Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

  • Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

  • Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

  • REVA University inaugurates Centre for Distance & Online Education

  • OneSight EssilorLuxottica Foundation and Narayana Nethralaya Urge a Safe, Vision-Friendly and Animal-Friendly Diwali

दिल्ली
Home›दिल्ली›Punjab AAP MLA Meeting: दिल्ली में ‘आप’ विधायकों की बैठक, सीएम मान बोले- हार-जीत लगी रहती है

Punjab AAP MLA Meeting: दिल्ली में ‘आप’ विधायकों की बैठक, सीएम मान बोले- हार-जीत लगी रहती है

By hinditvnews
February 11, 2025
330
0
Cm Bhagwant Maan

Punjab AAP MLA Meeting Live: दिल्ली में पंजाब के ‘आप’ विधायकों की बैठक, सीएम मान बोले- हार-जीत तो लगी रहती है

हिंदी टीवी न्यूज़, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Tue, 11 Feb 2025 

Arvind Kejriwal Meeting Punjab CM Live Updates News in Hindi: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पंजाब को लेकर दिल्ली में हलचल तेज है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित दूसरे नेता भी शामिल रहे। बैठक में दिल्ली में मिली हार को लेकर चर्चा की गई।

पंजाब को लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का बड़ा बयान

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर चल रही हलचल के बीच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बड़ा बयान दिया। एएनआई से बातचीत के दौरान मनीष तिवारी ने कहा कि पंजाब में किसी भी राजनीतिक अस्थिरता के बहुत गंभीर राष्ट्रीय परिणाम हो सकते हैं।  दिल्ली ने पंजाब को समझा ही नहीं। पंजाब की एक अलग संस्कृति है। एक अलग लोकाचार और एक अलग समन्वय है। एक अलग लय भी है।

‘पंजाब में लोगों के हितों में काम कर रहे हैं’

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो गारंटी दी है। पंजाब में उन सभी को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा उन कार्यों को भी किया जाएगा जिसकी गारंटी आम आदमी पार्टी ने नहीं दी। 17 टोल प्लाजा को बंद करके लोगों को राहत दी है। विधायकों की कई पेंशनों को बंद किया है। जनता के पैसे को जनता पर ही खर्च कर रहे हैं। पंजाब में लोगों के हितों में काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता बाजवा के आरोप पर भगवंत मान का जवाब

पंजाब में कांग्रेस नेता बाजवा के आरोप पर भगवंत मान ने कहा कि आप पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक मत गिन दिल्ली में अपने विधायकों को गिन लो। पंजाब में ड्रग्स को खत्म करने के लिए काम किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के किसी भी विधायकों के बीच में कोई असंतोष नहीं है।कांग्रेस का कलर है उसमें नेता इधर-उधर होते रहते हैं। आम आदमी पार्टी में ऐसा कोई कल्चर नहीं है।
हर प्रदेश के पास अपना स्थिति होती है। पंजाब में स्कूल मोहल्ला क्लीनिक डिस्पेंसरी बनाने के लिए पर्याप्त जगह है। हम वहां काम कर सकते हैं वहां काम करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पैसे और पुलिस का इस्तेमाल किया। चुनाव को निष्पक्ष नहीं होने दिया। पुलिस ने भी उनकी मदद की। बार-बार इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की। लेकिन हमारी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। साल 2014 से पंजाब में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। लेकिन कभी भी भाजपा की तरह किसी के पर्चे को खारिज नहीं करवाया पुलिस का इस्तेमाल नहीं किया।

हमने पंजाब में लोगों को नौकरी दी: सीएम भगवंत मान

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता जमीन से उभरे हुए नेता हैं। कोई भी ऐसा नहीं है, जिनके परिजन मंत्री या बड़े नेता रहे हैं। पंजाब में व्यापारियों का विश्वास जीतने में आम आदमी पार्टी कामयाब हुई है। 3 साल में हम 50000 से ज्यादा नौकरी देने में कामयाब हुए। इस नौकरी के लिए किसी को भी एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ा। यह सब मेरिट के आधार पर हुआ है।

दिल्ली का परिणाम हमें स्वीकार है: पंजाब सीएम

पंजाब सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में जो काम किया वह पिछले 75 साल में भी नहीं हुआ। पंजाब में सड़कों को बेहतर करने, टोल प्लाजा को बंद करने, अस्पतालों को बेहतर करने का काम किया जाएगा। दिल्ली का जो भी परिणाम है उसको हम स्वीकार करते हैं।  इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि आम आदमी पार्टी के बचे हुए दो साल में पंजाब को विश्व स्तरीय मॉडल के रूप में प्रस्तुत करेंगे। इसमें शहरों की तरक्की, गांव का विकास, सभी दिशा में काम किया जाएगा। पंजाब में हर जगह में अपनी भूमिका सबसे आगे बढ़कर दी है।

