Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: ब्यास नदी में प्लास्टिक का खतरा, पारिस्थितिकी जोखिम उच्च स्तर पर

हिमाचल: ब्यास नदी में प्लास्टिक का खतरा, पारिस्थितिकी जोखिम उच्च स्तर पर

By hinditvnews
February 17, 2025
231
0
Vyas

Himachal Pradesh: ब्यास नदी में खतरनाक स्तर पर प्लास्टिक के कण, पारिस्थितिकी जोखिम सूचकांक उच्च स्तर पर

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 17 Feb 2025

विभिन्न संस्थानों के अध्ययनकर्ताओं ने ब्यास नदी के पानी और तलछट के नमूनों में 300 किलोमीटर के क्षेत्र में माइक्रोप्लास्टिक (एमपी) की मौजूदगी की जांच की। इसका निष्कर्ष पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बढ़ते खतरे की चिंताजनक तस्वीर के रूप में सामने आया है।

ब्यास नदी में माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण के खतरनाक स्तर का पता चला है। नदी में प्लास्टिक के कण खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं। सोने के कणों के लिए मशहूर रही ब्यास नदी पश्चिमी हिमालय में एक महत्वपूर्ण जल स्रोत है। विभिन्न संस्थानों के अध्ययनकर्ताओं ने नदी के पानी और तलछट के नमूनों में 300 किलोमीटर के क्षेत्र में माइक्रोप्लास्टिक (एमपी) की मौजूदगी की जांच की। इसका निष्कर्ष पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बढ़ते खतरे की चिंताजनक तस्वीर के रूप में सामने आया है।

इन्वायरनमेंट पॉल्यूशन नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि ब्यास नदी में माइक्रोप्लास्टिक व्यापक मात्रा में हैं। पानी के नमूनों में प्रति लीटर 46 से 222 आइटम थे, जबकि तलछट के नमूनों में इससे भी अधिक सांद्रता थी, जो 36 से लेकर चौंका देने वाले 896 आइटम प्रति किलोग्राम तक थे। सबसे अधिक सांद्रता अधिक आबादी वाले और अधिक शहरी गतिविधि वाले क्षेत्रों में पाई गई। कुल्लू शहर मानव गतिविधि और प्रदूषण के स्तर के बीच सीधे संबंध को उजागर करता है। पहचाने गए माइक्रोप्लास्टिक के सबसे आम प्रकार फाइबर थे, जो एक मिमी से छोटे थे और मुख्य रूप से पॉलीइथिलीन से बने थे। यह विभिन्न उत्पादों में इस्तेमाल होने वाला एक आम प्लास्टिक है। इससे पता चला कि कपड़ा अपशिष्ट और प्लास्टिक पैकेजिंग जैसे स्रोत प्रदूषण के बड़े कारक हैं।

इन्होंने किया शोध अध्ययन
यह शोध अध्ययन कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी स्टैनिस्लास वन यूनिवर्सिटी सर्कल यूएसए के बायोलॉजिकल विज्ञान विभाग से रितिंद्र एन भादुड़ी, एंजेलिना एम ग्युरेरो, सोनजा एल जैक्सन, रसायन विज्ञान विभाग के एल्विन ए एलेमन और पुडुचेरी विश्वविद्यालय के पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के शुभंकर चटर्जी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कमांद (मंडी) के स्कूल ऑफ केमिकल साइंसेज से सौगाता सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।

पारिस्थितिकी जोखिम सूचकांक उच्च स्तर पर 
माइक्रोप्लास्टिक की मात्रा को मापने के अलावा अध्ययन में पर्यावरण के लिए उनके संभावित जोखिमों का भी आकलन किया गया। विभिन्न सूचकांकों का उपयोग करते हुए शोधकर्ताओं ने पाया कि समग्र प्रदूषण भार सूचकांक अपेक्षाकृत कम था, लेकिन पॉलिमर खतरा सूचकांक और संभावित पारिस्थितिक जोखिम सूचकांक कुछ स्थानों पर उच्च स्तर पर पहुंच गए। यह जलीय जीवन और संभावित रूप से मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने की एक महत्वपूर्ण क्षमता को इंगित करता है। कई समुदाय पीने के पानी के लिए ब्यास नदी पर निर्भर हैं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: स्कूल सामान के दाम बढ़े, अभिभावक ...

Next Article

बिलासपुर सड़क हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: चारधाम यात्रा पर धामी की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    June 2, 2026
    By hinditvnews
  • Rohtak
    हरियाणा

    मेरठ के उलट हत्याकांड: पत्नी के प्रेमी को पीटकर गड्ढे में जिंदा गाड़ा

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    हरियाणा

    Haryana: “नयाब सैनी ने कांग्रेस पर कसा तंज”

    December 7, 2024
    By hinditvnews
  • Chaube
    उत्तराखण्ड

    नेशनल गेम्स: उत्तराखंड में फुटबॉल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सीबीएसई टीचर टेस्ट मामला हाईकोर्ट में, सरकार को नोटिस

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Elivator
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Year Ender 2024: शिमला शहर को मिली एस्केलेटर-फुटपाथ की सौगात

    December 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिजली सस्ती करने की तैयारी, नया टैरिफ इस तारीख को जारी

  • Dead Body
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पालमपुर कॉलेज में छात्रा ने लगाई फांसी, जांच जारी

  • Shimla1
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    शिमला की हवा सबसे स्वच्छ, 27 रहा एक्यूआई; जानिए अन्य शहरों का हाल

Timeline

  • June 16, 2026

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • June 16, 2026

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • June 16, 2026

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • June 16, 2026

    Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • June 16, 2026

    What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pramerica Life Insurance Launches 'invest Shield' With Up To 100x Life Cover And Market Linked Growth In One Plan

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth ...

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Indian Physician Launches India's First Doctor Led Brain Wellness Programme For Seniors

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Euroschool Thane Celebrates 15 Years Of Educational Excellence, Innovation, And Nurturing Future Ready Learners

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.