Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

  • The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

  • Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD 2026

  • EMCON 2026: When Emergency Medicine Comes of Age in India

  • Equitas Small Finance Bank Launches "When Organisations Win", Exploring the Role of Governance, Trust and Values in Building Sustainable Organisations

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›ICMR Study: 40 से अधिक उम्र वालों में संक्रमण के एक साल बाद तक मृत्यु का खतरा, नए वैरिएंट्स को लेकर अलर्ट

ICMR Study: 40 से अधिक उम्र वालों में संक्रमण के एक साल बाद तक मृत्यु का खतरा, नए वैरिएंट्स को लेकर अलर्ट

By hinditvnews
August 22, 2023
364
0
corona update

कोरोना के नए वैरिएंट्स का खतरा वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। हाल ही में सामने आए दो नए वैरिएंट्स एरिस और BA.2.68 ने वैज्ञानिकों को अलर्ट कर दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन वैरिएंट्स की संक्रामकता दर काफी अधिक देखी जा रही है, जिसके कारण खतरा उन लोगों में भी हो सकता है जिनका वैक्सीनेशन हो चुका है या पहले से संक्रमण के बाद उनके शरीर में प्रतिरक्षा बनी हुई है। नए वैरिएंट्स में देखे गए अतिरिक्त म्यूटेशन के कारण यह आसानी से इम्युनिटी को चकमा देने वाला माना जा रहा है।

 

कोरोना किस प्रकार के स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है, इस बारे में जानने के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने एक अध्ययन किया। शोध की जारी रिपोर्ट में कहा गया कि संक्रमण के शिकार रहे 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जो कोमोरबिडीटी के शिकार थे या फिर जिनमें मध्यम से गंभीर लक्षण रहे हैं, ऐसे लोगों में संक्रमण से ठीक होने के एक साल के भीतर मृत्युदर अधिक देखी गई है।

मसलन कोरोना संक्रमण शरीर में इस तरह की समस्याओं को विकसित करने वाला पाया गया है जो आगे चलकर गंभीर जटिलताओं, यहां तक कि मृत्यु के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है।

 

अस्पताल से छुट्टी के बाद रोगियों की मृत्युदर

“अस्पताल में भर्ती कोविड-19 रोगियों के बीच डिस्चार्ज के बाद मृत्युदर’ शीर्षक से प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया है कि जिन प्रतिभागियों को कोविड-19 संक्रमण से पहले वैक्सीन की एक भी खुराक मिली थी, उनमें डिस्चार्ज के बाद मृत्युदर का जोखिम कम देखा गया।

अध्ययन में कहा गया है कि प्रस्तुत विश्लेषण में केवल वे मरीज शामिल थे जो कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि कोरोना कई प्रकार के स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है, जिसके कारण गंभीर रोग और यहां तक कि मृत्यु का खतरा भी काफी बढ़ सकता है।

corona update

 

नए वैरिएंट्स के लेकर जोखिम

कोरोना के नए वैरिएंट्स को लेकर किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि इसकी संक्रामकता दर काफी अधिक देखी जा रही है जिसके कारण दुनियाभर में तेजी से संक्रमण और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक लगातार चौथे हफ्ते कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती संक्रमितों के मामले बढ़े हैं, इस तरह के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले माने जा रहे हैं।

वैज्ञानिकों की टीम का कहना है कि जिस गति से कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं, ऐसे में संक्रमण से बचाव को लेकर सभी लोगों को लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता है।

corona

 

प्रधानमंत्री के सचिव ने की बैठक 

दुनियाभर में कोविड-19 के नए उभरते वैरिएंट को देखते हुए प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने देश में वर्तमान कोविड की स्थिति और इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसमें सभी राज्यों /केंद्रशासित प्रदेशों को इन्फ्लूएंजा जैसे बीमारियों सीवियर अक्यूट रेस्पोरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआई) की निगरानी करने, कोविड-19 परीक्षण और जीनोम सीक्वेंसिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं।

corona

भारत में नियंत्रित है कोविड की स्थिति

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, ईजी.5 (एरिस) 50 से अधिक देशों में रिपोर्ट किया गया है, वहीं वैरिएंट बीए.2.86 (पिरोला) चार देशों में है। भारत में स्थिति अभी काफी नियंत्रित देखी जा रही है, पूरे देश में नए कोविड-19 मामलों का दैनिक औसत 50 से नीचे बना हुआ है और साप्ताहिक परीक्षण सकारात्मकता दर 0.2% से कम है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर उपाय करते रहने की सलाह दी है।

Share :
Tagscorona diseasecorona upddatelatest news of coronanews of corona
Previous Article

Gadar 2: ये हैं सनी देओल की ...

Next Article

Himachal Weather: शिमला में भारी बारिश, राज्य ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Virus
    दिल्ली

    Covid Death: AIIMS की स्टडी में बड़ा खुलासा

    October 14, 2023
    By hinditvnews
  • corona update
    दिल्ली

    Covid-19: नए वैरिएंट ने बढ़ाई मुसीबत, भारत में भी दर्ज किए गए मामले

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Rajya Sabha
    राष्ट्रीय

    राज्यसभा में संसदीय पैनल पेश करेगी Global Terrorism Report, आतंकवाद से निपटने के लिए सभी स्तर पर उठाए जाएंगे कड़े ...

    February 5, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    राष्ट्रीय

    PM Modi LIVE: ‘सीताराम केसरी के साथ जो हुआ देश ने देखा’, PM मोदी बोले- नेहरू ने किया था आरक्षण ...

    February 7, 2024
    By hinditvnews
  • 02 02 2024 Sarma
    राष्ट्रीय

    Uniform Civil Code: असम में भी लागू हो सकता है UCC, CM सरमा ने दिए संकेत; बोले- लेकिन हम लाएंगे ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • चुनाव
    राष्ट्रीयविधानसभा चुनाव 2023

    Congress First List: ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने बदली रणनीति, शिवपुरी से अपने दिग्गज ...

    October 15, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Education Himachal 41633d4635a4dfecbee1bf6a3f1c4a46
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल प्रदेश के 544 स्कूलों में आम जनता के लिए बनेंगे रीडिंग रूम

  • 24 10 2023 dalai lama and newzealand
    खेलहिमाचल प्रदेश

    न्यूजीलैंड की टीम ने धर्मगुरु दलाई लामा से की मुलाकात, अब हसीन वादियों का लेंगे मजा; ऑस्ट्रेलिया के साथ 28 को होगी टक्कर

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 779 हेड मास्टर व प्रवक्ता बने प्रिंसिपल, अधिसूचना जारी

Timeline

  • September 7, 2026

    MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

  • September 7, 2026

    The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

  • September 7, 2026

    Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD 2026

  • September 7, 2026

    EMCON 2026: When Emergency Medicine Comes of Age in India

  • September 7, 2026

    Equitas Small Finance Bank Launches "When Organisations Win", Exploring the Role of Governance, Trust and Values in Building Sustainable Organisations

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

    MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

    The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD

    Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD 2026

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.