Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Vishal Mega Mart Recognized in the 2025 Burgundy Private Hurun India 500 List

  • Dr. SHREEVARMA's Wellness Partners with SRM Institute of Science and Technology to Advance Evidence-Based Integrative Healthcare

  • Vels Medical College & Hospital Hosts MED-AI Summit 2026 – International Conference on AI in Healthcare Brings Global Experts Together

  • Truecaller and Route Mobile Announce Partnership to Strengthen Global Business Messaging

  • SRM University-AP Secures 24 Research and Development Funded Projects in 6 Months

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›महाकुंभ: संगम नोज पर तीन लाख से ज्यादा ने लगाई डुबकी, भक्तों का तड़के उमड़ा रेला, बैरिकेडिंग तोड़ी

महाकुंभ: संगम नोज पर तीन लाख से ज्यादा ने लगाई डुबकी, भक्तों का तड़के उमड़ा रेला, बैरिकेडिंग तोड़ी

By hinditvnews
January 15, 2025
176
0
Kumbh

Mahakumbh: संगम नोज पर हर घंटे में तीन लाख से अधिक ने लगाई डुबकी, तड़के उमड़ा भक्तों का रेला; बैरिकेडिंग तोड़ी

हिंदी टीवी न्यूज़, प्रयागराज Published by: Megha Jain Updated Wed, 15 Jan 2025

संगम पर उमड़े आस्थावानों के ज्वार के आगे अखाड़ों के अमृत स्नान के लिए निर्धारित मार्ग की बैरिकेडिंग टिक नहीं सकी। टावर नंबर वन के पास स्थित मोड़ से लेकर संगम नोज तक कम से कम 10 जगहों से बैरिकेडिंग तोड़कर श्रद्धालुओं की भीड़ आगे बढ़ गई।

सुबह के करीब छह बजे थे। अमृत स्नान के लिए सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के संत संगम नोज के लिए निकल चुके थे। यह वह वक्त था, जब 80 लाख के करीब श्रद्धालु मेले में प्रवेश कर चुके थे और संगम अपर मार्ग होते हुए तेजी से संगम की ओर बढ़ रहे थे।

हालात यह हुए कि संगम नोज टवर नंबर एक से 100 मीटर पहले ही अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग तोड़कर श्रद्धालु अखाड़ा मार्ग पर आ गए। यह देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। बाद में आईटीबीपी के जवानों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सुरक्षा घेरा बनाया और फिर सभी ने राहत की सांस ली।

मकर संक्रांति पर भीड़ उमड़ेगी, लेकिन तड़के ही श्रद्धालुओं की संख्या 80 लाख को पार कर जाएगी। इसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया था। यही वजह रही कि अखाड़ों के साधु-संतों के अमृत स्नान के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किए गए सारे इंतजाम धरे रह गए।

नहीं टिक सकी बैरिकेडिंग
संगम पर उमड़े आस्थावानों के ज्वार के आगे अखाड़ों के अमृत स्नान के लिए निर्धारित मार्ग की बैरिकेडिंग टिक नहीं सकी। टावर नंबर वन के पास स्थित मोड़ से लेकर संगम नोज तक कम से कम 10 जगहों से बैरिकेडिंग तोड़कर श्रद्धालुओं की भीड़ आगे बढ़ गई।

श्रद्धालुओं ने साधु-संतों के छुए पांव
श्रद्धालु अखाड़ा मार्ग से आगे तो बढ़े ही, संगम नोज के बाएं साइड में घाट पर पहुंचकर स्नान किया। साथ ही अखाड़ों के साधु-संतों के पांव भी छुए। संतों ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

Kumbh2

आमतौर पर संगम स्नान के लिए जाते वक्त थोड़े भी व्यवधान से नाराज होने वाले साधु-संत मंगलवार को अलग ही रूप में नजर आए। न सिर्फ स्नान के बाद, बल्कि संगम स्नान के लिए जाते वक्त भी कई नागा साधुओं ने रास्ते में रुककर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

जैकी, शाहीन व दारा ने संभाली स्थिति, भीड़ को पीछे भेज खाली कराया रास्ता
अमृत स्नान के दौरान संगम घाट व अखाड़ा मार्ग पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत के बाद भी पुलिसकर्मियों के नाकाम रहने पर घुड़सवार पुलिस ने स्थिति संभाली।

इस दौरान अमेरिकन ब्रीड के घोड़े जैकी, शाहीन व दारा ने भीड़ को दोनों तरफ से पीछे भेजकर साधु-संतों के लिए अखाड़ा मार्ग खाली कराया। इसके बाद हालात नियंत्रित किए जा सके।

पांटून पुल पर बढ़ी भीड़ तो श्रद्धालु जान जोखिम डालकर पीपा पुल के नीचे से निकलने लगे
मकर संक्रांति पर अखाड़ों के अमृत स्नान के दौरान पांटून पुलों पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ रही। सुबह करीब 11:30 बजे पुल नंबर छह को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। उसी समय संगम घाट से स्नान करके अखाड़ों के साधु-संत झूंसी की तरफ लौट रहे थे।

Kumbh3

संतों को जाता देख पुलिस कर्मियों ने कुछ समय के लिए पुल पर ही लोगों को रोक दिया, जिससे पुल पर अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। इसपर कुछ स्नानार्थी अपनी जान जोखिम में डालकर पीपा पुल के नीचे से जाने लगे। इस दौरान रेत में पैर धंसने से कई लोग गिर भी गए। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई।

संगम नोज पर हर घंटे में तीन लाख से अधिक ने किया स्नान
संगम नोज पर मंगलवार को हर घंटे में तीन लाख से अधिक लोगों ने स्नान ने किया। 13 जनवरी से शुरू हुए स्नान पर्व में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या संगम नोज पर ही पहुंच रही है।

