Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रणथंभौर सफारी में नियम उल्लंघन, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पहुंचने पर जवाब तलब

  • Chandigarh: सीएम मान की राष्ट्रपति से अकेले मुलाकात, विधायक दिल्ली तक साथ जाएंगे

  • बेअदबी कानून याचिका: याचिकाकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल, पंजाब सरकार का HC में दावा

  • उत्तराखंड कैबिनेट: 18 प्रस्ताव पास, मधुमक्खी पालन नीति मंजूर

  • Dehradun: जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ उड़ान शुरू, 20 मई तक बुकिंग फुल

बिलासपुरहिमाचल प्रदेश
Home›बिलासपुर›Bilaspur: चिट्टे ने बुझाया घर का चिराग! ओवरडोज से गई 22 साल के युवक की जान

Bilaspur: चिट्टे ने बुझाया घर का चिराग! ओवरडोज से गई 22 साल के युवक की जान

By hinditvnews
November 15, 2024
273
0
Death Ll

पुलिस थाना घुमारवीं के परनाल गांव के 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि यह मौत चिट्टे (हैरोइन) की ओवरडोज से हुई है।

पुलिस थाना घुमारवीं के परनाल गांव के 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि यह मौत चिट्टे (हैरोइन) की ओवरडोज से हुई है। हालांकि असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। मृतक युवक की पहचान अमन धीमान के रूप में की गई है। पुलिस ने युवक के साथ चिट्टे का सेवन करने वाले दूसरे युवक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में पंकज ठाकुर निवासी हवाण तहसील घुमारवीं ने कहा कि वह एल्यूमीनियम का काम करता है तथा परिवार सहित अवडानीघाट में रहता है, जबकि उसके माता-पिता हवाण-मडौना में रहते हैं। मौजूदा समय में खेतों की बिजाई का काम चल रहा है, जिसके चलते गत दिवस वह अपने घर के लिए अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था। जब वह चलैहली के पास पहुंचा तो अमन धीमान अन्य लड़के भानू शर्मा के साथ उसके मोटरसाइकिल में मिला। अमन पहले भी इसके घर पर दो-तीन बार जा चुका था।

इसके बाद वह पंकज ठाकुर के साथ चिट्टा पीने उसके घर पहुंचा गया, जबकि भानू सड़क पर उसका इंतजार करने लगा। पंकज ने बताया कि वह और अमन उसके घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में गए। यहां उन्होंने फॉइल पेपर का इस्तेमाल कर चिट्टा लिया। चिट्टा लेने के कुछ देर बाद अमन ने तबीयत खराब होने की शिकायत की, जिस पर पंकज ने उसे बिस्तर पर सुला दिया और बाहर इंतजार कर रहे उनके तीसरे दोस्त भानु को घर जाने को कहा। रात करीब 11 बजे पंकज ने अमन को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था।

इस पर उसने तुरंत 108 एंबुलैंस बुलाई और अमन को हरलोग सीएचसी ले गया, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। बाद में नागरिक अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि भी तक तो मौत चिट्टे की ओवरडोज के कारण हुई प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी।

Share :
Tagsbilaspurhimachalhindi news
Previous Article

Kangra: पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह ...

Next Article

Himachal: सुक्खू कैबिनेट की बैठक कल, CPS ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    “HPU Shimla: पीएचडी प्रवेश के लिए अलग परीक्षा नहीं होगी

    January 14, 2025
    By hinditvnews
  • Amit Shah
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में करेंगे बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

    February 25, 2026
    By hinditvnews
  • tourism news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंचायतों में भवन निर्माण एनओसी शुल्क तय, घर के लिए ₹100, व्यावसायिक पर ₹1000

    January 3, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है माैसम

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Dhaga
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: US टैरिफ कटौती से हिमाचल की धागा मिलों का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद

    February 6, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    दस्तावेज समझाए बिना विधवा से हस्ताक्षर, एसबीआई की वसूली पर हाईकोर्ट सख्त

    February 5, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Murder
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मनाली में महिला की हत्या, आरोपी बैग में भरकर ले जा रहा था शव

  • Weather Alert
    manalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम

  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: बैच आधार नियुक्ति में परीक्षा वर्ष होगा अहम

Timeline

  • April 30, 2026

    रणथंभौर सफारी में नियम उल्लंघन, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पहुंचने पर जवाब तलब

  • April 30, 2026

    Chandigarh: सीएम मान की राष्ट्रपति से अकेले मुलाकात, विधायक दिल्ली तक साथ जाएंगे

  • April 30, 2026

    बेअदबी कानून याचिका: याचिकाकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल, पंजाब सरकार का HC में दावा

  • April 30, 2026

    उत्तराखंड कैबिनेट: 18 प्रस्ताव पास, मधुमक्खी पालन नीति मंजूर

  • April 30, 2026

    Dehradun: जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ उड़ान शुरू, 20 मई तक बुकिंग फुल

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ranthambore

    रणथंभौर सफारी में नियम उल्लंघन, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पहुंचने पर जवाब तलब

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Cm Bhagwant Maan

    Chandigarh: सीएम मान की राष्ट्रपति से अकेले मुलाकात, विधायक दिल्ली तक साथ जाएंगे

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Pu High Court

    बेअदबी कानून याचिका: याचिकाकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल, पंजाब सरकार का HC में दावा

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.