Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

eudctionहिमाचल प्रदेश
Home›eudction›सीएम सुक्खू बोले- नहीं बेचेंगे अटल आदर्श विद्यालय, न ही बदला जाएगा नाम

सीएम सुक्खू बोले- नहीं बेचेंगे अटल आदर्श विद्यालय, न ही बदला जाएगा नाम

By hinditvnews
August 30, 2024
126
0
cm

सीएम सुक्खू बोले- नहीं बेचेंगे अटल आदर्श विद्यालय

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अटल आदर्श विद्यालय नहीं बेचे जाएंगे, न ही योजना का नाम बदला जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से तीन स्कूलों का निर्माण हो रहा है। पर्याप्त बजट होने पर अन्य पर भी काम किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इन स्कूलों में भी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार की नीतियों से हिमाचल में शिक्षा का हाल खराब हो गया है। प्रदेश की रैंकिंग 18वें स्थान पर पहुंच गई है। भाजपा विधायकों की नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री ने पुरानी शिक्षा नीति में बदलाव करने का भी एलान किया।भाजपा विधायक विनोद कुमार, विपिन परमार और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाया। विनोद ने कहा कि जिला मंडी के मढ़ी में अटल आदर्श विद्यालय के लिए 40 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि उनके विधानसभा क्षेत्र नाचन के तहत गड़ाहरी में स्कूल के लिए 20 करोड़ ही दिए गए। बजट कम मिलने को लेकर वह कई बार मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिले हैं, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। जवाब में शिक्षा मंत्री की जगह राजस्व मंत्री जगत सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि धर्मपुर के मढ़ी स्कूल को 40 करोड़ क्यों मिले, इसका जवाब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांगना चाहिए। हमारी सरकार जल्द बजट जारी कर काम पूरा करेगी।विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि पूर्व सरकार के समय में अटल आदर्श विद्यालय के लिए 28 जगह स्थान चिह्नित हुए थे, लेकिन काम तीन जगह ही शुरू हुआ। कहा कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना की घोषणा कर अटल आदर्श विद्यालय योजना को ओवरलैप किया जा रहा है। अटल स्कूलों को निजी कंपनियों को भी सौंपने की तैयारी है। कई बड़ी कंपनियों ने स्कूल लेने के लिए विभाग को संपर्क भी किया है। जवाब में मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि अटल योजना पूरी तरह से बोर्डिंग है, जबकि राजीव गांधी योजना डे बोर्डिंग है। सरकार ने कोई भी नाम नहीं बदला है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने शिक्षा विभाग का भट्ठा बैठा दिया है। शिक्षण संस्थानों को बेचने के लिए निविदाएं मांग ली गई हैं। पालमपुर विवि की भूमि भी बेचने की तैयारी है। भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद करने और नीलाम करने का काम जारी है।

नारेबाजी की जगह सुनने की शक्ति रखे विपक्ष
– जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि काल्पनिक बातों का कोई जवाब नहीं होता। तय तो भाजपा ने बहुत कुछ किया था लेकिन किया कुछ नहीं। शिक्षक नहीं होने के चलते अब स्कूलों को बंद करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारेबाजी करने की जगह विपक्ष को सुनने की शक्ति रखनी चाहिए। भाजपा की गलत नीतियों से शिक्षा क्षेत्र में गिरावट आई है। इन हालात को ठीक करने में कुछ समय तो लगेगा। कांग्रेस सरकार किसी भी संंस्थान को बेच नहीं रही है।

नेता विपक्ष बार–बार नहीं उठते : पठानिया
प्रश्नकाल के दौरान जब नेता विपक्ष जयराम ठाकुर सवाल पूछने के लिए खड़े हुए तो विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि नेता विपक्ष को बार-बार नहीं उठना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने विधायकों को सवाल पूछने दो। नेता विपक्ष को तो कभी-कभार ही अपनी सीट से उठना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने भी व्यंग्य करते हुए कहा कि नेता विपक्ष को बात-बात पर गुस्सा नहीं होना चाहिए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पता लगाना चाहिए कि नेता विपक्ष को गुस्सा क्यों आता है।

सूचना नहीं मिलने पर विधायक काजल ने जताई आपत्ति
सूचना नहीं मिलने को लेकर भाजपा विधायक पवन काजल ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बीते दिनों ही चुनाव आयोग और उद्योग विभाग में नियुक्तियां हुई हैं। इन नियुक्तियों को ओबीसी वर्ग को कितने पद मिले, इसकी जानकारी नहीं देना सही बात नहीं है। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि काजल के सवाल के कुछ और पहलू भी हैं। दोनों विभागों में ओबीसी वर्ग के पद भरे हुए हैं। इसी बजट सत्र में सूचना उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस पर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सूचनाएं छिपाकर सदन का मजाक बनाया जा रहा है।

उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का मामला कोर्ट में लंबित : नेगी
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की जगह जवाब देते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में ओबीसी आरक्षण देने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के फैसले अनुसार इस पर काम किया जाएगा। कहा कि एचपीयू, मंडी विवि, औद्योगिक एवं तकनीकी विवि सोलन, तकनीकी विवि हमीरपुर, कृषि विवि पालमपुर, अटल विवि मंडी में ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिया जा रहा है। निजी विश्वविद्यालयों में भी आरक्षण दिया जा रहा है। भाजपा विधायक पवन काजल ने यह मामला उठाया था।

सरकारी स्कूलोें में जेबीटी के 4457 पद रिक्त : रोहित
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जेबीटी के 4457, टीजीटी नॉन मेडिकल के 531, टीजीटी मेडिकल के 261, पीजीटी बायोलॉजी के 91 और पीजीटी फिजिक्स के 141 पद रिक्त हैं। विधायक पवन काजल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार रिक्त पदों को चरणवद्ध तरीके से भरने के लिए प्रयासरत है। जेबीटी के 1122 पदों के बैचवाइज भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

मुकेश बोले- केंद्र से तटीकरण के 11 ...

Next Article

हिमाचल में वाणिज्यिक गतिविधियों वाले उपभोक्ताओं को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम, मंत्रियों और सीपीएस के वेतन-भत्ते दो महीनों के लिए होंगे विलंबित, जानें पूरा मामला

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    तीन पूर्व विधायकों से नौ घंटे पूछताछ, पुलिस ने पूछे कई सवाल, नहीं मिले जवाब

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla Weather
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    मानसून बना आफत! दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से कई क्षेत्रों में भूस्खलन

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • manali
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    मनाली-कुल्लू हाईवे पर बाहनु के समीप नदी में गिरी बस, 12 यात्री घायल

    July 26, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Budget
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget Session 2024: बजट सत्र से पहले आज होगी मंत्रिमंडल की बैठक, कंप्यूटर शिक्षकों की समस्या पर रहेगा जोर

    February 9, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सभी विभागों को 31 अक्तूबर तक देनी होगी खर्च की पूरी रिपोर्ट, निर्देश जारी

    July 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • ITI News Himachal with Hindi tv News channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    युक्तिकरण की तैयारी: हिमाचल के आईटीआई में जरूरत से अधिक तैनात शिक्षकों के होंगे तबादले

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कीमों का काम न शुरू करने पर विभागों से पैसा ब्याज सहित वापस

  • Shoghi Shimla Breaking News
    Weatherशिमलास्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.