सर्वाधिक लोगों ने दी संगम नोज पर ही स्नान को प्राथमिकता
13 जनवरी को पौष पूर्णिमा और 14 जनवरी को पहले अमृत स्नान पर चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई। इसमें सर्वाधिक लोगों ने संगम नोज पर ही स्नान को प्राथमिकता दी। देर रात से ही संगम नोज पर भीड़ जुटने लगी थी।

हर घंटे तीन लाख से ज्यादा लोगों ने किया स्नान 
प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, यहां हर घंटे तीन लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया। वर्ष 2019 में संगम नोज की क्षमता 50 हजार श्रद्धालु प्रति घंटा स्नान की थी, जबकि अब यहां दो लाख से ज्यादा लोग प्रति घंटे स्नान कर सकते हैं, लेकिन भीड़ के दबाव के कारण यह तीन लाख प्रति घंटा तक पहुंच गई।

यह पहले के मुकाबले छह गुना अधिक है। बैराज यांत्रिक खंड अनुरक्षण वाराणसी ने 85 दिनों तक संगम नोज पर 26 हेक्टेयर क्षेत्र का विस्तार किया है। इससे 1650 मीटर क्षेत्र में बालू की बोरी लगाकर अस्थायी घाटों का निर्माण संभव हो सका।

85 दिनों में पूरा कराया काम
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता (सज्जा एवं सामग्री प्रबंध) उपेंद्र सिंह ने बताया कि चार अमेरिकन ड्रेजिंग मशीनों की मदद से 85 दिनों में इस कार्य को पूरा कराया गया। जहां पहले सिर्फ 50 हजार लोग एक घंटे में स्नान कर पाते थे, उनकी संख्या दो दिन में तीन लाख प्रति घंटा तक पहुंच गई है। लगातार कार्य करके शास्त्री ब्रिज से संगम नोज तक क्षेत्र को विस्तार दिया गया। इसमें दो हेक्टेयर क्षेत्र का विस्तार सिर्फ संगम नोज पर किया गया।

Share :
TagsMahakumbh 2025 in PrayagrajPrayagraj Newsuttar pradesh
Previous Article

हरियाणा: कोहरे में ट्राला ने पराली ट्राली ...

Next Article

राजस्थान: महाकुंभ के लिए दो अतिरिक्त ट्रेनें, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    उत्तर प्रदेशप्रयागराज

    यूपी चार हत्याकांड: ‘बंटी-बबली, बहू ने मारा’ लिखे गत्ते से नया मोड़

    June 3, 2026
    By hinditvnews
  • Vijay
    उत्तर प्रदेश

    UP: IAS विजय किरन आनंद बने इन्वेस्ट यूपी के नए CEO, राज राजकुमार प्रतीक्षारत

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Modi
    उत्तर प्रदेश

    UP: पीएम से संवाद में रायबरेली की महिला ने कही ऐसी बात, मोदी बोले- चुनाव लड़ना है क्या?

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Akhilesh Yadav
    उत्तर प्रदेश

    CM योगी बैठक: अखिलेश ने महाकुंभ को बताया राजनीतिक, BJP पर वक्फ जमीन कब्जाने का आरोप

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Ss
    उत्तर प्रदेश

    UP: सहारनपुर में घुड़चढ़ी में फायरिंग, युवक को गोली, दूल्हे के घरवाले पुलिस से भागे

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    उत्तर प्रदेशदिल्ली

    “सुप्रीम कोर्ट: शाही जामा मस्जिद विवाद पर यूपी सरकार को नोटिस, कुएं की पूजा पर रोक

    January 10, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: निर्दलियों पर संविधान के अनुसार लेंगे फैसला

  • Pran Pratishtha
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले बिलासपुर में जोर शोर से चल रही तैयारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मस्जिद में की साफ-सफाई

  • Images (7)
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal: जनवरी में पड़े सूखे की फरवरी भी नहीं कर सका भरपाई, 25 फरवरी तक सामान्य से 38 फीसदी कम बारिश

Timeline

  • July 1, 2026

    Vishal Mega Mart Recognized in the 2025 Burgundy Private Hurun India 500 List

  • July 1, 2026

    Dr. SHREEVARMA's Wellness Partners with SRM Institute of Science and Technology to Advance Evidence-Based Integrative Healthcare

  • July 1, 2026

    Vels Medical College & Hospital Hosts MED-AI Summit 2026 – International Conference on AI in Healthcare Brings Global Experts Together

  • July 1, 2026

    Truecaller and Route Mobile Announce Partnership to Strengthen Global Business Messaging

  • July 1, 2026

    SRM University-AP Secures 24 Research and Development Funded Projects in 6 Months

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Vishal Mega Mart Recognized In The 2025 Burgundy Private Hurun India 500 List

    Vishal Mega Mart Recognized in the 2025 Burgundy Private Hurun India 500 List

    By hinditvnews
    July 1, 2026
  • Dr. Shreevarma's Wellness Partners With Srm Institute Of Science And Technology To Advance Evidence Based Integrative Healthcare

    Dr. SHREEVARMA's Wellness Partners with SRM Institute of Science and Technology to Advance Evidence-Based Integrative ...

    By hinditvnews
    July 1, 2026
  • Vels Medical College & Hospital Hosts Med Ai Summit 2026 International Conference On Ai In Healthcare Brings Global Experts Together

    Vels Medical College & Hospital Hosts MED-AI Summit 2026 – International Conference on AI in ...

    By hinditvnews
    July 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.