Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›सुखबीर बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे राजनीति के दिग्गज, दो सीएम और उपराष्ट्रपति

सुखबीर बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे राजनीति के दिग्गज, दो सीएम और उपराष्ट्रपति

By hinditvnews
February 18, 2025
195
0
Badal

Photos: सुखबीर बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे राजनीति के दिग्गज, दो सीएम, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल भी

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Tue, 18 Feb 2025 

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल और बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल की बेटी हरकीरत कौर का विवाह तेजवीर सिंह के साथ 12 फरवरी को हुआ था। विवाह के बाद सोमवार को मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में निजी फार्म हाउस में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में बड़े राजनेताओं, पंजाबी कलाकार और प्रतिष्ठित लोगों ने शिरकत की।

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर बादल की बेटी हरकीरत कौर और तेजवीर सिंह तूर की रिसेप्शन पार्टी सोमवार को न्यू चंडीगढ़ में हुई। इस समारोह में कई राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता पहुंचे थे। इस रिसेप्शन पार्टी में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर से लेकर देश के अन्य राज्यों के कई सियासी दिग्गज पहुंचे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, मौजूदा सीएम उमर अब्दुल्ला, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, हरियाणा के मंत्री अनिल विज, हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों, पंजाबी सिंगर बब्बू मान, गिप्पी ग्रेवाल, अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी, विधायक राणा गुरजीत सिंह सहित कई नामी हस्तियां इस रिसेप्शन पार्टी में पहुंची।

इस रिसेप्शन पार्टी में दो दलों के राजनीतिक रिश्तों के बीच बढ़ती करीबी भी देखी गई। या यूं कहा जा सकता है कि इन पारिवारिक समागमों के जरिये अकाली दल और भाजपा के नेताओं के पुराने रिश्तों पर जमी बर्फ अब पिघलती नजर आ रही है।

सुखबीर बादल रिसेप्शन पार्टी में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ का गर्मजोशी से स्वागत करते नजर आए। इससे पहले शादी के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल समेत भाजपा के कई बड़े चेहरे उस कार्यक्रम में पहुंचे थे।

ता दें कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल और बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल की बेटी हरकीरत कौर का विवाह तेजवीर सिंह के साथ 12 फरवरी को हुआ था। विवाह के बाद सोमवार को मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में निजी फार्म हाउस में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में बड़े राजनेताओं, पंजाबी कलाकार और प्रतिष्ठित लोगों ने शिरकत की।

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक दिन पहले रविवार को ही सुखबीर बादल के आवास पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया था।

सुखबीर बादल की बेटी की शादी 12 फरवरी को दिल्ली के महरौली स्थित फार्म हाउस में हुई थी। शादी के दिन लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल व अनुप्रिया पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व रविशंकर प्रसाद, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों, आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, पटियाला की पूर्व सांसद परनीत कौर, अभय चौटाला व नरेश गुजराल शामिल थे।

सुखबीर बादल के दामाद का नाम तेजबीर सिंह। सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल की बेटी हरकीरत कौर की शादी दिल्ली के महरौली स्थित एक फार्म हाउस में तेजबीर सिंह से हुई। हरकीरत कौर बादल की शादी बिजनेसमैन तेजबीर सिंह से हुई है। तेजबीर सिंह एक अंतरराष्ट्रीय व्यवसायी हैं।

उल्लेखनीय है कि सुखबीर बादल के दामाद मूल रूप से दोआबा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। तेजबीर सिंह अबू धाबी के बिजनेसमैन है। तेजबीर का परिवार पंजाब के दोआबा क्षेत्र का है, लेकिन वो अपने माता-पिता के साथ कई दशकों से अबू धाबी में रह रहे हैं। उनका अबू धाबी, दुबई और कनाडा में बिजनेस है। तेजबीर जनवरी में अपनी शादी के लिए भारत आए थे।

शादी से पहले 10 फरवरी को गुरुग्राम के द ट्राइडेंट में संगीत समारोह हुआ। इसमें बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने परफॉर्म किया। शादी में कई बड़े नेता शामिल हुए। हरियाणा के चौटाला परिवार से दिग्विजय सिंह चौटाला, अजय चौटाला और अभय चौटाला भी मौजूद थे।

शादी की रिसेप्शन में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी पहुंचे थे। उन्होंने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

शादी की तैयारियां लगभग एक महीने पहले से शुरू हो गई थीं। 12 जनवरी को सुखबीर बादल के पैतृक गांव बादल में अखंड पाठ का भोग रखा गया था। इसके बाद गाँव में ही उनके घर पर जागो समारोह हुआ जहां पंजाबी गायिका अफसाना खान ने परफॉर्म किया था।

 

Share :
Tagschandigarh newsChandigarh Punjab Newshindi news
Previous Article

कारोबारी का जानलेवा प्यार: लिप्सी को बेरहमी ...

Next Article

हरियाणा में बादलों की चादर, हल्की बारिश ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: बजट सत्र के बीच भाजपा मंत्रिमंडल बैठक, सशक्त भू-कानून को मंजूरी

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Car
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला हादसा: कार के परखच्चे, क्रैश बैरियर से बच सकती थीं जिंदगियां

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिजली सस्ती करने की तैयारी, नया टैरिफ इस तारीख को जारी

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Xr:d:dafxlot Vb8:1466,j:243612925611545855,t:24021310
    पंजाब

    Kisan Andolan: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांति…लेकिन तनाव

    December 10, 2024
    By hinditvnews
  • Ukpsc Recruitment 2024
    उत्तराखण्ड

    UKPSC Exam 2024: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक की भर्ती के लिए आवेदन 9 फरवरी तक

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Anurag Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मोदी सरकार के दरवाजे प्रदर्शनकारियों से चर्चा के लिए सदा खुले’, किसान आंदोलन पर पत्रकारों से बातचीत में बोले अनुराग ...

    February 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Lok Sabha
    Lok Sabha Election 2024धर्मशालामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Chunav Result: हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा चारों सीटों पर आगे

  • Dhaniram
    healthहिमाचल प्रदेश

    कमाई का जरिया तो नहीं बन रही किराये की कोख, जांचेगी कमेटी

  • Kufri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला के कुफरी में सूखा, बर्फ गायब

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.