Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

  • जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

  • पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

  • हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

  • उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: शिक्षकों को TGT पदनाम पर पदोन्नति लाभ से इन्कार

हिमाचल: शिक्षकों को TGT पदनाम पर पदोन्नति लाभ से इन्कार

By hinditvnews
February 26, 2026
199
0
Hp

Himachal News: शिक्षकों को टीजीटी पदनाम पदोन्नति लाभ देने से इन्कार, जानें शिक्षा विभाग का तर्क

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 26 Feb 2026

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने टीजीटी के समान वेतनमान और प्रवक्ता पद पर पदोन्नति देने के मामले में राहत देने से मना कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश के शास्त्री (संस्कृत) और भाषा अध्यापकों (हिंदी) को टीजीटी के समान वेतनमान और प्रवक्ता पद पर पदोन्नति देने के मामले में शिक्षा विभाग ने फिलहाल राहत देने से मना कर दिया है। विभाग के अनुसार हाईकोर्ट में लंबित अपील के अंतिम निर्णय तक याचिकाकर्ताओं के दावे पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

यह आदेश उन याचिकाओं के संदर्भ में जारी किया गया है, जिनमें शास्त्री और भाषा अध्यापकों ने टीजीटी के समान वेतनमान और प्रवक्ता पद पर पदोन्नति का लाभ देने की मांग की थी। इन याचिकाओं में समीर, हरीश कुमार, ममता देवी, घनश्याम और जितेंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने राहत की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने इन मामलों का निपटारा करते हुए संबंधित प्राधिकरण को प्रतिनिधित्व पर कानून के अनुसार निर्णय लेने के निर्देश दिए थे।

शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा कि 20 अगस्त 2022 की अधिसूचना के अनुसार बीएड और टीईटी उत्तीर्ण शास्त्री और भाषा अध्यापकों को केवल पदनाम बदलकर टीजीटी (संस्कृत) और टीजीटी (हिंदी) किया गया था। उन्हें टीजीटी का वेतनमान नहीं दिया गया था। पदनाम परिवर्तन का अर्थ यह नहीं है कि संबंधित शिक्षकों को टीजीटी के समान वेतनमान या पदोन्नति का अधिकार स्वयं ही मिल जाए। हाईकोर्ट ने 4 सितंबर 2023 को हेमराज मामले में शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टीजीटी के समान वेतनमान और प्रवक्ता पद पर पदोन्नति का लाभ देने के आदेश दिए थे।

राज्य सरकार ने इस फैसले को एलपीए संख्या 86/2024 के माध्यम से चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने 17 अक्तूबर 2025 को इस फैसले के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग के अनुसार हेमराज मामले के फैसले पर रोक लगी हुई है, इसलिए वर्तमान याचिकाओं में भी लाभ नहीं दिया जा सकता। शिक्षकों ने डॉ. लेखराम शर्मा मामले के फैसले का भी हवाला दिया था, जिसमें शास्त्री शिक्षकों को प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के लिए पात्र माना गया था।

विभाग ने इस पर स्पष्ट किया कि उस मामले में संबंधित शिक्षक पहले से ही टीजीटी के समान वेतनमान प्राप्त कर रहे थे और बाद में प्रवक्ता पद पर पदोन्नत हुए थे, जबकि वर्तमान याचिकाकर्ता शास्त्री पद के मूल वेतनमान पर कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी याचिकाकर्ताओं के दावे एलपीए के अंतिम निर्णय के बाद ही तय किए जाएंगे।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Refusal to give TGT designation promotion benefits to teachershindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: किराया न देने पर PWD रेस्ट ...

Next Article

HPU शिमला: डिग्री पूरी व अंक सुधार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: दो दिन से मौसम साफ, फिर बर्फबारी के आसार

    February 24, 2025
    By hinditvnews
  • Sophia
    JaipurRajasthan

    Jaipur: होली पर रंग लाने से मना करने पर कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • HRTC
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकारी नाैकरी: एचआरटीसी में भर्ती होंगे 350 चालक

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Thyroid Hormone Test
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    विश्व थायराइड दिवस: हिमाचल में पुरुषों में बढ़े केस, महिलाओं में 10 गुना ज्यादा खतरा

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Rekha
    दिल्ली

    दिल्ली: नई परिवहन नीति से प्रदूषण घटेगा, व्यवस्था होगी आधुनिक

    June 30, 2026
    By hinditvnews
  • Weather update
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम अपडेट: 448 लोगों की गई जान

    September 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    विधानसभा की सुरक्षा में तैनात होंगे 500 जवान, क्यूआर कोड से जांचेंगे प्रवेशपत्र

  • Cm himachal
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu: 3500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज घोषित, दो से तीन बिस्वा जमीन भी देगी सरकार

  • Weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश का येलो अलर्ट, कल से बारिश का दौर थमने का पूर्वानुमान

Timeline

  • October 14, 2026

    मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

  • October 14, 2026

    जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

  • October 14, 2026

    पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

  • October 14, 2026

    हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

  • October 14, 2026

    उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Muskan

    मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Airport

    जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Arrest

    पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.