Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Suntec Strengthens Sustainable Heating Vision with Advanced Heat Pump Solutions at Dealer Meet 2026

  • 83x Zoom, Full-frame Sensors, and 6K RAW Video: Four Nikon Cameras for Indian Buyers in 2026

  • Jaypore Presents 'Karigari Ki Kahani' Campaign, a Storytelling Initiative Bringing Together India's Women of Substance to Reframe the Future of Craft

  • The Airport is Only the Beginning of Jewar's Growth Story

  • India's Evolving Road Infrastructure Drives Need for Comprehensive Motor Protection

उत्तर प्रदेशप्रयागराज
Home›उत्तर प्रदेश›महाकुंभ 2025: प्रयागराज में जाम, संगम स्टेशन बंद, श्रद्धालु पैदल चल रहे

महाकुंभ 2025: प्रयागराज में जाम, संगम स्टेशन बंद, श्रद्धालु पैदल चल रहे

By hinditvnews
February 10, 2025
190
0
Mahakumbh

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में जाम का झाम, संगम स्टेशन बंद…अन्य आठ पर भीड़; कई-कई KM पैदल चल रहे श्रद्धालु

हिंदी टीवी न्यूज़, प्रयागराज Published by: Megha Jain Updated Mon, 10 Feb 2025

Mahakumbh Traffic in Prayagraj Today: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था की डुबकी जारी है। देश भर से लोग प्रयागराज बस, गाड़ी और ट्रेनों के जरिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने बताया कि प्रयागराज संगम स्टेशन 9 फरवरी से 14 फरवरी रात्रि 12 बजे तक बंद रहेगा। बाकि आठ स्टेशनों प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयाग, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग और झूंसी से नियमित और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन चल रहा है।

Prayagraj Kumbh Mela Traffic Update : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। संगम में स्नान के लिए श्रद्धालु हजारों की संख्या में आ रहे हैं। आज सुबह तीन बजे से ही स्नान जारी है। जिसके चलते प्रयागराज आने और जाने वाले रास्तों पर जाम देखा जा रहा है। सड़कों पर वाहनों और पैदल चलने वाले यात्रियों को मिनटों की दूरी घंटों में तय करनी पड़ रही है। श्रद्धालु कई किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। माघ पूर्णिमा से पहले महाकुंभ में महाजाम की स्थिति देखी जा रही है।

प्रयागराज में कहां-कहां हैं जाम
प्रयागराज पहुंचने में श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज में चारों तरफ से श्रद्धालु आ रहे हैं। फाफामऊ, झूंसी, नैनी, वाराणसी-प्रयागराज रोड यानी जीटी रोड (सुलेम सराय) में जगह जगह जाम लगा हुआ है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। तो वहीं सड़कों पर चलने वाले यात्री घंटों में घाटों तक पहुंच रहे हैं।

प्रयागराज में उमड़ा जनसैलाब
वसंत पंचमी के बाद शनिवार को लगातार पांचवें दिन शहरी व श्रद्धालु भीषण जाम से कराहते रहे। शहर से लेकर जनपदीय इंट्री प्वाइंटों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मुख्य मार्ग चोक होने पर शहरों में गलियां भी पट गई। सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में सुबह से रात तक 10-10 किमी तक एक के पीछे एक वाहन लगे रहे।

श्रद्धालु ने सुनाई सफर की कहानी
नागवासुकि मार्ग पर सुबह 10 बजे के करीब फैजाबाद से आए पीतांबर शुक्ला मिले। उन्होंने बताया कि फैजाबाद से शनिवार शाम पांच बजे चले थे। पांच घंटे का रास्ता तय करने में 17 घंटे का वक्त लग गया। यहां भी भीषण जाम लगा है और पता नहीं संगम पहुंचने में और कितनी देर लगेगी। इसी तरह गीता निकेतन सोहबतियाबाग के पास मिले अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह कानपुर से आए हैं। कानपुर से शनिवार दोपहर में चले थे। बालसन से गीता निकेतन तक पहुंचने में ही एक घंटे का वक्त लग गया। इसी तरह नोएडा से आए अजय कुमार शनिवार सुबह छह बजे निकले और झुंसी स्थित घर तक पहुंचने में उन्हें रविवार के सुबह छह बज गए। शहर का हाल यह रहा कि मेले की ओर जाने वाले सभी रास्ते तो चोक रहे ही, पुराने शहर के सभी इलाकों में भी भीषण जाम से राहगीर व शहरी जूझते नजर आए। सुबह से देर रात तक यही स्थिति बनी रही।

एक किमी का सफर दो से तीन घंटे में हुआ तय, गाड़ियों में लगी आग
एक किमी की दूरी तय करने में रविवार को लोगों को दो से तीन घंटे लगे। 12 घंटे के भीतर तीन गाड़ियां ओवरहीट होने की वजह से जल गई। लखनऊ रूट पर बेला कछार इलाके में अलग-अलग स्थानों पर ये घटनाएं हुई। फायर कर्मियों ने तो एक गाड़ी का शीशा तोड़कर कार सवारों को बाहर निकाला। इस दौरान दो लोग बुरी तरह से झुलस गए।

