Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • 26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल को एफआरए से बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

हिमाचल को एफआरए से बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

By hinditvnews
February 7, 2025
107
0
Jagat

Himachal News: हिमाचल को एफआरए के दायरे से बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, जानें पूरा मामला

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 07 Feb 2025 

राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन गोदावर्मन मामले में हिमाचल अपना भी पक्ष रखेगा।

हिमाचल प्रदेश को वन संरक्षण अधिनियम (एफआरए) के दायरे से बाहर करने के लिए प्रदेश सरकार उच्चतम न्यायालय जाएगी। वीरवार को राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन गोदावर्मन मामले में हिमाचल अपना भी पक्ष रखेगा। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लंबे समय से वन भूमि का उपयोग कर रहे छोटे किसानों और भूमिहीन लोगों को राहत देने का फैसला लिया गया।

बैठक के बाद जगत सिंह नेगी ने बताया कि लघु एवं सीमांत किसानों और भूमिहीन परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए मंत्रिमंडलीय उप-समिति गठित की गई है। बैठक में छोटे व सीमांत किसानों और भूमिहीन परिवारों के लिए कानूनी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पूर्व में भी विधानसभा सत्र के दौरान एफसीए 1980 में उचित संशोधन के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव परित कर केंद्र सरकार को भेजा गया था, ताकि छोटे किसानों व भूमिहीन परिवारों को राहत प्रदान की जा सके।

राजस्व मंत्री ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन गोदावर्मन मामले में हिमाचल सरकार भी अपना पक्ष रखकर 1952 की अधिसूचना को फॉरेस्ट एक्ट 1927 के संदर्भ में लागू करने के लिए याचिका दायर करेगी। हिमाचल में वन भूमि का बंदोबस्त करवाया जाएगा। पांच बीघा से कम वन भूमि वालों को राहत देने और आपदा में जिनके बगीचे-खेत बह गए और घर ढह गए थे, उन्हें तबादले में भूमि देना सरकार की प्राथमिकता है। उच्च न्यायालय के आदेशों पर वन भूमि में अतिक्रमण को लेकर प्रदेश में चल रहे ताजा मामलों पर भी बैठक में चर्चा हुई। इन मामलों में लोग कई पुश्तों से वन भूमि का उपयोग कर जीवन निर्वाह कर रहे हैं।

डेढ़ लाख लोगों ने दिए थे शपथ पत्र
राजस्व मंत्री जगत नेगी ने बताया कि 2002 में भाजपा सरकार के समय सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के कब्जे नियमित करने के लिए लोगों से शपथपत्र लिए गए थे। करीब डेढ़ लाख लोगों ने शपथ पत्र दिए। पॉलिसी तो बनी नहीं लेकिन शपथ पत्र देने वाले पुख्ता अवैध कब्जाधारी बन गए। इसके अलावा हजारों लोग लंबे समय से सरकारी भूमि पर खेती कर अपना जीवन निर्वाह कर रहे हैं। ऐसे तमात लोगों को राहत देने पर बैठक में चर्चा हुई।

 

Share :
TagsGovernment will go to Supreme Court to take Himachal out of the purview of FRAhimachal pradeshhindi news
Previous Article

सोलन में जिंदा महिला का कागजों में ...

Next Article

Supreme Court: दैनिक वेतन भोगियों को वर्कचार्ज ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Aditi
    उत्तर प्रदेश

    UP: पिता से मोबाइल रीचार्ज कराकर, IAS बनने की ख्वाहिश में अदिति ने दी जान

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Amrinder Singh
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब कांग्रेस में कलह: नए प्रभारी के बाद कपूरथला विधायक ने राजा वड़िंग के खिलाफ खोला मोर्चा

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    हरियाणा

    हिसार HAU पहुंचे सीएम नायब सैनी: पुलिस ने लापता बेटी के पिता को मिलने से रोका

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Kk
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सूबेदार कुलदीप चंद की अंतिम यात्रा: सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Spu
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    एसपीयू बीएड-मास्टर्स एडमिशन: एंट्रेंस टेस्ट और मेरिट बेस्ड सीट अलॉटमेंट

    April 10, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Nirdaliya
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हरियाणा के साथ हो सकते हैं हिमाचल में खाली तीन सीटों पर उपचुनाव

  • Sukkhu
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh By Poll 2024: एक तरफ घर, दूसरी ओर ससुराल

  • Himachal Weather
    India NewsWeatherकिन्नौरकुल्लूमौसमहिमाचल प्रदेश

    रामपुर में भूस्खलन से तीन मकान क्षतिग्रस्त, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरकी पहाड़ी, 560 सड़कें बंद

Timeline

  • November 4, 2025

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • November 4, 2025

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • November 4, 2025

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • November 4, 2025

    हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • November 4, 2025

    Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meeting Dhami

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Tender

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Kuldeep

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.