Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल मौसम: 7 जून तक बारिश के आसार, 3 जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

हिमाचल मौसम: 7 जून तक बारिश के आसार, 3 जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

By hinditvnews
June 2, 2026
125
0
Shimla Weather

Himachal Weather: सात जून तक बारिश के आसार; कल तीन जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 02 Jun 2026

हिमाचल प्रदेश में तीन जून को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मैदानी इलाके जहां गर्मी से तप रहे हैं। वहीं हिमाचल की चोटियों पर जून में भी बर्फबारी हो रही है। बदले मौसम के बीच शिमला समेत प्रदेश के कई भागों में सोमवार को बारिश हुई। राजधानी शिमला में भी शाम करीब चार बजे थोड़ी देर के लिए झमाझम बादल बरसे। रोहतांग दर्रा समेत ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई। बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

राज्य में लगातार सात जून तक बारिश का अनुमान है। तीन जून को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी दिनों में मौसम का यह बदलाव अन्य जिलों में भी संभावित है। सोमवार को कांगड़ा, मंडी और चंबा जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इन जिलों में आसमान में बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। इस कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। सोमवार को ऊना में दिनभर धूप खिली रही।

सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना रहा। बीते दिनों हुई बारिश के बाद से ऊना जिला का तापमान में 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4 जून को राज्य के अधिकांश स्थानों बारिश की संभावना है। पांच जून को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 1, 3 और 6 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। 2 जून और 7 जून को राज्य के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.6, सुंदरनगर 19.5, भुंतर 17.3, कल्पा 7.8, धर्मशाला 21.2, ऊना 18.8, नाहन 17.3, केलांग 7.9, पालमपुर 17.0, सोलन 16.6, मनाली 14.1, कांगड़ा 20.2, मंडी 20.3, बिलासपुर 20.0, चंबा 20.0, डलहाैजी 14.4, जुब्बड़हट्टी 16.0, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी 4.3, सेऊबाग 12.0, बरठीं 20.2, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 13.5, देहरागोपीपुर 23.0, ताबो 7.8 व नेरी में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां पर कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान सराहन में 34.0, कल्पा 24.6, सांगला 17.4, धौलाकुआं 11.0, पूह 10.4, जटौन बैराज 10.2, पांवटा साहिब 8.4, रोहड़ू और मनाली 5.0, रामपुर 3.6, जुब्बड़हट्टी 3.2 और कोटखाई में 2.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather Rain likely until June 7 alert issued for tomorrow regarding rainhindi newsshimla news
Previous Article

जिला परिषद चुनाव: 8 जिलों में भाजपा ...

Next Article

Himachal: कांगड़ा में फिर दौड़ी नैरो गेज ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: सीएम धामी का निर्देश, पेयजल संकट और जंगल की आग पर दें विशेष ध्यान

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Sharab
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब के इस जिले में खुलेंगे 640 शराब ठेके, ये है आवेदन करने की आखिरी तारीख

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Luckhnow
    उत्तर प्रदेश

    Lucknow: यूपी विधानभवन के सामने आत्मदाह करने पहुंचा परिवार

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal CM: सीएम सुक्खू ने बिजली सब्सिडी छोड़ी

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • Trala
    उत्तर प्रदेश

    Baghpat: नेशनल हाईवे पर पुआल से लदा ट्रॉला बना आग का गोला

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनुबंध काल को वरिष्ठता में न शामिल करने पर कर्मचारी देंगे कोर्ट में चुनौती

    February 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Electricity
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Drought in Himachal: हिमाचल में सूखे की मार, बिजली उत्पादन में हो रही कमी; थमी टरबाइन की गति

  • Hp
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra Teacher Compulsory Retirement: शराबी शिक्षक पर गिरी गाज, अनिवार्य सेवानिवृत्ति

  • Cybercrime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फर्जी बैंक मैनेजर बनकर ठगी, बुजुर्ग के 5.51 लाख उड़ाए

Timeline

  • October 17, 2026

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • October 17, 2026

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • October 17, 2026

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • October 17, 2026

    अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • October 17, 2026

    Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cyber crime

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Maya

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका ...

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.