Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उमड़े श्रद्धालु, दर्शनार्थियों की संख्या 22 लाख पार

  • हिमाचल: क्रस्ना लैब की हड़ताल से अस्पतालों में जांच प्रभावित, मरीज परेशान

  • हिमाचल: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; सात साल की बेटी रातभर लापता, सुबह सुरक्षित मिली

  • हिमाचल: कांग्रेस की रैली पर भाजपा के सवाल, सरकारी खर्च का मांगा हिसाब

  • हिमाचल: हमीरपुर के छात्र के ड्रोन प्रोटोटाइप पर सस्पेंस, कॉलेज में किसी ने नहीं देखा

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल प्रदेश: हाईकोर्ट ने कहा- गोमाता के नाम पर न हो राजनीति

हिमाचल प्रदेश: हाईकोर्ट ने कहा- गोमाता के नाम पर न हो राजनीति

By hinditvnews
November 5, 2024
341
0
Himachal High Court

हिमाचल प्रदेश: हाईकोर्ट ने कहा- गोमाता के नाम पर न हो राजनीति, लावारिस पशुओं की दुर्दशा को सुधारने का काम करें

हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha jain Updated Tue, 05 Nov 2024

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने सरकार के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत तौर पर मामला देखने काे कहा। मामला कांगड़ा जिले के लूथान में राधे श्याम काऊ सेंचुरी का है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक गोशाला में पशुुओं के मारे जाने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि सरकार लावारिस पशुओं की दुर्दशा रोकने के लिए कुछ नेक काम करें। अदालत ने कहा कि गोमाता के नाम पर राजनीति न की जाए।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने सरकार के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत तौर पर मामला देखने काे कहा। मामला कांगड़ा जिले के लूथान में राधे श्याम काऊ सेंचुरी का है। वर्ष 2021 में बनी गोशाला में करीब 300 पशुओं को रखने की क्षमता थी, लेकिन एक महीने के अंदर ही गोशाला में करीब एक हजार पशु हो गए।

संख्या बढ़ने से वहां पशुओं की दम घुटने से मौत होने लगी और एक साल में 1,200 पशुओं ने दम तोड़ दिया। पशुओं को मरने के बाद दफनाने के बजाय खुले में फेंका जा रहा था, जिससे आसपास के गांव में महामारी फैलने का डर सताने लगा। साथ ही पानी के स्रोत दूषित होने लगे। गांव के लोगों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि जो पैसा जारी किया जा रहा है, उसका उपयोग गलत काम के लिए किया जा रहा है। अदालत ने जनहित याचिका पर संज्ञान लेते हुए पशुपालन विभाग को मामले में रिपोर्ट दायर करने को कहा।

अदालत ने रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव को मामले में नियुक्त किया। सचिव ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हरा चारा न मिलने और क्षमता से अधिक पशु होने से यहां मौतें हो रही हैं।

सरकार ने इसके बाद इसकी दुर्दशा को सुधारने के लिए एक करोड़ रुपये जारी किए, उसके बाद भी हालात नहीं सुधरे। सरकार की ओर से अभी तक करीब 5 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। शराब की जितनी बोतलें बिकती हैं, उसका ढाई रुपये सेस इकट्ठा किया जाता है, जो गो सेवा आयोग को जाता है। मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी।

 

Share :
TagsDon't do politics in the name of cowhimachal pradeshhindi newsshimla newsstop its plight says High Court
Previous Article

Road Accident: उत्तराखंड में हादसे का दर्दनाक ...

Next Article

Bilaspur News: छुट्टी नहीं मिलने पर विदेश ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 870 पीईटी भर्ती शुरू, मानदेय ₹21,500

    March 20, 2026
    By hinditvnews
  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल BJP: बिंदल फिर बन सकते हैं अध्यक्ष, खींचतान जारी

    February 6, 2025
    By hinditvnews
  • Phone
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आईफोन के लिए नाबालिग ने मां के गहने चुराए, 3 लाख का लोन लिया

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कुछ दफ्तर कांगड़ा शिफ्ट, वाइल्ड लाइफ विंग धर्मशाला जाएगा

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • Arrest
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हमीरपुर में सोशल मीडिया गतिविधियों पर व्यक्ति हिरासत में

    September 22, 2026
    By hinditvnews
  • Uttarakhand
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: परिवार रजिस्टर में नई पत्नी-बच्चों के नाम दर्ज, RTI से उठे सवाल

    October 23, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    Himachal Tourists placesहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख, चंडीगढ़-कुल्लू-धर्मशाला को जोड़ने के लिए शुरू होंगे नए हवाई रूट

  • Chunav
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 17 मई मतदान, शुक्रवार 3 बजे थमेगा प्रचार और ड्राई डे लागू

  • Weather
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम को मौसम बदला

Timeline

  • November 2, 2026

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उमड़े श्रद्धालु, दर्शनार्थियों की संख्या 22 लाख पार

  • November 2, 2026

    हिमाचल: क्रस्ना लैब की हड़ताल से अस्पतालों में जांच प्रभावित, मरीज परेशान

  • November 2, 2026

    हिमाचल: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; सात साल की बेटी रातभर लापता, सुबह सुरक्षित मिली

  • November 2, 2026

    हिमाचल: कांग्रेस की रैली पर भाजपा के सवाल, सरकारी खर्च का मांगा हिसाब

  • November 2, 2026

    हिमाचल: हमीरपुर के छात्र के ड्रोन प्रोटोटाइप पर सस्पेंस, कॉलेज में किसी ने नहीं देखा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badrinath

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उमड़े श्रद्धालु, दर्शनार्थियों की संख्या 22 लाख पार

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Krisna lab

    हिमाचल: क्रस्ना लैब की हड़ताल से अस्पतालों में जांच प्रभावित, मरीज परेशान

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Accident

    हिमाचल: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; सात साल की बेटी रातभर लापता, सुबह ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.