Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Manipal University Jaipur Celebrates Global Culinary Milestone: HOD Dr. Chef Saurabh Sharma Curates State Banquet for South Korean President

  • Bharath Digital Infrastructure Association (BDIA) Launches Bharat Digital Samvad

  • Electronics Mart India Expanded Global Partnerships, Brought Next-Gen Integrated AV Solutions to India; Showcased at Smart Home Expo 2026

  • Galgotias University Rises in Times Higher Education (THE) World Rankings 2026, Unveiled in Hong Kong

  • Monitra Health Raises Capital as upBeat® Emerges as Scalable Global Cardiac Monitoring Platform

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›नशे के खिलाफ पंचायतों के सहयोग से चलेगा विशेष अभियान, विभाग रूपरेखा तैयार कर देगा रिपोर्ट

नशे के खिलाफ पंचायतों के सहयोग से चलेगा विशेष अभियान, विभाग रूपरेखा तैयार कर देगा रिपोर्ट

By hinditvnews
August 31, 2024
193
0
himachal

नशे के खिलाफ पंचायतों के सहयोग से चलेगा विशेष अभियान

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तर पर पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और बीडीसी सदस्यों को शामिल कर विशेष अभियान चलाया जाएगा। पंचायत स्तर पर अभियान की सफलता के बाद इस अभियान को एकीकृत रूप से आरंभ किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, पुलिस सहित अन्य विभागों को भी शामिल कर इसे और प्रभावी बनाया जाएगा।   राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की शनिवार को राजभवन में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के सचिव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने विभाग को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज महत्वपूर्ण विभाग है, जो न केवल ग्रामीण स्तर पर विकासात्मक कार्यों बल्कि जागरुकता के लिए प्रभावी कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ मिलकर अभियान चलाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि नशे को रोकना है तो पंचायतीराज और शिक्षा विभाग दोनों ऐसे सेक्टर हैं, जिनपर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले में भी इस तरह के अभियान का शुभारंभ किया गया था, जो एक वर्ष तक चला और इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की कि सरकार भी नशे के खिलाफ गंभीरता से प्रयास कर रही है और इस विषय पर हो रही चर्चा से वह अवगत हैं। लेकिन, सामुहिक प्रयासों से नशे के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाया जा सकता है जिससे आम आदमी भी खुलकर नशा करने वालों और नशा बेचने वालों के विरोध में आगे आएंगे।उन्होंने विभाग को वीडियो संदेश तथा जागरुकता सामग्री से ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। अनिरूद्ध सिंह ने राज्यपाल की इस पहल पर विभाग द्वारा हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को नशामुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और ऐसे अनेक पग उठाए गए हैं, जिससे नशे पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके।उन्होंने नशे के मामले में कानून में बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी चिंता सिंथेटिक ड्रग्स की है और आए दिन नए कैरियर बन रहे हैं। प्रदेश की जेलों मे चिट्टे के मामले क्षमता से अधिक हैं। उन्होने आश्वासन दिया कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में इस अभियान को प्रभावी तरीके से आरंभ किया जाएगा तथा उपायुक्तों को भी अभियान में शामिल कर इसे सफल बनाया जाएगा।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के सचिव राजेश शर्मा, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के निदेशक राघव शर्मा, अतिरिक्त निदेशक नीरज चांदला एवं केवल शर्मा तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

विधानसभा अध्यक्ष पठानिया के खिलाफ बीजेपी विधायक ...

Next Article

रात में ड्यूटी करने वाले देश के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mandi Masjid Vivad
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    अरे ये क्या हो गया! नगर निगम ने काट दिया मंडी अवैध मस्जिद का बिजली कनेक्शन

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Kanika Sharma
    army bhartiहिमाचल प्रदेश

    उपलब्धि: भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं हिमाचल की चार बेटियां

    July 24, 2024
    By hinditvnews
  • himaachal
    हिमाचल प्रदेश

    टॉलैंड-खलीनी के बीच 220 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ, टेंडर आवंटित

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    हिमाचल प्रदेश

    बादल फटने से नोगली-तकलेच सड़क का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त, मनाली-लेह हाईवे पर भूस्खलन

    August 17, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Congress
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Congress: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठन की तैयारी शुरू

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • sukhu
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगे 172.97 करोड़

    July 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फर्जी दस्तावेजों पर केसीसी ऋण घोटाले में पूर्व बैंक मैनेजर को 3 साल की सजा

  • Cricket Stadium
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    स्टेडियम में इन वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Timeline

  • April 29, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Global Culinary Milestone: HOD Dr. Chef Saurabh Sharma Curates State Banquet for South Korean President

  • April 29, 2026

    Bharath Digital Infrastructure Association (BDIA) Launches Bharat Digital Samvad

  • April 29, 2026

    Electronics Mart India Expanded Global Partnerships, Brought Next-Gen Integrated AV Solutions to India; Showcased at Smart Home Expo 2026

  • April 29, 2026

    Galgotias University Rises in Times Higher Education (THE) World Rankings 2026, Unveiled in Hong Kong

  • April 29, 2026

    Monitra Health Raises Capital as upBeat® Emerges as Scalable Global Cardiac Monitoring Platform

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manipal University Jaipur Celebrates Global Culinary Milestone: Hod Dr. Chef Saurabh Sharma Curates State Banquet For South Korean President

    Manipal University Jaipur Celebrates Global Culinary Milestone: HOD Dr. Chef Saurabh Sharma Curates State Banquet ...

    By hinditvnews
    April 29, 2026
  • Bharath Digital Infrastructure Association (BDIA) Launches Bharat Digital Samvad

    By hinditvnews
    April 29, 2026
  • Electronics Mart India Expanded Global Partnerships, Brought Next Gen Integrated Av Solutions To India; Showcased At Smart Home Expo 2026

    Electronics Mart India Expanded Global Partnerships, Brought Next-Gen Integrated AV Solutions to India; Showcased at ...

    By hinditvnews
    April 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.