Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal News: बिना सरकारी अनुमति के खोल दी बैंक शाखा, 500 पासबुक भी छापीं

Himachal News: बिना सरकारी अनुमति के खोल दी बैंक शाखा, 500 पासबुक भी छापीं

By hinditvnews
October 25, 2024
402
0
news of fraud

Himachal News: बिना सरकारी अनुमति के खोल दी बैंक शाखा, 500 पासबुक भी छापीं; सस्ते ऋण का झांसा देकर करते थे ठगी

हिंदी टीवी न्यूज, हमीरपुर Published by: Megha Jain Updated Fri, 25 Oct 2024

बैंक शाखा तो खोल ली, लेकिन हिमाचल सरकार की जरूरी अनुमति नहीं ली गई। मामले में तीस के करीब लोग ठगी का शिकार हुए हैं।

महज दो प्रतिशत ब्याज पर सस्ता ऋण का झांसा देकर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया है कि नवीं मुंबई जनकल्याण निधि लिमिटेड की ओर से हमीरपुर में कथित बैंक शाखा खोलने की अनुमति मिली। शाखा खोलने की अनुमति के दस्तावेज आरोपी से बरामद हुए हैं। हालांकि, यह दस्तावेज सही हैं अथवा नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, जांच में यह पाया गया है कि बैंक शाखा खोलने के लिए हिमाचल सरकार की जरूरी अनुमति नहीं ली गई है।

विजिलेंस ने पासबुकों को कब्जे में लिया
महज डेढ़ से दो माह के भीतर ही बैंक के नाम से 500 के करीब पासबुक छापी गईं। खाते हमीरपुर और आसपास के जिले के लोगों के हैं। विजिलेंस ने पासबुकों को कब्जे में ले लिया है। शाखा का एमडी कृष्ण चंद दर्शाया गया है जो हिमाचल लघु उद्योग कल्याण संघ के नाम पर लोगों को महज दो प्रतिशत पर ऋण और इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने का आरोपी है। इस मामले में शिखा राणा और शिवानी भी न्यायिक में हिरासत हैं। एएसपी विजिलेंस रेणू शर्मा का कहना है कि बैंक मामले से जुड़े तीन लोगों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस मामले में जांच जारी है। मामले में गिरफ्तार तीन आरोपी 26 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं।

तीन लोगों ने हाईकोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका
बैंक से जुड़े फर्जीवाड़े में यह सामने आया कि बैंक में तीन अन्य लोगों को भर्ती किया गया था। इन लोगों की इस बैंक शाखा में क्या भूमिका रही है, इसे लेकर अभी तक अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। बैंक शाखा से जुड़े तीन लोगों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगा दी है। इसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं जो कथित बैंक शाखा में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं।

ये है मामला
बीते शनिवार को हमीरपुर शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हिमाचल लघु उद्योग कल्याण संघ कार्यालय में विजिलेंस की दबिश के दौरान इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इस दौरान नकदी और यूपीआई से लेनदेन के साक्ष्य विजिलेंस को मिले। तीस के करीब लोग ठगी का शिकार हुए हैं। इस दौरान आरोपी कृष्ण चंद के घर और संघ के कार्यालय से नवीं मुंबई जन कल्याण निधि लिमिटेड की कथित बैंक शाखा खोलने के दस्तावेज मिले। मामला संघ और बैंक शाखा सहित अन्य कई फर्जीवाड़ों की आशंकाओं से उलझा हुआ है। ऐसे में इसमें और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

 

Share :
TagsHimachal News Hamirpur NewsHimachal News Opened a bank branch without government permission also printed 500 passbookshindi news
Previous Article

Cyber Fraud: विदेशों में भी साइबर ठगों ...

Next Article

Himachal: धर्मशाला-चंडीगढ़ के लिए छह दिन होगी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • agnihotri
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- जनादेश पर हमला हुआ है, कांग्रेस डटकर सामना करेगी

    March 9, 2024
    By hinditvnews
  • Sarso Oil
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल: राशन डिपुओं में सस्ता सरसों और रिफाइंड तेल मिल सकता है”

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • Badsha
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Badshah के ‘टटीरी’ गीत पर सख्ती: 857 लिंक हटाए, आपत्तिजनक कंटेंट पर एक्शन

    March 23, 2026
    By hinditvnews
  • ed
    दिल्लीशिमला

    हिमाचल: इंपीरियल ग्रुप पर ईडी का छापा, 80 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Suspended
    पंजाब

    अमृतसर: SSP लखबीर सिंह निलंबित, IAS शिकायत पर कार्रवाई

    December 27, 2025
    By hinditvnews
  • Helicopter
    उत्तराखण्ड

    उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 6 यात्रियों की मौत, केदारनाथ हेली सेवा बंद

    May 8, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • 12 08 2023 bjp logo
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल BJP: एक गुट सांसदों को कमान, दूसरा बिंदल की सरदारी की चाह, तीसरा खामोश

  • Indira
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    आचार संहिता लगने के बाद इस योजना से हटाई गई CM सुक्‍खू और इंदिरा गांधी की फोटो

  • Rashan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में 7 लाख लोगों के राशन बंद, कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं?

Timeline

  • September 18, 2026

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • September 18, 2026

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • September 18, 2026

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • September 18, 2026

    आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • September 18, 2026

    हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hanuman

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Rape

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • yogi adityanath

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.