Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Inc. Ranks CoreStack #65 to Its 2026 List of the Fastest-Growing Private Companies in the Pacific

  • M3M Foundation Showcases Grassroots Enterprises at Kisan Kumbh 2026, IIT Delhi

  • Mangalore's Youth Answer the Call — 2,644 Sign Up to Save Lives

  • Ahmedabad University Professor Aparajith Ramnath Honoured with Ramnath Goenka Excellence in Journalism Awards 2026

  • ASBL Ram Navami Event Creates History with 1 Crore+ Rama Namas Writing Attempt

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल मौसम: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शिमला में बादल

हिमाचल मौसम: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शिमला में बादल

By hinditvnews
December 18, 2025
108
0
Snow

Himachal Weather: माैसम ने बदली करवट, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शिमला में छाए बादल

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 18 Dec 2025 

रोहतांग, कुंजम दर्रा और शिंकुला दर्रा और बारालाचा दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। रोहतांग, कुंजम दर्रा और शिंकुला दर्रा और बारालाचा दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में और कमी दर्ज की गई है। राजधानी शिमला, कुल्लू, लाहाैल घाटी सहित अन्य भागों में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। राज्य में 24 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। ताबो, कुकुमसेरी का पारा माइनस में है। मंडी जिले में हल्का कोहरा दर्ज किया है।

कई भागों में घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित 
उधर, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। जलाशयों और निचले इलाकों में सुबह और शाम के समय दृश्यता बेहद कम रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार तक थम रही है।। कई स्थानों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। मौसम विभाग ने 18 व 19 दिसंबर को भी जलाशयों से सटे जिलों में सुबह और शाम को कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

धर्मशाला में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, दिसंबर का सबसे ज्यादा पारा दर्ज 
प्रदेश में चढ़ते पारे के बीच बुधवार को धर्मशाला में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। बुधवार का दिन धर्मशाला में दिसंबर के दौरान सबसे अधिक गर्म रहा। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज हुआ, इससे पूर्व साल 2010 में 25.4 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ था।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.8, सुंदरनगर 5.5, भुंतर 5.2, कल्पा 4.0, धर्मशाला 8.8, ऊना 7.2, नाहन 9.0, पालमपुर 7.5, सोलन 6.0, मनाली 6.2, कांगड़ा 8.4, मंडी 6.7, बिलासपुर 6.9, हमीरपुर 6.4, जुब्बड़हट्टी 10.2, कुफरी 10.1, कुकुमसेरी -4.7, नारकंडा 7.1, रिकांगपिओ 7.2, सेऊबाग 5.5, बरठीं 4.9, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.1, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -4.3, नेरी 12.3 व बजाैरा में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा गया है। इसके प्रभाव से हिमाचल के मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों के कई भागों में 20 और 21 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिला शामिल है। आज भी उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 22 दिसंबर से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं।

Share :
Tagsdense clouds cover Shimlafog alert for several areashimachal pradeshHimachal Weather: imd Rain and snowfall forecasthindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: सीबीएसई स्कूलों में अस्थायी शिक्षकों की ...

Next Article

हिमाचल: कार्निवल के नाम पर उगाही का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttarakhand11
    उत्तराखण्ड

    UKSSSC परीक्षा: 445 केंद्रों पर जैमर नाकाम, 5G नेटवर्क बना चुनौती

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Liquor Policy Haryana
    हरियाणा

    Haryana Excise Policy: गांव में दो से ज्यादा ठेके नहीं, 12 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब… नई आबकारी नीति ...

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Latif
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: मस्जिद विवाद में नया मोड़

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Chitta Mafia: 3 तस्करों को मुर्गा बना कर पीटा, रैंज अफसर का बेटा बोला- ‘कभी-कभी पीता हूं’

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Agra
    उत्तर प्रदेश

    UP: महाशिवरात्रि पर ताजमहल में महादेव की पूजा, शिवलिंग पर चढ़ाया गंगाजल

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    Horoscopemanaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: CM सुक्खू ने महिला होम गार्डों को दी बड़ी राहत

    December 7, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Images (20)
    election 2024G-20 Summit NewsHimachal Election 2024Himachal Tourists placesहिमाचल प्रदेश

    चुनावी मुद्दा: हिमाचल में छह मेडिकल कॉलेज, एक एम्स, फिर भी उपचार के लिए दूसरे राज्यों की दौड़

  • 09 11 2023 High Court Himachal Pradesh 23577120 194435722
    कांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबामंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में रातों रात जिला अदालतों के 27 जजों का तबादला

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट ने बेदखली और अतिक्रमण के मामलों के शीघ्र निपटान के दिए आदेश

Timeline

  • April 2, 2026

    Inc. Ranks CoreStack #65 to Its 2026 List of the Fastest-Growing Private Companies in the Pacific

  • April 2, 2026

    M3M Foundation Showcases Grassroots Enterprises at Kisan Kumbh 2026, IIT Delhi

  • April 2, 2026

    Mangalore's Youth Answer the Call — 2,644 Sign Up to Save Lives

  • April 2, 2026

    Ahmedabad University Professor Aparajith Ramnath Honoured with Ramnath Goenka Excellence in Journalism Awards 2026

  • April 2, 2026

    ASBL Ram Navami Event Creates History with 1 Crore+ Rama Namas Writing Attempt

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Inc. Ranks CoreStack #65 to Its 2026 List of the Fastest-Growing Private Companies in the ...

    By hinditvnews
    April 2, 2026
  • M3m Foundation Showcases Grassroots Enterprises At Kisan Kumbh 2026, Iit Delhi

    M3M Foundation Showcases Grassroots Enterprises at Kisan Kumbh 2026, IIT Delhi

    By hinditvnews
    April 2, 2026
  • Mangalore's Youth Answer The Call — 2,644 Sign Up To Save Lives

    Mangalore's Youth Answer the Call — 2,644 Sign Up to Save Lives

    By hinditvnews
    April 2, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.