Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: रोजगार और शिक्षा के लिए गांव छोड़ रहे लोग, जड़ों से जुड़ाव कायम

  • शिमला: तारादेवी में कार से 20 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

  • हिमाचल: बौद्ध संस्थान से 6.58 लाख की ठगी, जीरो एफआईआर दर्ज

  • हिमाचल: बंद दवा कंपनियों में सिंथेटिक नशे की आशंका, NCB ने किया अलर्ट

  • शिमला: कार से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›हिमाचल: बौद्ध संस्थान से 6.58 लाख की ठगी, जीरो एफआईआर दर्ज

हिमाचल: बौद्ध संस्थान से 6.58 लाख की ठगी, जीरो एफआईआर दर्ज

By hinditvnews
October 19, 2026
1
0
Cybercrime

हिमाचल: फर्जी दानदाता बन बौद्ध धार्मिक संस्थान से 6.58 लाख रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर

हिंदी टीवी, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 19 Oct 2026

साइबर ठगों ने पुराने दानदाता के नाम से मिलती-जुलती ई-मेल भेजकर धर्मशाला के समीप एक बौद्ध धार्मिक संस्थान के छह कर्मचारियों से 6.58 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगों ने दो परिचितों के इलाज के लिए भारत आने का बहाना बनाया। असली दानदाता से संपर्क करने पर धोखाधड़ी का पता चला।

साइबर ठगों ने फर्जी दानदाता बनकर धर्मशाला के समीप स्थित एक बौद्ध धार्मिक संस्थान से 6.58 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने संस्थान के पुराने दानदाता के नाम से मिलती-जुलती ई-मेल भेजकर दो परिचितों के आपातकालीन इलाज के लिए भारत आने का हवाला दिया और आर्थिक मदद मांगी। इसके बाद संस्थान के छह कर्मचारियों से नौ बार में अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली। असली दानदाता से संपर्क करने पर ठगी का खुलासा हुआ।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पांच अक्तूबर को संस्थान को एक ई-मेल मिली, जो पुराने दानदाता के नाम से मिलती-जुलती थी। ई-मेल में दावा किया गया कि दानदाता के दो परिचित इलाज के लिए भारत आ रहे हैं और वह सीधे भारतीय बैंक खाते में पैसे नहीं भेज पा रहे हैं। रकम जल्द लौटाने का भरोसा देकर संस्थान से आर्थिक सहायता मांगी गई।
शिकायत के मुताबिक, जब संस्थान की ओर से कार्यालय के खाते से भुगतान करने में असमर्थता जताई गई तो कथित ठगों ने निदेशक का मोबाइल नंबर लिया और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया। इसके बाद निदेशक के कहने पर संस्थान के छह कर्मचारियों ने छह से नौ अक्तूबर के बीच बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो खातों में कुल 6.58 लाख रुपये नौ बार में ट्रांसफर कर दिए।
बाद में संस्थान प्रबंधन ने वास्तविक दानदाता से संपर्क किया तो पता चला कि उन्होंने ऐसी कोई ई-मेल नहीं भेजी थी और न ही इस तरह की मदद मांगी थी। इसके बाद संस्थान को धोखाधड़ी का पता चला और पुलिस में शिकायत दी गई।
एएसपी साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को आगामी कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए स्थानीय थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है।
Share :
Tagsdharamshala buddhist institution donation email fraud 6.58 lakhDharamshala newshimachal pradeshhindi news
Previous Article

हिमाचल: बंद दवा कंपनियों में सिंथेटिक नशे ...

Next Article

शिमला: तारादेवी में कार से 20 ग्राम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Copy
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कूल सामान के दाम बढ़े, अभिभावक परेशान

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट: लिपिकीय त्रुटि पर ही बदलेगी जन्मतिथि

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Neet
    कांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Neet: बारिश में सख्ती के बीच 13 हजार ने दी NEET परीक्षा, समय बना मुद्दा

    May 4, 2026
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: योगी बोले- पलायन से संस्कृति और विरासत हो रही बंजर

    May 9, 2026
    By hinditvnews
  • Chamoli
    उत्तराखण्ड

    Chamoli Cloudburst: नंदानगर में बादल फटा, 10 लापता, राहत कार्य शुरू

    September 18, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala: धर्मशाला कॉलेज रैगिंग मामला: छात्रा की मौत

    January 2, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Snowfall shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़ा मौसम, कुल्लू समेत आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

  • Paise
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    सिरमौर: मस्जिद से अपील पर किडनी रोगी के लिए 10 मिनट में जुटे 31 हजार

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल-पंजाब में इंटरस्‍टेट बस रूट परमिट पर विवाद जारी, अब कमेटी सुलझाएगी दोनों राज्‍य के बीच मतभेद

Timeline

  • October 19, 2026

    हिमाचल: रोजगार और शिक्षा के लिए गांव छोड़ रहे लोग, जड़ों से जुड़ाव कायम

  • October 19, 2026

    शिमला: तारादेवी में कार से 20 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

  • October 19, 2026

    हिमाचल: बौद्ध संस्थान से 6.58 लाख की ठगी, जीरो एफआईआर दर्ज

  • October 19, 2026

    हिमाचल: बंद दवा कंपनियों में सिंथेटिक नशे की आशंका, NCB ने किया अलर्ट

  • October 19, 2026

    शिमला: कार से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shimla

    हिमाचल: रोजगार और शिक्षा के लिए गांव छोड़ रहे लोग, जड़ों से जुड़ाव कायम

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Chitta

    शिमला: तारादेवी में कार से 20 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Cybercrime

    हिमाचल: बौद्ध संस्थान से 6.58 लाख की ठगी, जीरो एफआईआर दर्ज

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.