Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›Himachal: सर्दी में दूध उत्पादन 30-40% कम, अपनाएं ये टिप्स

Himachal: सर्दी में दूध उत्पादन 30-40% कम, अपनाएं ये टिप्स

By hinditvnews
February 7, 2025
272
0
Milk

Himachal Pradesh: सर्दी वाले इलाकों में दूध उत्पादन में 30 से 40% तक की कमी, ये टिप्स अपनाने से होगा फायदा

हिंदी टीवी न्यूज़, (लारजी) कुल्लू। Published by: Megha Jain Updated Fri, 07 Feb 2025

हिमाचल प्रदेश के ज्यादा सर्दी वाले इलाकों में दुग्ध उत्पादन में कमी आई है। वहीं, चारा, फीड और खल के दाम भी बढ़ गए हैं। पशुपालकों को इससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। नुकसान से बचने के लिए क्या टिप्स अपनाएं

सूबे के ज्यादा सर्दी वाले इलाकों में दुग्ध उत्पादन में 30 से 40 फीसदी तक की गिरावट आई है। इन क्षेत्रों में दुधारू पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है। चारा, फीड और खल के दाम भी बढ़ गए हैं। चारे के लिए इस्तेमाल होने वाली पराली के एक ट्रक के दाम 42 से बढ़कर 55 हजार रुपये हो गए हैं। 50 किलो फीड 320 और खल 600 रुपये महंगी हो गई है। पशुपालकों को इससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

कुल्लू जिले के बिहाली में ढाबा और सब्जी की दुकान चलाने वाले पितांबर के पास देसी नस्ल की साहीवाल गाय है। पीतांबर बताते हैं कि साहीवाल दिन में पहले 12 लीटर दूध देती थी। अब यह घटकर 7 से 8 लीटर रह गया है। लारजी में दुग्ध उत्पादक जरीना के पास 50 गायें और भैंसें हैं। जरीना ने बताया कि पहले दिन में 150 लीटर दूध होता था लेकिन अब 100 लीटर तक ही रह गया है। जरीना गाय-भैंसों के लिए पंजाब के रोपड़ से चारे के लिए पराली मंगवाती हैं। 42,000 रुपये में एक ट्रक मिल जाता था लेकिन अब 55,000 रुपये लग रहे हैं। 50 किलोग्राम फीड पहले 1,400 रुपये में मिलती थी, अब 1,720 रुपये लग रहे हैं। खल 1500 रुपये की थी, अब 2,100 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

मंडी शहर के चक्कर मिल्कफेड प्लांट में मंडी और कुल्लू जिला से दूध पहुंचता है। प्लांट के प्रभारी विश्वकांत शर्मा बताते हैं कि गर्मियों में औसतन 80,000 से 85,000 लीटर दूध रोजाना पहुंच रहा था। सर्दियों में यह 50,000 से 55,000 लीटर प्रतिदिन रह गया है। ऊना की बात करें तो जिला में करीब 1.5 लाख दुधारू पशु हैं। जुलाई से सितंबर तक दूध का प्रतिदिन उत्पादन तीन लाख लीटर है। 25,000 लीटर दूध प्रतिदिन पंजाब की बड़ी कंपनियों को पशुपालक बिक्री करते हैं। बाकी मिल्कफेड व अन्य बड़ी दुकानों में बेचा जाता है। सर्दी के मौसम में प्रतिदिन दूध का उत्पादन तीन लाख से घटकर 2.25 लाख लीटर के आसपास रह गया है। बाहरी कंपनियों को 20,000 लीटर के करीब दूध भेजा जाता है।

दुधारू पशुओं में ठंड के चलते स्ट्रेस होता है। इसी के साथ सर्दियों में चारे में कैल्शियम कम हो जाता है। इसका असर दूध उत्पादन पर पड़ता है। कुछ टिप्स अपनाकर दूध उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है- डॉ. मुकेश महाजन, उपनिदेशक पशुपालन विभाग मंडी

ये टिप्स अपनाएं
शारीरिक तापमान न मिलने की वजह से पशुओं की दूध देने की क्षमता घट जाती है। पशुओं के शरीर पर कपड़ा डालकर उनको ठंड से बचाएं। शेड पर पराली डाल दें ताकि गर्माहट रहे। खिड़कियों पर बोरी व टाट के पर्दे आदि लगाएं ताकि शीतलहर का सीधा असर न हो। गुनगुना व ताजा पानी ही पिलाएं। धूप निकलने पर पशुओं को बाहर बांधे और सरसों के तेल से मालिश करें। संतुलित फीड दें। समय-समय पर डॉक्टरों से सलाह के बाद पेट के कीड़ों की दवाई दें। हरा चारा पहले धूप में रखें, उसके बाद ही खिलाएं।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Pradesh Milk production decreases by 30 to 40% in winter areas adopting these tips will be beneficialhindi newskullu news
Previous Article

UP: सहारनपुर में घुड़चढ़ी में फायरिंग, युवक ...

Next Article

Himachal: गुच्छी मशरूम अब लोग खुद उगा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cybercrime
    उत्तराखण्ड

    UCC Portal: एक साथ 30 हजार एंट्री में भी नहीं अटकेगी वेबसाइट

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Hamirpur
    HoroscopeNetflixOTTधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPRCA: जेबीटी समेत 1,423 पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा में दो साल की छूट देने की तैयारी

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Deh Daan Bsp
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur News: डॉ. सुशांत बोले- मौत के 16 घंटे के भीतर भी कर सकते हैं देहदान

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami1
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: युवाओं के लिए आज शुरू होगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग योजना

    September 7, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 3 दिन लू का अलर्ट, ऊना 41.4°C पहुंचा; 25-30 मई तक अंधड़ की चेतावनी

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Nati
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल दिवस: रिज पर संस्कृति की धूम, मंत्री ने फहराया तिरंगा

    April 16, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Dalai lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    दलाई लामा बोले- मेरे सपनों में स्पष्ट, 100 साल से अधिक आयु तक जीवित रहूंगा

  • Mandir
    Horoscopeऊनामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bhunda Maha Yagya 2024: ढोल-नगाड़ों की धुनों पर भूंडा महायज्ञ शुरू

  • himachal touism
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी, तापमान में गिरावट

Timeline

  • September 9, 2026

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • September 9, 2026

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • September 9, 2026

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • September 9, 2026

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • September 9, 2026

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead body

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ammy virk

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Job

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.