Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›दिल्ली की हार से पंजाब में हलचल, केजरीवाल ने बुलाई बैठक, सिरसा का दावा- मान को हटाएंगे

दिल्ली की हार से पंजाब में हलचल, केजरीवाल ने बुलाई बैठक, सिरसा का दावा- मान को हटाएंगे

By hinditvnews
February 10, 2025
342
0
Maan

दिल्ली की हार से पंजाब में हलचल: केजरीवाल ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई, मनजिंदर सिरसा का दावा- मान को हटाएंगे

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Mon, 10 Feb 2025

पंजाब सरकार की कैबिनेट की बैठक सोमवार को बुलाई गई थी। दिल्ली के नतीजों के बाद अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली बैठक के लिए बुलाया है। ऐसे में अब कैबिनेट की बैठक 13 फरवरी को होगी।

दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद पंजाब आम आदमी पार्टी में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने मंगलवार को प्रदेश के सभी विधायकों को दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है। इसी के चलते पंजाब सरकार की आज होने वाली कैबिनेट की मीटिंग स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 13 फरवरी को चंडीगढ़ में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।

केवल पंजाब में बची सरकार

दरअसल दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार अब केवल पंजाब में ही बची है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अब पंजाब का रुख कर सकते हैं। बाजवा ने कहा था कि आप के कई विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। ऐसे में आप में आने वाले दिनों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। यहां तक की प्रदेश में आप मध्यावधि चुनाव कराने के लिए भी रणनीति तैयार कर सकती है।

लुधियाना से उपचुनाव लड़ सकते हैं केजरीवाल

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केजरीवाल लुधियाना से उपचुनाव लड़ सकते हैं। आप के एक विधायक के निधन होने से यह सीट खाली पड़ी है। नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने कहा कि कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष के तौर पर प्रदेश के लोगों के बीच जाकर जनाधार जुटाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आज एक टिकाऊ और अच्छी सरकार की जरूरत है, जो प्रदेश के मुद्दों को केंद्र के समक्ष मजबूती से उठा सके। बाजवा ने यहां तक कहा कि केंद्र और मान सरकार के बीच खराब रिश्तों के कारण प्रदेश को उसके हक से वंचित होना पड़ रहा है।

सांसद कंग ने बैठक बुलाने को बताया सामान्य

सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि हम दिल्ली के जनादेश को स्वीकार करते हैं। हमने पिछले 10 सालों में दिल्ली को बेहतर बनाने और अच्छी सरकार देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और यह लड़ाई जारी रहेगी… जहां तक बैठकों का सवाल है, पार्टी एक सतत प्रक्रिया है। भविष्य की रणनीति बनाने के लिए पार्टी की सभी इकाइयों से फीडबैक लिया जा रहा है… कल पंजाब के सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के विधायकों की अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक होगी… यह अगली रणनीति तैयार करने के लिए एक संगठनात्मक बैठक है।

मनजिंदर सिरसा का बड़ा आरोप

वहीं भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर ट्वीट किया कि दिल्ली चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की मीटिंग बुलाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल भगवंत मान को अयोग्य बताकर सीएम पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। वे महिलाओं को ₹1000 देने का वादा पूरा करने में विफल रहे, नशाखोरी रोकने में असफल रहे और पंजाब की स्थिति को और खराब कर दिया। अब वे सारी विफलता भगवंत मान पर मढ़ना चाहते हैं। वे आप पंजाब के विधायकों से कहलवा रहे हैं कि केजरीवाल एक ‘अच्छे आदमी’ हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए

Share :
TagsChandigarh Punjab Newsdelhi newshindi news
Previous Article

रवनीत बिट्टू का करीबी गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री ...

Next Article

UP: प्रयागराज दुनिया का सबसे बड़ा शहर, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 7 जून तक मौसम खराब, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

    June 3, 2026
    By hinditvnews
  • Uttarakhand11
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड स्नातक परीक्षा: अंतिम आंसर की जारी, एक सवाल हटाया

    July 23, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    हरियाणा

    हाईकोर्ट ने PGI रोहतक मामले में FIR रद्द की, बातचीत शुरू करना नहीं माना मर्यादा भंग

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    बद्रीनाथ धाम: जेठ-बहू परंपरा का अनोखा निर्वहन, जानिए कहानी

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Pp
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: मेडिकल कॉलेज PPP मोड पर देने का विरोध, छात्रा की तबीयत बिगड़ी”

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Crime
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नकाबपोश ने कार से नाबालिग का किया अपहरण

    September 12, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • yogi
    Election 2023हिमाचल प्रदेश

    CG Election 2023: ‘कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने

  • kullu
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के कुल्लू में जलकर खाक हुआ दो मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुकसान

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    बर्फबारी की बजाए धुएं से ढके पहाड़, अपर शिमला में सूखे के कारण बढ़ रही आग की घटनाएं

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.