Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal: सवा पांच करोड़ लीटर शराब पिएंगे हिमाचली

Himachal: सवा पांच करोड़ लीटर शराब पिएंगे हिमाचली

By hinditvnews
March 4, 2025
387
0
Sharab

सवा पांच करोड़ लीटर शराब गटक जाएंगे हिमाचली

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Tue, 04 Mar 2025

आबकारी विभाग ने 31 मार्च तक तय किया है न्यूनतम गारंटीकृत कोटा, बिक्री का 90 फीसदी लक्ष्य पूरा कर चुका है महकमा, शराब की बिक्री के आधार पर तय होंगे अगले वित्त वर्ष के टारगेट

हिमाचल में मार्च के अंत तक सवा पांच करोड़ लीटर शराब बिक्री का अनुमान है। राज्य सरकार ने बीते साल अप्रैल में लागू हुई नई एक्साइज पॉलिसी में इस लक्ष्य को तय किया था। राज्य में शराब बिक्री का यह न्यूनतम गारंटीकृत कोटा है और इसे हर हाल में पूरा करना होगा। इतनी शराब बिक्री से सरकार को 2700 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल होगा। इस लक्ष्य पर आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नई पॉलिसी भी तैयार की जाएगी और इस पॉलिसी को अप्रैल महीने से लागू किया जाएगा। फिलहाल आबकारी कराधान विभाग अपने तय कोटे के नजदीक पहुंच चुका है और 31 मार्च को सामने आने वाले आंकड़ों में हिमाचल में शराब बिक्री पांच करोड़ लीटर को पार कर जाएगी। आबकारी कराधान विभाग ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए बीते साल मार्च में जो पॉलिसी तैयार की थी। उसमें तीन करोड़ लीटर देशी शराब और दो करोड़ 24 लाख लीटर अंग्रेजी शराब की बिक्री का लक्ष्य तय किया गया था। अंग्रेजी शराब की बिक्री के मामले में पहले तीन जिलों में कांगड़ा, शिमला और कुल्लू काबिज हैं। इनमें राज्य के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में आबकारी विभाग ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 34 लाख 28 हजार 88 लीटर शराब बिक्री का लक्ष्य तय किया था और फरवरी तक विभाग इस लक्ष्य के 90 फीसदी के करीब पहुंच गया है।

प्रदेश की राजधानी शिमला में 31 लाख 68 हजार 977 लीटर अंग्रेजी शराब बेचने का लक्ष्य तय किया गया था, जबकि कुल्लू जिला के लिए यह लक्ष्य 27 लाख 43 हजार 993 लीटर का था। गौरतलब है कि आबकारी विभाग ने बीते साल तय की गई एक्साइज पॉलिसी में न्यूनतम गारंटी कोटा के तहत यह लक्ष्य तय किया है और ठेकेदारों के लिए एक साल में इतनी शराब बेचना अनिवार्य है। पॉलिसी को 11 महीने गुजर चुके हैं और जिन जिलों में शराब बिके्रेता न्यूनतम कोटे तक नहीं पहुंच पाए हैं, उनके आबकारी विभाग कार्रवाई कर सकता है। देशी शराब की बात करें, तो कांगड़ा में 52 लाख 27 हजार 870 लीटर, शिमला में 40 लाख 41 हजार 266 लीटर और मंडी में 31 लाख 60 हजार लीटर शराब बिक्री का लक्ष्य तय किया गया था। आबकारी कराधान विभाग ने इस पॉलिसी में यह भी तय किया है कि शराब विक्रेताओं को हर हाल में न्यूनतम गारंटीकृत कोटा हर हाल में उठाना होगा। ऐसे में यह साफ है कि 31 मार्च तक राज्य में देशी और अंग्रेजी शराब के तय सवा पांच करोड़ लीटर कोटे की बिक्री होगी। (एचडीएम)

सरकार देगी मंजूरी

आबकारी कराधान विभाग राज्य सरकार से मंजूरी के बाद आगामी वित्त वर्ष के लिए इन्हीं आंकड़ों के आधार पर न्यूनतम कोटा तय करेगा और पॉलिसी में शामिल कर इसे लागू किया जाएगा। हालांकि इसके लिए विभाग को कैबिनेट में पालिसी फ्रेम करने की मंजूरी लेनी है। सरकार ही यह तय करेगी कि आगामी वित्त वर्ष में शराब के ठेकों की नीलामी का आधार क्या होगा और विभाग सरकार से ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहा है।

Ss

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: बिजली सस्ती करने की तैयारी, नया ...

Next Article

Himachal: नशे के कारोबारी को 11.8 ग्राम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Punjab Police
    पंजाब

    Punjab News: गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट पर राज्य की पुलिस, 20 हजार कर्मचारियों की सुरक्षा में की गई ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा: सीएम सुक्खू का निर्देश—सरकारी संस्थानों से अनावश्यक सामान हटेगा

    March 25, 2026
    By hinditvnews
  • hpbose
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आपदा पीड़ितों को मुफ्त डुप्लीकेट सर्टिफिकेट देगा शिक्षा बोर्ड

    September 24, 2025
    By hinditvnews
  • Fir
    HoroscopeNetflixOTTधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल: फर्जी दस्तावेज़ पर डीईएलईडी और स्कूल संबद्धता, केस दर्ज”

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem court
    उत्तर प्रदेश

    UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    July 13, 2026
    By hinditvnews
  • Chandigarh
    पंजाब

    मुक्तसर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दिहाड़ी से लौट रहे तीन युवकों की मौत

    January 24, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Amit Shah
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द, SSB स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित

  • Result
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: HPBOSE 12वीं रिजल्ट जारी, 92.02% पास

  • Cm Sukhu News
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू: 30 जून तक CBSE स्कूलों में सभी शिक्षकों की नियुक्ति

Timeline

  • September 17, 2026

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • September 17, 2026

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • September 17, 2026

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • September 17, 2026

    EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • September 17, 2026

    S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5 Star Rating

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.