Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Manipal University Jaipur Celebrates Global Culinary Milestone: HOD Dr. Chef Saurabh Sharma Curates State Banquet for South Korean President

  • Bharath Digital Infrastructure Association (BDIA) Launches Bharat Digital Samvad

  • Electronics Mart India Expanded Global Partnerships, Brought Next-Gen Integrated AV Solutions to India; Showcased at Smart Home Expo 2026

  • Galgotias University Rises in Times Higher Education (THE) World Rankings 2026, Unveiled in Hong Kong

  • Monitra Health Raises Capital as upBeat® Emerges as Scalable Global Cardiac Monitoring Platform

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal Weather: सर्दी के मौसम में पारा तोड़ रहा रिकॉर्ड

Himachal Weather: सर्दी के मौसम में पारा तोड़ रहा रिकॉर्ड

By hinditvnews
November 4, 2024
177
0
Himachal Weather News With Hindi TV News channel

Himachal Weather: सर्दी के मौसम में पारा तोड़ रहा रिकॉर्ड, सूखे जैसे हालात; गेहूं की बिजाई अटकी

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 04 Nov 2024

प्रदेश में सर्दी के मौसम में पारा रिकाॅर्ड बना रहा है। बारिश नहीं होने की वजह से सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अधिकांश क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई अटक गई है।

हिमाचल प्रदेश में सर्दी के मौसम में पारा रिकाॅर्ड बना रहा है। बारिश नहीं होने की वजह से सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अधिकांश क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई अटक गई है। प्रदेशभर में पिछले कई दिनों से मौसम साफ है। अक्तूबर सूखा बीत गया। अब मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के  अनुसार 10 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसे में किसान बारिश की आस में आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ. एचआर शर्मा ने कहा कि 15 नवंबर तक गेहूं की बिजाई होना जरूरी है।

किसान आसमान पर नजरें टिकाए हैं
इसके बाद बिजाई करने से फसल प्रभावित होगी। कई क्षेत्रों में अब तक गेहूं की बिजाई कर ली जाती थी। किसान आसमान पर नजरें टिकाए हैं कि जब बारिश होगी तो बुवाई करेंगे। उल्लेखनीय है कि गेहूं हिमाचल प्रदेश की प्रमुख रबी की फसल है। राज्य में करीब 85 फीसदी क्षेत्र में खेती वर्षा पर ही निर्भर रहती है। उधर, रविवार को सोलन में अधिकतम तापमान 29.0 और धर्मशाला में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान तोड़ रहा रिकाॅर्ड
धर्मशाला में इससे पहले सात नवंबर को 2022 को 27.4 और सोलन का एक नवंबर 2022 को 28.7 डिग्री पारा रहा था। वहीं, रविवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में यह औसत बढ़ोतरी 4.1 डिग्री सेल्सियस रही।  उधर, रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 23.2,  सुंदरनगर का 29.6, भुंतर का 30.0, ऊना का 32.6 और हमीरपुर का 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मटर और चने की बिजाई का भी निकल रहा समय
अक्तूबर में बारिश न होने से इस बार किसान रबी की फसल नहीं लगा पाए हैं। केवल सिंचित क्षेत्र के किसान ही गेहूं की बिजाई कर पाए हैं। मटर और चने के लिए पहले ही समय निकल गया है। गेहूं के लिए भी नवंबर के पहला सप्ताह सबसे उपयोगी माना जाता है। अभी तक खेत सूखे होने से किसान बिजाई नहीं कर पाए हैं। जिन किसानों की खेत में पानी की सुविधा है वे ही गेहूं बिजाई का कार्य कर पाएंगे। नालागढ़ क्षेत्र में 6 हजार हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की खेती की जाती है।

75 फीसदी किसान बारिश पर निर्भर
75 फीसदी किसान बारिश पर निर्भर हैं। 25 फीसदी किसानों के ही खेतों में पानी की सुविधा है। इस बार अक्तूबर में बारिश नहीं हुई। इससे किसान मक्की और धान की कटाई के बाद खेत तैयार नहीं कर पाए है। अब खेत पूरी तरह से सूख गए हैं। सूखे खेत में गेहूं की बिजाई करने से गेहूं नहीं उगेगी। नवंबर के पहले सप्ताह से गेहूं की बिजाई का समय शुरू हो जाता है लेकिन अभी तक किसान अपने खेत तैयार नहीं कर पाए है।

समय पर बीज नहीं लगाया तो पैदावार कम
विभाग के पास जो बीज हैं वे अगेती किस्म का है। अगर समय पर बीज नहीं लगाया तो पैदावार कम हो सकती है। रामपुर जखोली के किसान राजेश कुमार, घनसोत के प्रेम सिंह, सनेड़ के राम रतन, भाटियां के देवेंद्र चंदेल, करसोली के अशोक कुमार, खेड़ा के अवतार सिंह व महेश ने बताया कि बारिश के अभाव में मटर की बिजाई किसान पहले ही नहीं लगा पाए है। अरकल मटर सितंबर में लगता है। उसका समय तो अब निकल गया है, लेकिन दूसरा आजात पी-वन मटर के प्रजाति का भी समय निकलता जा रहा है।

