Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›22 लाख की धोखाधड़ी: कारोबारी नामजद, पीड़ित की सदमे से मौत

22 लाख की धोखाधड़ी: कारोबारी नामजद, पीड़ित की सदमे से मौत

By hinditvnews
February 21, 2025
330
0
news of fraud

पेशगी लेकर जमीन किसी और को बेची: 22 लाख की धोखाधड़ी में कारोबारी नामजद, सदमे से पीड़ित की हो गई थी मौत

हिंदी टीवी न्यूज़, हलवारा (पंजाब) Published by: Megha Jain Updated Fri, 21 Feb 2025

जतिंदरपाल सिंह ने जसदीप सिंह के साथ 22 लाख रुपये देकर जमीन का साैदा तय किया था। लेकिन जसदीप सिंह ने उसके साथ धोखा किया जिसके बाद सदमे से जतिंदरपाल की माैत हो गई थी।

लुधियाना वासी जतिंदरपाल सिंह के साथ जमीन का सौदा करके 22 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के आरोपी सुधार के प्रसिद्ध हार्डवेयर कारोबारी जसदीप सिंह के खिलाफ थाना दाखा पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस सदमे में जतिंदरपाल सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद उनकी बेटी रवलीन कौर ने जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को शिकायत दी थी। शिकायत की पड़ताल डीएसपी (जांच) गुरइकबाल सिंह द्वारा की गई, जिसमें रवलीन कौर के आरोप सही पाए गए।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी नवनीत सिंह बैंस के आदेश पर जसदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह को सौंप दी गई है।

रवलीन कौर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता जतिंदरपाल सिंह ने मौत से पहले जसदीप सिंह के साथ गांव खंडूर स्थित उसकी जमीन का सौदा किया था। जसदीप सिंह ने इसकी एवज में पिता से बतौर पेशगी 12 लाख 35 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद जसदीप सिंह ने तीन किश्तों में 10 लाख रुपये और ले लिए लेकिन जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बजाय कुछ मजबूरी बताकर तारीख बढ़ा ली।

रजिस्ट्री की तारीख बढ़ाने की बाकायदा लिखित की गई लेकिन जसदीप सिंह ने इस तथ्य को छुपाकर सब रजिस्ट्रार दफ्तर मुल्लांपुर-दाखा में जाकर तहसीलदार के सामने अपनी हाजिरी लगवाते हुए उल्टा जतिंदरपाल सिंह के खिलाफ रजिस्ट्री के लिए हाजिर ना होने का आरोप लगा दिया।

मिलीभगत करके पिता को रजिस्ट्री के समय गैरहाजिर रहने का कानूनी नोटिस भी भिजवा दिया जिसके चलते परिवार परेशान हो गया। सदमे में जतिंदरपाल सिंह चल बसे। कई बार उन्होंने जसदीप सिंह की मिन्नतें की, पंचायत बिठाई लेकिन न ही उन्हें जमीन मिली और न ही रुपये। जसदीप सिंह ने उनकी पेशगी रकम वापस किए बगैर वही जमीन मंदीप सिंह और रंजीत सिंह को बेच दी।

जांच अधिकारी सुरिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी जसदीप सिंह की नीयत शुरू से ही साफ नहीं थी और उसने धोखाधड़ी से पीड़ितों के 22 लाख रुपये से अधिक हड़प लिए। सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जसदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए जरूरी कानूनी नोटिस भेजा जा रहा है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share :
TagsChandigarh Punjab Newshindi newspunjab news
Previous Article

हाईकोर्ट में अजीब मामला: आरटीआई में पूछा ...

Next Article

अमृतपाल की सदस्यता पर संकट: हाईकोर्ट ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Police
    उत्तर प्रदेश

    Bahraich: बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Jagjeet
    पंजाब

    Farmers Protest: कल खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • 2024 9image 14 35 252339483liquorpolicy Ll
    पंजाब

    Jalandhar : ठेके से शराब चोरी कर भागे बाइक सवार युवक, लोगों ने दबोच कर किया यह हाल

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2026: धर्मशाला स्टेडियम को प्लेऑफ मैच की मेजबानी, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

    May 6, 2026
    By hinditvnews
  • Hp Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एनआईएस के प्रशिक्षकों की देखरेख में होगी इस बार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Shams
    उत्तराखण्ड

    वक्फ संशोधन विधेयक: मुस्लिमों को हक मिलने का दावा, बोले शादाब शम्स

    April 3, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अफसर, संवेदनशील पदों से हटेंगे

  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: समोसा विवाद पर एफआईआर, CID स्टाफ पर संदेह

  • Weather
    Weatherऊनाकिन्नौरकुल्लूमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.