Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

  • Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

  • Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

  • India-Japan Ties Take a Historic Leap: Galgotias University Hosts 200-Strong Yamanashi Delegation and Signs Landmark Agreements

  • VinFast India Partners with Federal Bank to Strengthen Dealer Financing Ecosystem

कुल्लूहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›सचिवालय कर्मचारी संगठनों के निशाने पर आए हिमाचल के मंत्री, कहा- गलत बयानबाजी करने के लिए मांगे माफी

सचिवालय कर्मचारी संगठनों के निशाने पर आए हिमाचल के मंत्री, कहा- गलत बयानबाजी करने के लिए मांगे माफी

By hinditvnews
August 24, 2024
284
0
himachal

सचिवालय कर्मचारी संगठनों के निशाने पर आए हिमाचल के मंत्री

 डीए एवं एरियर की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदेश सचिवालय के 5 संगठनों के निशाने पर शुक्रवार को नगर एवं ग्राम नियोजन व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी निशाने पर रहे।

दरअसल बीते दिन राजेश धर्माणी ने बयान दिया था कि कर्मचारी नेता अपनी चमचागिरी चमकाने के लिए उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि यदि प्रतिकूल हालात में कर्मचारी सरकार का साथ नहीं देते तो आने वाले समय में उनके वेतन में कटौती भी हो सकती है। कर्मचारियों ने राजेश धर्माणी से माफी मांगने की शर्त रखी।

राजेश धर्माणी को सुनाई गई खरी खोटी

सचिवालय के तीन संगठनों को राजेश धर्माणी द्वारा दिया गया बयान खूब अखरा और उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। शुक्रवार को सचिवालय के आर्म्जडेल भवन के प्रांगण में आयोजित जरनल हाऊस में हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी महासंघ के प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि पहले कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी उनके 3 सवालों का जवाब दें।

राजेश धर्माणी ने मांगी माफी

पहला, मोबाइल पर 500 रुपये प्रतिमाह पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलने पर मंत्री टेलीफोन पर मिलने वाले 20 हजार रुपये के भत्ते में से 19,500 रुपये क्यों नहीं छोड़ते? दूसरा, मंत्री 95 हजार का सत्कार भत्ता लेते हैं, तो क्या वह उसको छोड़ सकते हैं?तीसरा, जिन दो कैबिनेट मंत्रियों के कार्यालयों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, उसके ऊपर उनकी क्या प्रतिक्रिया है? उन्होंने राजेश धर्माणी से अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा। उन्होंने यह भी पूछा कि सरकार क्यों सेवानिवृत्ति के बाद राम सुभग सिंह जैसे नौकरशाह पर मेहरबान है?

कर्मचारियों ने लगाया आरोप

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश की अफसरशाही सरकार को गुमराह करके अपने हित साध रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 27 अगस्त तक सरकार उनको वार्ता के लिए नहीं बुलाती, तो 28 अगस्त से काले बिल्ले लगाकर सरकार का विरोध किया जाएगा। हालांकि कर्मचारी मानसून सत्र के दौरान किसी तरह की रोष रैली नहीं निकालेंगे तथा इसकी समाप्ति के बाद 10 या 11 सितंबर को तीसरी बार जनरल हाऊस करके आगामी रणनीति अपनाई जाएगी।उन्होंने कहा कि सरकार वार्ता को बुलाने और कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने में जितनी अधिक देरी करेगी, कर्मचारी सरकार और अफसरशाही की एक-एक करके परतें खोलती रहेगी। सचिवालय कर्मचारी महासंघ के प्रधान संजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि जो सरकार वित्तीय संकट का रोना रो रही है, उसी सरकार के अधिकारियों की नालायकी के कारण प्रदेश में वर्ष, 2023 में 114 करोड़ रुपये लैप्स हो गए।

बोधराज चंदेल का कथन

प्रदेश सचिवालय में निजी सचिव संघ के अध्यक्ष बोधराज ने कहा कि अगर सरकार पहले मान जाती तो इतनी नौबत न आती कि कर्मचारियों को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ता। उन्होंने कहा कि वह सी.एम. से अपनी मांगों को लेकर कई बार मिले, लेकिन कुछ नहीं हुआ।उन्होंने आरोप लगाया कि चेहतों को नौकरी देने के लिए सचिवालय में आऊटसोर्स भर्ती का रास्ता निकाला जा रह है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अब भी न जागी तो प्रदेश सचिवालय कर्मचारियों के बैनर तले पूरे प्रदेश के कर्मचारी अपना मोर्चा खोल देंगे।