अभी तक मटर भी नहीं लगा पाए किसान
खेत सूखे होने से किसान अभी तक मटर भी नहीं लगा पाए हैं। डूमनवाला गांव के किसान अमर चंद ठाकुर ने बताया कि जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है वहां पर किसानों ने तोरिया लगा रखा है। यह 60 दिन में तैयार होता है। तोरिया तैयार होने के बाद ही यहां पर भी गेहूं की बिजाई होगी। कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि उनके पास अभी गेहूं की लेट वैरायटी नहीं है। जो बीज उपलब्ध है वह नवंबर के शुरू में ही लग जाना चाहिए। तभी इसके अच्छे परिणाम आएंगे।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 9.7, भुंतर 8.0, कल्पा 5.0, धर्मशाला 13.8, ऊना 10.4, नाहन 16.7, केलांग 3.0, पालमपुर 10.5, सोलन 10.4, मनाली 7.9, कांगड़ा 11.7, मंडी 12.3, बिलासपुर 12.6, हमीरपुर 11.7, चंबा 11.4, डलहाैजी 12.2, कुफरी 11.0, कुकुमसेरी 0.3, नारकंडा 9.1, भरमाैर 10.6, रिकांगपिओ 8.6, धाैलाकुआं 15.3, कसाैली 15.4, पांवटा साहिब 18.0, ताबो -1.1, मशोबरा 12.4, सैंज 10.9 व बजाैरा में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Share :
Tagsdrought-like conditions; wheat sowing stuckhimachal weatherShimla NewTemperatures are breaking records in winter season
Previous Article

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा में आंतरिक ...

Next Article

Shimla: कालका-शिमला ट्रेन को ग्रीन हाइड्रोजन से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 10 08 2019 Rain In India 19479313 122459689
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़ा मौसम, शिमला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा

    October 16, 2023
    By hinditvnews
  • Mandi Landslide News
    मंडीमौसमहिमाचल प्रदेश

    Mandi landslide: सुंदरनगर में लैंडस्लाइड से मरनेवालों की संख्या 7 हुई, राहत और बचाव कार्य जारी

    September 3, 2025
    By hinditvnews
  • Download
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: मैदानी भागों में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

    January 16, 2024
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 Landslide In Himachal 23499478
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Landslide in Kullu: पहाड़ से कार पर गिरी थी चट्टानें, 6 साल के बच्चे की सिर पर चोट लगने से ...

    August 12, 2023
    By hinditvnews
  • shimla landslide news shiv temple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Landslide: शिमला के समरहिल में माता-पिता के बाद अब बेटे का मिला शव, 17 हुई मृतकों की संख्या

    August 19, 2023
    By hinditvnews
  • Weather
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: पांच जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट, 13 तक साफ रहेगा मौसम; बर्फबारी से 336 सड़कें बंद

    February 8, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • हिमाचल प्रदेश

    विधानसभा अध्यक्ष पठानिया के खिलाफ बीजेपी विधायक की टिप्पणी पर हंगामा, निंदा प्रस्ताव पारित

  • Mukesh Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh News: हिमाचल सरकार ने बदला बड़सर पेयजल योजना का स्रोत, लागत में आई 70 करोड़ की कमी

  • Hotel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: New Year के जश्न के लिए लेकर शिमला तैयार

Timeline

  • April 29, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Global Culinary Milestone: HOD Dr. Chef Saurabh Sharma Curates State Banquet for South Korean President

  • April 29, 2026

    Bharath Digital Infrastructure Association (BDIA) Launches Bharat Digital Samvad

  • April 29, 2026

    Electronics Mart India Expanded Global Partnerships, Brought Next-Gen Integrated AV Solutions to India; Showcased at Smart Home Expo 2026

  • April 29, 2026

    Galgotias University Rises in Times Higher Education (THE) World Rankings 2026, Unveiled in Hong Kong

  • April 29, 2026

    Monitra Health Raises Capital as upBeat® Emerges as Scalable Global Cardiac Monitoring Platform

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manipal University Jaipur Celebrates Global Culinary Milestone: Hod Dr. Chef Saurabh Sharma Curates State Banquet For South Korean President

    Manipal University Jaipur Celebrates Global Culinary Milestone: HOD Dr. Chef Saurabh Sharma Curates State Banquet ...

    By hinditvnews
    April 29, 2026
  • Bharath Digital Infrastructure Association (BDIA) Launches Bharat Digital Samvad

    By hinditvnews
    April 29, 2026
  • Electronics Mart India Expanded Global Partnerships, Brought Next Gen Integrated Av Solutions To India; Showcased At Smart Home Expo 2026

    Electronics Mart India Expanded Global Partnerships, Brought Next-Gen Integrated AV Solutions to India; Showcased at ...

    By hinditvnews
    April 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.