Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

  • Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

  • Jewellery Shopping on Your Mind Head to Phoenix Marketcity Mumbai this Festive Season

  • VinFast Isn't Waiting for India's Electric Future

  • REVA University Organises World Architecture Day

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HP Water Scam: ठियोग पहुंची जांच टीम, ब्लैक लिस्ट ठेकदारों से पूछताछ

HP Water Scam: ठियोग पहुंची जांच टीम, ब्लैक लिस्ट ठेकदारों से पूछताछ

By hinditvnews
January 9, 2025
317
0
Thiog

HP Water Scam: पेयजल आपूर्ति गड़बड़झाले की जांच के लिए ठियोग पहुंची टीम, ब्लैक लिस्ट ठेकदारों से की पूछताछ

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 09 Jan 2025

ठियोग विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के गड़बड़झाला में विजिलेंस की जांच तेज हो गई है। गुरुवार को घोटाले की जांच के लिए एएसपी नरवीर सिंह राठौर की अगुवाई में गठित टीम ठियोग पहुंची।
हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के गड़बड़झाला में विजिलेंस की जांच तेज हो गई है। गुरुवार को घोटाले की जांच के लिए एएसपी नरवीर सिंह राठौर की अगुवाई में गठित टीम ठियोग पहुंची। इस दौरान निलंबित इंजीनियरों, ठेकेदारों और चालकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। टीम ने जल शक्ति विभाग कार्यालय ठियोग पहुंचकर टैंकरों की सप्लाई करने वाले ब्लैक लिस्ट ठेकदारों से पूछताछ की। कई विभागीय कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी। एक निलंबित अधिकारी से भी पूछताछ हो रही है। टीम ने टैंकर चालकों से वाहनों के कागजात जांचे। वाहनों की लॉग बुक की जांच भी की।
क्या है मामला
ठियोग उपमंडल में पिछले वर्ष फरवरी से जून के दौरान सूखे के चलते पानी की आपूर्ति टैंकरों से करने का काम ठेके पर दिया गया। आरोप है कि कई जगह पानी की आपूर्ति ही नहीं हुई और भुगतान कर दिया। आरोप यह भी है कि पेयजल आपूर्ति करने वाले टैंकरों के जो नंबर दिए गए। वह मोटरसाइकिल और कारों के हैं।
घोटाले में जल शक्ति विभाग के 10 अफसर किए हैं निलंबित
अभी तक मामले में विजिलेंस ने सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर के बयान दर्ज किए गए। मामले में लगातार शिकंजा कसने पर अफसरों के बोल बदलने लगे हैं। पूछताछ में इन्होंने कहा कि एंट्री के समय कार्यालय के बाबू ने गलती से टैंकर की जगह मोटरसाइकिल और कारों के नंबर लिख दिए। अफसर अपनी डायरी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पानी की नियमित सप्लाई हुई है। एंट्री गलत हुई है। पहले विजिलेंस टीम ने एक-एक करके इंजीनियरों से बात की, उसके बाद सबको एक साथ बुलाया। यह पूछताछ विजिलेंस कार्यालय के हाल में की गई। विजिलेंस जांच टीम ने बुधवार को जल शक्ति विभाग और एसडीएम कार्यालय से जुटाए गए रिकॉर्ड का अकाउंट डाटा भी वेरिफाई किया है। ठेकेदार और इंजीनियरों के खातों की भी पड़ताल की गई। घोटाले की तह तक जाने के लिए विजिलेंस ने मामले से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। इस मामले में किन-किन की संलिप्तता रही है, उससे संबंधित पूरे साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गड़बड़झाले सामने आने के बाद जल शक्ति विभाग के 10 अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें 2 अधिशासी, 3 सहायक, 4 कनिष्ठ और एक सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता शामिल है। इनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है। सरकार ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच विजिलेंस को सौंपी है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsquestioned blacklisted contractorsteam reached Theog to investigate the drinking water supply scam
Previous Article

Himachal News: केसीसी बैंक में 20 करोड़ ...

Next Article

हिमाचल: जनजातीय क्षेत्रों में 95 जड़ी-बूटियां विलुप्त ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    हाईकोर्ट: GNDU के वीसी-रजिस्ट्रार को एक माह की कैद

    May 28, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: एक सप्ताह बारिश-बर्फबारी, चार दिन येलो-ऑरेंज अलर्ट

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    उत्तराखण्ड

    Uttrakhand: नैनीताल जिले में 24 घंटे में तीन वारदातों से दहशत

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Srikhand
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    श्रीखंड यात्रा: पांच ग्लेशियर पार कर होंगे महादेव के दर्शन, जानें तारीख

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Atishi
    दिल्ली

    Delhi Election Results 2025: अनुराग ठाकुर का दावा- ‘आतिशी को हराना चाहते थे केजरीवाल

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Rekha
    दिल्ली

    Delhi: 1 नवंबर से दिल्ली में बाहरी गाड़ियों पर नए नियम लागू, जानें नियम

    October 22, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla news
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या

  • 02 09 2024 Himachal News 77 23789951 M
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कंगना रनौत की गैरमौजूदगी पर बरसे राजस्व मंत्री, कहा- मेकअप खराब होने के डर से नहीं आईं

  • Chamiyana
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: चमियाना अस्पताल के अधीक्षक पर महिला कर्मचारी के गंभीर आरोप

Timeline

  • October 29, 2026

    HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

  • October 29, 2026

    Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

  • October 29, 2026

    Jewellery Shopping on Your Mind Head to Phoenix Marketcity Mumbai this Festive Season

  • October 29, 2026

    VinFast Isn't Waiting for India's Electric Future

  • October 29, 2026

    REVA University Organises World Architecture Day

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HVACR World to Advance Climate responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

    HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

    By hinditvnews
    October 29, 2026
  • Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

    Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

    By hinditvnews
    October 29, 2026
  • Jewellery Shopping on Your Mind Head to Phoenix Marketcity Mumbai this Festive Season

    Jewellery Shopping on Your Mind Head to Phoenix Marketcity Mumbai this Festive Season

    By hinditvnews
    October 29, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.