदय बकअप, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने ललकारा है : हरीश

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी फेसबुक पर लिखा, अनुभवी सुपारी किलर के रहस्योद्घाटन, मुख्यमंत्री जी की टिप्पणी के बाद अब दो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. निशंक और त्रिवेंद्र उस षड्यंत्र की आग जहां जल रही है, उसके निकट तक पहुंच चुके हैं। जिसमें विपक्ष को भी शामिल किया जाना चाहिए। सदन में कहा है तो केवल खुफिया एजेंसियों पर क्यों निर्भर रहा जाए! जैसा मुख्यमंत्री जी ने कहा है। स्पीकर महोदया बकअप! दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने ललकारा है। मैं भी आपसे अनुरोध कर रहा हूं कि एक कमेटी गठित करिए।

 

Share :
Previous Article

MI-17 से छिटककर नदी में गिरा क्षतिग्रस्त ...

Next Article

रोज कागजों में बन रहा था 187 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cricket
    Uncategorizedखेल

    शार्दुल की जगह अक्षर पटेल की हुई टीम में एंट्री

    September 12, 2023
    By hinditvnews
  • Bijli
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बिजली बोर्ड के पास मीटर खत्‍म

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Nepal
    Uncategorized

    नेपाल में 42 यात्रियों को लेकर जा रही भारत की नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिरी, अब तक 15 ...

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • CBI
    Uncategorized

    पूर्व राज्यपाल Satyapal Malik के आवास पर CBI का छापा, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट मामले में की कार्रवाई

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • sanjoli news today with hindi tv news channel
    Uncategorized

    पूर्व महापाैर समेत 43 लोगों पर एफआईआर,

    September 13, 2024
    By hinditvnews
  • Subrat1
    Uncategorizedउत्तर प्रदेशफ़िल्म

    सुब्रत राय के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं फिल्म व राजनीतिक हस्तियां

    November 16, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • cm sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Disaster: ‘इतिहास की सबसे बड़ी आपदा से गुजर रहा है हिमाचल’, पड्डल मैदान में बोले सीएम सुक्खू

  • Manali Heavy Rain
    कुल्लूमौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली: फिर उफान पर आया मनालसु नाला, टेंपो ट्रैवलर बीच में फंसा

  • Dhaniram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी को 6 माह का सेवा विस्तार, सोशल मीडिया पर विरोध

Timeline

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: केदारनाथ धाम बर्फ से ढका, बर्फबारी के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

  • October 30, 2026

    हिमाचल: कर्मचारी एक्ट पर सरकार की रिव्यू याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

  • October 30, 2026

    Himachal: सीएम सुक्खू की शुगर जांच में गड़बड़ी, गलत रीडिंग पर बदली मशीन

  • October 30, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: कम वेतन चुनने वाला सीनियर जूनियर से ज्यादा सैलरी नहीं मांग सकता

  • October 30, 2026

    शिमला: चेस्टर हिल्स के खिलाफ रेरा में नई याचिका दायर होगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kedar

    Uttarakhand: केदारनाथ धाम बर्फ से ढका, बर्फबारी के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Supreem court

    हिमाचल: कर्मचारी एक्ट पर सरकार की रिव्यू याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Cm

    Himachal: सीएम सुक्खू की शुगर जांच में गड़बड़ी, गलत रीडिंग पर बदली मशीन

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.