ज्योति चौहान ने लगाया आरोप

प्रदेश सचिवालय में अधिकारी संघ के नेता ज्योति चौहान ने आरोप लगाया कि मंत्री व अधिकारियों ने प्रदेश में आज ऐसे हालात पैदा किए है, जिससे उनको सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार यह भूल गई है कि प्रदेश में आपदा के समय कर्मचारियों ने अपना वेतन काटकर मदद की थी।

साहिल ने किया कटाक्ष

प्रदेश सचिवालय में चतुर्थ कर्मचारी संघ के महासचिव साहिल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज मित्र मंडी करोड़ों में है और कर्मचारी रोड पर है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी चिंता का विषय बन गई है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

महासचिव सतीश कर बयान

प्रदेश सचिवालय में चालक कर्मचारी संघ के महासचिव सतीश ने कहा कि आज यह हालात है कि अधिकारियों को वित्तीय लाभ देने की फाइल तो रात में ही पास हो जाती है। इसके विपरीत प्रदेश के कर्मचारियों की समय पदोन्नति व वित्तीय लाभों की फाइलें अफसर दबाकर रखते हैं। उन्होंने मंत्री राजेश धर्माणी को सलाह दी कि प्रदेश हित में वह अपनी गाड़ी और बंगला छोड़ दें

ओपीएस को बंद करने की हिम्मत नहीं

सचिवालय कर्मचारियों ने कहा कि ओपीएस को बंद करने की हिम्मत न तो सरकार में है और न हीं अफसरशाही में। कर्मचारियों ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो प्रदेश सचिवालय के कर्मचारी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

मैंने गलत कुछ नहीं कहा: राजेश धर्माणी

नगर ग्राम एवं नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मैंने कर्मचारियों के बारे में गलत कुछ नहीं कहा है, फिर माफी क्यों मांगू? उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उसमें कर्मचारियों को साथ देना चाहिए।

 

Share :
Tagshimachal
Previous Article

कुल्लू के सुल्तानपुर डाकघर में करोड़ों रुपये ...

Next Article

हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख, चंडीगढ़-कुल्लू-धर्मशाला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • weather
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मनाली के अंजनी नाले में बाढ़, पुल के उपर से पलचान गांव पहुंचा पानी; 8 घंटे बंद रहा ...

    July 31, 2024
    By hinditvnews
  • mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    जोगेंद्रनगर बस स्टैंड के वाटर कूलर से वायरस की तरह फैले पीलिया ने ली 6 लोगों की जान

    August 13, 2024
    By hinditvnews
  • 12 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शानन प्रोजेक्ट की रेजरवायर के बैराज गेट समय पर नहीं खुलते तो बरोट में मच सकती थी तबाही

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Download (80)
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंबा-साहो मार्ग पर बालू के पास पहाड़ी दरकी, थम गई वाहनों की रफ्तार; टल गया बड़ा हादसा

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Images (8)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: डैमेज कंट्रोल करने शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों ने टटोली मंत्रियों, विधायकों की नब्ज

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    मेधावी छात्र सम्मान: सीएम सुक्खू ने मेधावियों को 25-25 हजार देने का किया एलान

    August 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 27-29 जुलाई भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  • Kangana Ranaut
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Kangana Ranaut Assets: 12वीं पास कंगना रनौत के पास 67 किलो सोना-चांदी व कई फ्लैट्स, कुल संपत्ति जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

  • Mani mahesh yatra new update
    धार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Manimahesh Yatra: बर्फ के बीच डल झील में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Timeline

  • August 20, 2026

    Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

  • August 20, 2026

    Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

  • August 20, 2026

    Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

  • August 20, 2026

    India-Japan Ties Take a Historic Leap: Galgotias University Hosts 200-Strong Yamanashi Delegation and Signs Landmark Agreements

  • August 20, 2026

    VinFast India Partners with Federal Bank to Strengthen Dealer Financing Ecosystem

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nexdigm Accelerates Delivery of AI Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

    Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

    Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring ...

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.