Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

  • दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

  • दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

  • पंजाब: स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 85 वर्षीय संदिग्ध ने दम तोड़ा

  • देहरादून: फर्जी दस्तावेज मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: बिजली सस्ती करने की तैयारी, नया टैरिफ इस तारीख को जारी

Himachal: बिजली सस्ती करने की तैयारी, नया टैरिफ इस तारीख को जारी

By hinditvnews
March 4, 2025
339
0
Bijli

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बिजली सस्ती करने की तैयारी, इस डेट तह आएगा नया टैरिफ

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Tue, 04 Mar 2025



हिमाचल प्रदेश में बिजली का नया टैरिफ 20 मार्च तक आ जाएगा। इस बार लगभग दस दिन पहले ही विद्युत नियामक आयोग टैरिफ जारी कर देगा, ताकि समय पर नए टैरिफ को लागू किया जाए। प्रदेश सरकार ने बिजली सस्ती करने के लिए अपनी ओर से पूरे प्रयास कर लिए हैं और विद्युत बोर्ड को सरकार से जो निर्देश मिले उसके मुताबिक उन्होंने अपना पक्ष वहां रखा है। नियामक आयोग के साथ बिजली बोर्ड की जो वार्ता होनी थी उसका दौरा पूरा हो गया है और लेटेस्ट जानकारी बोर्ड से मांगी गई है। माना जा रहा है कि इस बार घरेलू उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश के उद्योगपतियों ने विद्युत नियामक आयोग को अलग से अपना मेमोरेंडम दिया है और आयोग को कुछ तथ्य बताकर कहा है कि उनकी बिजली दरें इस बार पहले से कम की जानी चाहिए। इस दिशा में बिजली बोर्ड ने भी उद्योगों पर ज्यादा बोझ न पड़े इसका प्रावधान किया है मगर फिर भी कई मामलों में उद्योगपतियों को लगता है कि उनपर बोझ पड़ रहा है। इन्होंने सरकार से भी अपना मसला उठाया था और सरकार से भी पूरा आश्वासन मिला है, लेकिन फैसला नियामक आयोग ने करना है और नियामक आयोग का मानना है कि हरेक वर्गों के बीच संतुलन बनाना ही उसका काम है। ऐसा नहीं है कि पूरा बोझ कॉमर्शियल एक्टिवीटी पर ही डाल दिया जाए।

हिमाचल प्रदेश में नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम

बोर्ड ने अपने वार्षिक रेवेन्यू रिक्वायरमेंट की याचिका में 271 करोड़ 69 लाख रुपए की कमी का संशोधित मसौदा विद्युत नियामक आयोग को सौंप रखा है। इस कमी के बाद तय है कि हिमाचल प्रदेश में बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे और अगले साल या तो वर्तमान दरें ही रहेंगी या फिर इसमें और कमी हो सकती है। सबसिडी बंद होने से लोगों को थोड़ा नुकसान जरूर होगा।

271 करोड़ रुपए की कमी

रिवाइज्ड पेटिशन के अनुसार अगले वित्त वर्ष के लिए बोर्ड ने आयोग से 9242.28 करोड़ रुपए की बजाय एनुअल रेवेन्यू रिक्वायरमेंट 8970.59 करोड़ की रखी है। इसमें 271 करोड़ रुपए की कमी कर दी गई है। ऐसा कई कारणों से हुआ है, जिसमें सरकार द्वारा कोरपस फंड देने की बात कही है जो कि सरकार बोर्ड को देगी। ये 100 करोड़ का फंड होगा और इसके अतिरिक्त भी सरकार ने कुछ लाइबिलिटी को अपने ऊपर लेने की बात कही है। सरकार बोर्ड में सरप्लस कर्मियों के पद सरप्लस पूल में डालकर बोझ कम करने में जुटी है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

JP Nadda: 6 मार्च को बिलासपुर आएंगे ...

Next Article

Himachal: सवा पांच करोड़ लीटर शराब पिएंगे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rahul
    पंजाब

    Amritsar: स्वर्ण मंदिर में राहुल को स्पेशल ट्रीटमेंट पर सवाल

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Emergency Film,
    CHANDIGHARपंजाब

    ‘इमरजेंसी’ का विरोध: अमृतसर में थिएटर के बाहर डटे SGPC सदस्य

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टा तस्करी में तहसील अधिकारी और महिला वकील भी संलिप्त

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Anand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: IAS आनंद बर्द्धन नए मुख्य सचिव बन सकते हैं, 31 को राधा रतूड़ी का कार्यकाल समाप्त

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Punjab
    पंजाब

    बाढ़ की विभीषिका: खेतों में रेत, घरों में कीचड़, लोग बोले– कहां से करें शुरुआत

    September 18, 2025
    By hinditvnews
  • Jairam
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly Winter Session: भाजपा घेरेगी सदन के भीतर और बाहर

    December 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि अलर्ट, शिमला में छाए बादल

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दैनिक वेतनभोगी सेवा पर ग्रेच्युटी आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जज्बे को सलाम: न नेता काम आए, न ही प्रशासन, ग्रामीणों ने दिखा दिया दम

Timeline

  • September 7, 2026

    शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

  • September 7, 2026

    दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

  • September 7, 2026

    दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

  • September 7, 2026

    पंजाब: स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 85 वर्षीय संदिग्ध ने दम तोड़ा

  • September 7, 2026

    देहरादून: फर्जी दस्तावेज मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Govt School

    शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Delhi

    दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Rape

    दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.