Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • 10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

himachaal appleहिमाचल प्रदेश
Home›himachaal apple›पोर्टल पर रहेगा सेब खरीद का रिकॉर्ड, खाते में आएगी पेमेंट, ऐसे होगा भुगतान, नहीं होगी गड़बड़ी

पोर्टल पर रहेगा सेब खरीद का रिकॉर्ड, खाते में आएगी पेमेंट, ऐसे होगा भुगतान, नहीं होगी गड़बड़ी

By hinditvnews
August 13, 2024
266
0
apple, himachal

पोर्टल पर रहेगा सेब खरीद का रिकॉर्ड, खाते में आएगी पेमेंट

एचपीएमसी की ओर से मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत बागवानों से खरीदे जाने वाले सेब का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा। एमआईएस की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एचपीएमसी ने वेब पोर्टल तैयार किया है। बागवानों को पेमेंट भी पोर्टल की मदद से डीबीटी के जरिये सीधे बैंक खातों में होगी। एचपीएमसी के सीए स्टोर में सेब रखने के लिए बागवान बुकिंग भी पोर्टल की मदद से ऑनलाइन कर सकेंगे। एचपीएमसी के ओडी, गुम्मा, रोहड़ू, जरोल-टिक्कर और पतलीकूहल में सीए स्टोर हैं। सेब सीजन में एचपीएमसी करीब 30,000 बागवानों से हर साल 33,000 मीट्रिक टन सेब खरीदता है।एचपीएमसी ने एमआईएस के तहत सेब खरीद शुरू कर दी है। निगम के खरीद केंद्रों पर सेब लेकर आने वाले बागवानों के मोबाइल नंबर पोर्टल से लिंक किए जा रहे हैं। सरकार से बजट मिलते ही सेब की पेमेंट डीबीटी के जरिये सीधे बागवानों के खातों में डाल दी जाएगी। अब तक बागवानों को सेब खरीद के बाद पर्चियां दी जाती थीं, फसल का पैसा लेने के लिए बागवानों को पर्चियां लेकर एचपीएमसी के केंद्रों पर जाना पड़ता था।एमआईएस के तहत खरीदे गए सेब को प्रोसेसिंग प्लांट के लिए डिस्पैच करने और प्रोसेसिंग का पूरा रिकॉर्ड भी पोर्टल पर रहेगा। बागवान अगर एचपीएमसी की ओर से उपलब्ध करवाए जा रहे बागवानी सहायक उपकरण खरीदना चाहते हैं तो उसकी बुकिंग भी पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं। उपकरण नजदीकी केंद्रों पर पहुंचने के बाद मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से बागवानों को अलर्ट भेजा जाएगा। एचपीएमसी के महाप्रबंधक सन्नी शर्मा ने बताया कि सेब बेचने आ रहे बागवानों के मोबाइल नंबर लिंक कर पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है।एमआईएस के तहत सेब खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए वेब पोर्टल तैयार किया गया है। सेब खरीद का पूरा विवरण पोर्टल पर रहेगा और डीबीटी के माध्यम से खातों में पेमेंट होगी। सीए स्टोर बुकिंग और बागवानी सहायक उपकरणों की बुकिंग भी बागवान पोर्टल पर कर सकेंगे

110 केंद्रों पर अब तक खरीदा 1,000 मीट्रिक टन सेब
एचपीएमसी ने प्रदेश में 110 केंद्रों पर सेब खरीद शुरू कर दी है। शनिवार तक करीब 1,000 मीट्रिक टन सेब खरीदा जा चुका है। पराला सेब प्रसंस्करण यूनिट के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर सेब खरीद हो रही है। बागवान छोटे आकार का सेब क्रेटों में भरकर खरीद केंद्रों तक ला रहे हैं, जहां से सेब को क्रेटों में ही पराला प्लांट पहुंचाया जा रहा है। पराला प्लांट की प्रोसेसिंग क्षमता 39,000 टन है।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

Bangladesh में हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ ...

Next Article

हिमाचल: स्कूलों की तर्ज पर अब कॉलेजों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल की तबाही: तीन जगह बादल फटे…मकान-पुल और सड़कें बही, परिवार के 7 लोगों समेत 40 लापता

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, चार की मौत

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    Weatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत, 39 अभी भी लापता; पांच राज्यों में भारी बारिश का ...

    August 6, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    हिमाचल प्रदेश

    बादल फटने से नोगली-तकलेच सड़क का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त, मनाली-लेह हाईवे पर भूस्खलन

    August 17, 2024
    By hinditvnews
  • apple, himachal
    himachaal appleहिमाचल प्रदेश

    Doppler Radar Anti Hailgun: हिमाचल में सेब को ओलों से बचाएगी स्वदेशी डॉप्लर रडार एंटी हेलगन

    July 15, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    भूस्खलन से राज्य में 142 सड़कें बाधित, 209 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप, जानें मौसम पूर्वानुमान

    August 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Ram
    ऊनाशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: शिमला समेत इन जिलों में शुरू होंगी बस सर्विस; जानिए कितना होगा किराया

  • cm
    election 2024Weatherहिमाचल प्रदेश

    राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री, मानसून सत्र को लेकर की चर्चा

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मार्च 2025 तक मास्टर डिग्री वाले TGT बन सकेंगे प्रवक्ता, जानकारी भेजने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर

Timeline

  • June 13, 2026

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • June 13, 2026

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • June 13, 2026

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • June 13, 2026

    10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • June 13, 2026

    APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary As Brand Ambassador

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • The Global Shift Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • As Noida International Airport Takes Flight, Crc Group Reinforces Confidence In Noida's Economic Future

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.