Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

  • Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

  • India's Statutory Pharmacy Regulator PCI Joins Galgotias University for Workshop on NEP 2020-Aligned Pharmacy Education

  • New GTDC Research Illuminates Distribution's Expanding Role in Modern Technology Ecosystems

दिल्ली
Home›दिल्ली›

By hinditvnews
August 23, 2024
207
0
delhi

सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आज से सामान्य रहेगी अस्पतालों में ओपीडी

एम्स, सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग, जीटीबी, डीडीयू, इंदिरा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर, लोकनायक सहित दिल्ली के सभी अस्पतालों में शुक्रवार से ओपीडी सुविधा पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुई डॉक्टर की हत्या के विरोध में 11 दिनों से हड़ताल कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद बृहस्पतिवार देर शाम को काम पर लौट आए।हड़ताल खत्म होने के साथ ही अस्पतालों में ओपीडी के साथ इलेक्टिव ऑपरेशन, वार्ड में सेवाएं, लैब में जांच की सुविधा सहित दूसरी सेवाएं सामान्य हो गईं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शाम को एम्स, डॉ. राम मनोहर लोहिया सहित दूसरे अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की बैठक हुई। सबसे पहले एम्स व आरएमएल अस्पताल में हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया। बैठक के बाद फेडरेशन ऑफ नेशनल मेडिकल एसोसिएशन (फाइमा) ने भी हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। साथ ही, उम्मीद जताई कि कोर्ट के आदेश के तहत स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होगी।

हड़ताल खत्म, मरीजों का इंतजार नहीं
अस्पतालों में हड़ताल खत्म होने के बाद भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। हड़ताल के दौरान प्रभावित हुई सर्जरी के लिए मरीजों को फिर से तारीख मिलने का इंतजार करना होगा। पिछले 11 दिनों में दिल्ली के अस्पतालों में 12 हजार से ज्यादा सर्जरी प्रभावित हुई हैं। इनमें से काफी मरीज सर्जरी के लिए दूसरे राज्यों से दिल्ली में आए हुई हैं। एम्स मेट्रो स्टेशन पर रात गुजार रहे एक तीमारदार महेश सिंह ने कहा कि उनके चाचा की प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी होनी थी। तीन माह पहले सर्जरी की तारीख मिली थी। हड़ताल का पता नहीं था, इस कारण बिहार से सर्जरी के लिए आ गए। यहां आने के बाद डॉक्टर से फिर से नई तारीख लेने की बात कही गई। चाचा परिवार के साथ घर लौट गए, लेकिन तारीख लेने के लिए मुझे रुकना पड़ा है।

60 फीसदी प्रभावित हुई ओपीडी
डॉक्टरों की हड़ताल के कारण के कारण बृहस्पतिवार को भी एम्स सहित दूसरे अस्पतालों में 60 फीसदी तक ओपीडी प्रभावित रही। एम्स में बृहस्पतिवार को 5590 मरीज इलाज करवाने आए। सामान्य दिनों में 15 हजार मरीज आते हैं। सर्जरी भी 81 फीसदी तक प्रभावित हुई। एम्स में 22 अगस्त को 191 सर्जरी हो पाई, जबकि सामान्य दिनों में एक हजार तक होती हैं। इस दौरान 627 मरीजों को भर्ती किया गया जो सामान्य आंकड़े से करीब 43 फीसदी कम है। वहीं, आरएमएल की बात करें तो दोपहर बाद की ओपीडी में मरीजों की संख्या अच्छी दिखी। अन्य अस्पतालों में सुबह के समय भीड़ नहीं दिखी।

डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, लाइव सुनवाई देखी
बृहस्पतिवार को एम्स, आरएमएल सहित दूसरे अस्पतालों में डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरएमएल अस्पताल में डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट की लाइव सुनवाई भी देखी। डॉक्टरों ने कहा कि विरोध के कारण ही हमारी बात सुनी गई। हम उम्मीद करते हैं कि कोर्ट के आदेश पर सुरक्षा की व्यवस्था होगी।

समर्थनमेंआए कर्मचारी, निकाला मार्च
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जीबी पंत अस्पताल से लेकर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थित शहीद स्थल तक न्याय मार्च निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने, नारी सम्मान व सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को सुरक्षा देने, जन स्वास्थ्य सेवा के सुदृढ़ीकरण, विस्तारीकरण करने और निजीकरण व आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने की मांग रखी। नेशनल पब्लिक हेल्थ अलायंस के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि कोलकाता कांड की जांच हाईकोर्ट की न्यायाधीश देखरेख में होनी चाहिए। हमारी नजर में यह घटना देश में महिलाओं और बच्चों पर बढ़ते आपराधिक मामलों से बहुत अलग नहीं है। सख्त कानून और त्वरित कार्रवाई बहुत जरूरी है। साथ ही, सरकार की तरफ से जन स्वास्थ्य सेवा की दुर्दशा पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Share :
Tagsdelhisc
Previous Article

राजधानी में आज भी ऑटो-टैक्सी चालकों की ...

Next Article

कोलकाता की घटना के विरोध में नंदीग्राम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • bindeshwer pathak, indian man, ssulabh international
    राष्ट्रीय

    Bindeshwar Pathak: दिल्ली में बिंदेश्वर पाठक ने ली अंतिम सांस, अचानक तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था भर्ती

    August 15, 2023
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    राजधानी में आज भी ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल, यात्रियों को हो रही परेशानी

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    स्वाति को कोई पार्टी नहीं लेगी’: मारपीट मामले पर फिर बोलीं AAP सांसद, सत्य को झुका नहीं पाओगे

    August 27, 2024
    By hinditvnews
  • Images
    healthदिल्ली

    Health Alert: दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो हो जाइए सावधान,

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    भरभराकर गिरी इमारत, चार को बचाया; मलबा हटाने का काम जारी

    August 2, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    लड़की को पीटा…बाल खींचे, विरोध किया तो लात मारी; बेहोशी में उसके साथ की हैवानियत

    August 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rajyasabha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    राज्यसभा चुनाव: हिमाचली चेहरे पर दांव की तैयारी, आज प्रत्याशी का एलान

  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: कैंसर पीड़ित रिटायर्ड कर्मियों को बकाया तुरंत दे सरकार

  • Transfar
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश में जल्द होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इनके मुख्य सचिव बनने की चर्चा

Timeline

  • July 29, 2026

    Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • July 29, 2026

    Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

  • July 29, 2026

    Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

  • July 29, 2026

    India's Statutory Pharmacy Regulator PCI Joins Galgotias University for Workshop on NEP 2020-Aligned Pharmacy Education

  • July 29, 2026

    New GTDC Research Illuminates Distribution's Expanding Role in Modern Technology Ecosystems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Signify Introduces Philips Focusglow Range: Lighting Engineered For Eye Comfort, Without Compromising On True Colour

    Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together For Aciffs 2026

    Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Pre Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched Pdi In 2025

    Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.