Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • Crompton Enters House Wires

  • Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

By hinditvnews
July 17, 2025
240
0
Landslide

Himachal Weather: राज्य में भूस्खलन से 227 सड़कें बाधित, चुराह में दरकी पहाड़ी, तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Jul 2025

राज्य में जगह-जगह भूस्खलन के कारण कई सड़कें ठप पड़ी हैं। वहीं नकरोड़-चांजू-देहरा संपर्क सड़क पर टेपा में पहाड़ी दरक गई।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार जारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन के कारण कई सड़कें ठप पड़ी हैं। गुरुवार सुबह  10:00 बजे तक राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 227 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 52 बिजली ट्रांसफार्मर व 137 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। आपदा प्रभावित मंडी जिले में सबसे अधिक 151 सड़कें व 119 जल आपूर्ति स्कीमें ठप पड़ी हैं।

नकरोड़-चांजू-देहरा संपर्क सड़क पर टेपा में पहाड़ी दरकी
नकरोड़-चांजू-देहरा संपर्क सड़क पर टेपा में पहाड़ी दरकने से यातायात बाधित हो गया। सड़क बंद होने से वाहनों की कतारें लग गईं। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत देहरा के प्रधान चैनलाल ने बताया कि यह सड़क बंद होने से अब तक सैकड़ों लोग आवाजाही के लिए वैकल्पिक और जोखिम भरे रास्तों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश और पहाड़ी से भूस्खलन के कारण सड़क बहाल करने में समय लग रहा है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजीव अत्री ने बताया कि मशीनरी मौके पर तैनात है।

इतने दिन बरसेंगे बादल
बीते 24 घंटों के दाैरान नाहन में 67.3, धौलाकुआं 58.5, पांवटा साहिब 56.4, पंडोह 39.0, कोठी 38.0, जटाैन बैराज 26.0, धर्मशाला 17.1, पालमपुर 14.6, संधोल 7.6, जोत 7.2, चंबा 6.0 व निचार में 5.0 मिलीमीटर बारिश हुई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 23 जुलाई तक बारिश का दाैर लगातार जारी रहेगा। 17,18 व 20 जुलाई के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि 21 से 23 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून में अब तक 109 लोगों की गई जान
इस मानसून सीजन में 20 जून से 16 जुलाई तक राज्य में बादल फटने, बाढ़, भूस्खलन सहित अन्य कारणों से 109 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 199 लोग घायल हुए हैं। अभी भी 35 लोग लापता हैं। 45 लोगों की सड़क हादसे में माैत हुई है। मानसून सीजन में अब तक करीब 1332 कच्चे-पक्के मकानों, दुकानों को क्षति पहुंची है। 894 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1228 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 88,315.13 लाख रुपये पहुंच चुका है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhimachal weatherHimachal Weather: 227 roads blocked due to landslides in the statehindi newslandslide in Churah
Previous Article

हिमाचल: आपदा प्रबंधन के लिए अर्ली वार्निंग ...

Next Article

शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    manalinahanWeatherउत्तराखण्डऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himacha Weather: हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    April 18, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2025: जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ेगा, ड्रोन टैक्सी सेवाएं शुरू होंगी

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Uk Weathers
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: हरिद्वार-ऋषिकेश में घना कोहरा, ठंड बढ़ी

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab Saini
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    बिहार में सियासी उठापटक: सम्राट चौधरी पर हरियाणा सीएम के बयान से बिहार भाजपा को करना पड़ा स्पष्टीकरण

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के बागवानों को बड़ी राहत, SC सेब बागानों पर मेहरबान

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Spicejet
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्पाइस जेट की एक और उड़ान कल से शुरू, ऑपरेशन सिंदूर के चलते हुई थी बंद

    May 31, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • uttrakhand
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    रामपुर के समेज में सर्च ऑपरेशन जारी, सेना के खोजी कुत्तों की ली जा रही मदद

  • Kuda
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    स्वच्छता के लिए नगर परिषद मनाली की अनूठी पहल

  • Download (72)
    हिमाचल प्रदेश

    Fertilizer: हिमाचल को मिलेगी 2600 टन यूरिया खाद की नई खेप, इफको के दिल्ली भेजी मांग

Timeline

  • June 12, 2026

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • June 12, 2026

    Crompton Enters House Wires

  • June 12, 2026

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • June 12, 2026

    Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • June 12, 2026

    EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pmi Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap In South Asia To Nearly Double By 2035

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Crompton Enters House Wires

    Crompton Enters House Wires

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Solinas Featured In Harvard Business School Publication For Transforming Water And Sanitation Across Cities And Industries

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and ...

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.