जो 75 साल में नहीं हुआ वो आप ने 10 सालों में किया’

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ हुई बैठक के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में विधायकों को मेहनत करने पर धन्यवाद कहा है। पंजाब सरकार लोगों के लिए काम करती रहेगी। जो काम 75 सालों में नहीं हो पाया। वो काम आप ने 10 साल में करके दिखाए। हम दिल्ली जैसा मॉडल पंजाब में करके दिखाएंगे। हम साथ काम करेंगे। हमारी पार्टी काम करने के लिए जानी जाती है। आज जो बैठक हुई है उसमें यह फैसला लिया गया है कि आने वाले दो सालों में हम देश में पंजाब मॉडल बनाएंगे। पंजाब हमेशा सभी लड़ाइयों में आगे रहा है।

नई दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस से केजरीवाल के साथ बैठक करके बाहर आकरपंजाब के मुख्यमंत्री मंत्री भगवंत मान और पंजाब के विधायकों ने मीडिया को संबोधित किया।

बैठक से पहले बोले पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा

आप पंजाब अध्यक्ष और पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि एजेंडा (बैठक का) तो अंदर जाकर ही पता चलेगा। लेकिन अरविंद केजरीवाल के साथ हमारी समय-समय पर बैठकें और चर्चाएं होती रहती हैं। हम सब काफी समय से चुनावों में व्यस्त थे, लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के कारण, इसलिए अब उन्होंने बैठक बुलाई। पंजाब के सभी विधायकों ने दिल्ली चुनाव में बहुत मेहनत की है, इसलिए शायद वह उस पर भी प्रतिक्रिया लेना चाहते हैं।

देश में पंजाब को मिसाल बनाएंगे: पंजाब सीएम

पंजाब के मुख्ममंत्री ने कहा कि दिल्ली का जनादेश सिर माथे है। हार-जीत तो चलती रहती है। देश में पंजाब को मिसाल बनाएंगे। पहले भी काम करते थे और अब भी काम करेंगे। पंजाब को हर स्तर पर पहचान दिलाएंगे। पंजाब को विकास का नया मॉडल बनाएंगे। हमारे कार्यकर्ता किसी लालच में नहीं आते। आगे कहा कि बाजवा पौने तीन साल से यही कह रहे हैं।

Share :
TagsArvind Kejriwal Punjab CM MLAs Meeting in Delhi Today Live Updates News in Hindidelhi ncr newshindi news
Previous Article

Himachal Weather: विंटर सीजन में 75% कम ...

Next Article

IND vs ENG Playing 11: पंत या ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Police
    Chandigarh Newsपंजाब

    Khanna: पिस्तौल बरामद करने गई पुलिस पर आरोपी की फायरिंग, एसएचओ सहित दो घायल

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • farmar
    राष्ट्रीय

    Bharat Bandh LIVE: पंजाब में बाजार बंद, दिल्ली में रेंग रहे वाहन; कहां-कहां है भारत बंद का असर?

    February 16, 2024
    By hinditvnews
  • Akhilesh yadav
    उत्तर प्रदेश

    अखिलेश का आरोप: यूपी में फेक एनकाउंटर से सरकार अपनी धाक जमाने की कोशिश कर रही है

    May 26, 2026
    By hinditvnews
  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE 12वीं रिजल्ट: मई के पहले हफ्ते में परिणाम

    April 30, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: मंडी के धर्मपुर में पेड़ कटान पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट सख्त

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Fog
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Fog In Himachal: शिमला तक कोहरे का असर

    November 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Forest Fire
    चंबामंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Forest Fire: हिमाचल में 24 घंटों में 29 और जंगलों में लगी आग

  • Ayog
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP चयन आयोग: दस्तावेज मूल्यांकन के लिए कम अभ्यर्थियों को बुलाएगा आयोग

  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खनेरी नर्सिंग संस्थान बदहाल, 2 छात्राओं को टीबी, 17 को एहतियाती दवा

Timeline

  • November 5, 2026

    Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

  • November 5, 2026

    Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

  • November 5, 2026

    Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

  • November 5, 2026

    REVA University inaugurates Centre for Distance & Online Education

  • November 5, 2026

    OneSight EssilorLuxottica Foundation and Narayana Nethralaya Urge a Safe, Vision-Friendly and Animal-Friendly Diwali

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

    Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

    Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That ...

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

    Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.