Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

  • Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

  • MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

  • MRG Group Expands MRG Crown Clubhouse to 30,000 Sq. Ft., Launches Club Jewel

  • Interdisciplinary Knowledge Essential for Future Engineers, Says IISc Professor Arindam Ghosh

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Congress : पंचायत चुनाव में होगा कांग्रेस की नई टीम का पहला इम्तिहान

Himachal Congress : पंचायत चुनाव में होगा कांग्रेस की नई टीम का पहला इम्तिहान

By hinditvnews
November 16, 2024
354
0
Congress 1

हिमाचल में अगले साल के अंत में होंगे पंचायतीराज चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने हटा दी है हिमाचल की पुरानी टीम

हिमाचल में तार-तार किए जा चुके कांग्रेस संगठन को दोबारा पिरोने में जुटी प्रदेशाध्यक्ष भले ही इसे आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति करार दे रही हों, लेकिन कांग्रेस के संगठन का सबसे बड़ा इम्तिहान अगले साल होने वाले पंचायतीराज चुनाव में होगा। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव की सुगबुगाहट अगले साल की पहली तिमाही के बाद दिखनी शुरू हो जाएगी, जबकि साल के अंत तक चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी। मौसम के मिजाज को देखते हुए बर्फबारी प्रभावित और जनजातीय क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया अक्तूबर या नवंबर माह में शुरू हो जाएगी। दिसंबर के आखिर तक प्रदेश भर में पंचायत चुनाव आयोजित हो जाएंगे। अब बात कांग्रेस के संगठन की करें, तो हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने एक पत्र जारी कर समूचे प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। निष्क्रिय का टैग देकर जिन पदाधिकारियों को हटाया गया, अब उनकी जगह ऐसे युवाओं और पुराने नेताओं की टीम बनाने की तैयारी है, जो कांग्रेस को मजबूत करने में अपनी बड़ी भूमिका निभा सकें। इस कड़ी में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को संगठन के तार नए सिरे से जोडऩे के निर्देश दिए हैं।

प्रतिभा सिंह कांग्रेस के पुराने और दिग्गज नेताओं से सलाह-मशविरा कर नई कार्यकारिणी गठित कने की बात कर रही हैं। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर सरकार की पसंद के पदाधिकारी भी आ सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री सुक्खू से भी मीटिंग हो सकती है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार को सत्तासीन हुए अभी दो साल का ही समय गुजरा है और हिमाचल में अगले विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। ऐसे में कांग्रेस की जो कार्यकारिणी गठित होगी, वह आगामी तीन साल तक प्रदेश में रहेगी। हालांकि इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव भी होना है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रतिभा सिंह को प्रदेशाध्यक्ष की बागडोर सौंपी गई थी। उनका तीन साल का कार्यकाल अगले साल खत्म हो रहा है।

संगठन में ऊर्जावान पदाधिकारियों की होगी तैनाती

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ऊर्जावान पदाधिकारियों की तैनाती करने जा रही है। इस तैनाती में नए चेहरे होंगे और पुराने नेताओं से सलाह-मशविरा कर इनकी तैनाती की जाएगी। संगठन और सरकार तालमेल के साथ पार्टी को हिमाचल में आगे बढ़ाएंगे। कांग्रेस के संगठन का अगला टारगेट आने वाले चुनाव हैं। इन सभी चुनौतियों से निपटने के लिए कांग्रेस का संगठन पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगा।

प्रदेश अध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी

प्रतिभा सिंह को सेवाविस्तार मिलता है, तो अपनी नई टीम के साथ अगले साल के अंत में होने वाले पंचायती राज चुनाव में उन्हें अहम भूमिका निभाने का अवसर मिल जाएगा। इससे पहले कांग्रेस विधानसभा का चुनाव जीत चुकी है। हालांकि लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए संगठन के पदाधिकारियों को सरकार में अहम ओहदों तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती है। कांग्रेस संगठन को लेकर हाल-फिलहाल में किए गए दावों में कांग्रेस ऐसे पदाधिकारियों को तलाश रही है, जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जमीन तैयार करने में जुट जाएं।

Share :
Tagshindi newsshimla
Previous Article

Jairam Thakur : जयराम की मांग, पूरे ...

Next Article

इस साल 950 मीट्रिक टन कंसंट्रेट बेचेगी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Yadav
    उत्तर प्रदेश

    UP: भाजपा नेता अपर्णा यादव ने राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Dehradun
    CHANDIGHARपंजाब

    “पंजाब में कोहरे का कहर: बरनाला और मोगा में तीन महिलाओं और युवक की मौत”

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: शिमला समेत 7 जिलों में बारिश-गरज का अलर्ट, 20 जून तक मौसम खराब।

    June 15, 2026
    By hinditvnews
  • 1500
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Day: हिमाचल दिवस 2025: पांगी में राज्य स्तरीय समारोह, महिलाओं को 1500 रुपये सहायता”

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • Court
    उत्तराखण्ड

    निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर छह माह तक स्थिति स्पष्ट करे सरकार

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Arrestinkangra Ll
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

    November 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: कई क्षेत्रों में बदला माैसम, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से गिरा तापमान

  • Manali
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सैलानियों से गुलजार हुए लाहौल के पर्यटन स्थल

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 दिसंबर यानी आज औद्योगिक क्षेत्र में प्लांट का शिलान्यास करेंगे

Timeline

  • September 10, 2026

    Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

  • September 10, 2026

    Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

  • September 10, 2026

    MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

  • September 10, 2026

    MRG Group Expands MRG Crown Clubhouse to 30,000 Sq. Ft., Launches Club Jewel

  • September 10, 2026

    Interdisciplinary Knowledge Essential for Future Engineers, Says IISc Professor Arindam Ghosh

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

    Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End to End

    Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce ...

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

    MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.