पांच किमी तक लगीं कतारें 
जनपदीय सीमा पर स्थित सभी सात प्रमुख मार्गों पर भी जाम से श्रद्धालु दिन भर कराहते रहे। कहां क्या स्थिति रही। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर श्रृंग्वेरपुर धाम से मलाक हरहर का 23 किलोमीटर का सफर तय करने में चार घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। इस पर लखनऊ हाईवे के साथ कानपुर से कोखराज हंडिया बाईपास पर आने वाले वाहनों की भीड़ नो इंट्री प्वाइंट पर जमा होने से हालात और गंभीर हो गए।

सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में भी 10-10 किमी तक जाम
इसी तरह प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर करछना से जाम की स्थिति रही। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडीशा, गुजरात, महाराष्ट आदि से आने वाले वाहनों को करछना की ओर डायवर्ट करने से यह स्थिति हुई। वाराणसी, जौनपुरी, कानपुर, रीवा-बांदा, अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग पर भी 10-10 किमी तक वाहन सुबह से लेकर रात तक रेंगते रहे।

श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा तो हांफने लगी व्यवस्था 
वसंत पंचमी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। उससे ट्रैफिक को लेकर की जा रही सभी कवायदें नाकाफी साबित हो रही हैं। चौखंडी निवासी अधिवक्ता शांतनु सिंह कहते हैं कि मुख्य स्नान पर्वो पर यातायात को लेकर दिक्कत की बात समझी जा सकती थी। आम दिनों में भी उसी तरह जाम लग रहा है। इसी तरह बैरहना निवासी संजय सिंह कहते हैं कि शहर के साथ ही जिले की सीमाओं पर भी वाहनों का तांता लगा हुआ है।
Share :
Tagshindi newsMahakumbh 2025Mahakumbh 2025 in PrayagrajParyagraj Newsuttar pradesh
Previous Article

UP: प्रयागराज दुनिया का सबसे बड़ा शहर, ...

Next Article

Shimla: वायरल की चपेट में आए सीएम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Tunnel
    Horoscopeबिलासपुरमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bhanupalli Bari Railline: बिलासपुर रेल ट्रैक पर बनेगी 6.7 किमी लंबी टनल

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • Download (41)
    राष्ट्रीय

    काम की खबर: मजदूरों को मिलेगी हर महीने तीन हजार रुपये पेंशन, जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा

    February 6, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मोबाइल चार्जर से बुजुर्ग दंपती का गला घोंटा, महिला की मौत

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Heli1
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ: हेली टिकट बुकिंग इसी हफ्ते से, 15 जून के बाद के स्लॉट खुलेंगे

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • Bhiwani
    हरियाणा

    भिवानी नगर परिषद फर्जीवाड़ा: अफसरों-कर्मचारियों की मिलीभगत से नाम बदलवाया गया

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला में हवाई सेवाओं पर हाईकोर्ट सख्त, सचिव तलब

    April 30, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, चार की मौत

  • Central
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज होंगे छात्रसंघ चुनाव

  • Supreem Court
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अतिक्रमण नीति पर सुप्रीम कोर्ट का सरकार को नोटिस

Timeline

  • June 24, 2026

    Suntec Strengthens Sustainable Heating Vision with Advanced Heat Pump Solutions at Dealer Meet 2026

  • June 24, 2026

    83x Zoom, Full-frame Sensors, and 6K RAW Video: Four Nikon Cameras for Indian Buyers in 2026

  • June 24, 2026

    Jaypore Presents 'Karigari Ki Kahani' Campaign, a Storytelling Initiative Bringing Together India's Women of Substance to Reframe the Future of Craft

  • June 24, 2026

    The Airport is Only the Beginning of Jewar's Growth Story

  • June 24, 2026

    India's Evolving Road Infrastructure Drives Need for Comprehensive Motor Protection

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Suntec Strengthens Sustainable Heating Vision With Advanced Heat Pump Solutions At Dealer Meet 2026

    Suntec Strengthens Sustainable Heating Vision with Advanced Heat Pump Solutions at Dealer Meet 2026

    By hinditvnews
    June 24, 2026
  • 83x Zoom, Full Frame Sensors, And 6k Raw Video: Four Nikon Cameras For Indian Buyers In 2026

    83x Zoom, Full-frame Sensors, and 6K RAW Video: Four Nikon Cameras for Indian Buyers in ...

    By hinditvnews
    June 24, 2026
  • Jaypore Presents 'karigari Ki Kahani' Campaign, A Storytelling Initiative Bringing Together India's Women Of Substance To Reframe The Future Of Craft

    Jaypore Presents 'Karigari Ki Kahani' Campaign, a Storytelling Initiative Bringing Together India's Women of Substance ...

    By hinditvnews
    June 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.