Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›हिमाचल: मंडी SDM हमले में नया मोड़, आरोपी अवैध खनन से नहीं था जुड़ा

हिमाचल: मंडी SDM हमले में नया मोड़, आरोपी अवैध खनन से नहीं था जुड़ा

By hinditvnews
February 12, 2025
249
0
Sdm

Himachal News: हिमाचल के मंडी में SDM पर हमला मामले में नया मोड़, आरोपी अवैध खनन में नहीं था संलिप्त

हिंदी टीवी न्यूज, मंडी Published by: Megha Jain Updated Wed, 12 Feb 2025

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय मंडी के समीप बिंद्रावणी में सोमवार देर शाम अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए एसडीएम सदर एवं आईएएस अधिकारी ओमकांत ठाकुर पर खनन माफिया द्वारा हमला करने बड़ा खुलासा हुआ है।

एसडीएम सदर आईएएस अधिकारी ओमकांत ठाकुर पर हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एसडीएम पर हमला करने वाला आरोपी अवैध खनन गतिविधि में संलिप्त नहीं था। हमला करने में केवल एक ही व्यक्ति शामिल था। इस पूरे मामले में पुलिस ने छह लोगों को राउंडअप किया है। इनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार अवैध खनन का निरीक्षण करने गए एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर की गाड़ी देखते ही अवैध खनन में जुटे पांच लोग मौके से भाग गए थे। इसके बाद चिकन कॉर्नर संचालक नदी की तरफ गया। नशे में उक्त व्यक्ति एसडीएम से उलझ गया। इस बीच आरोपी व्यक्ति ने एसडीएम पर हमला कर दिया। जंजैहली क्षेत्र का रहने वाला व्यक्ति नशे में अपनी पहुंच सचिवालय तक बता रहा था।

आरोपी को कोर्ट से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एसडीएम के मौके पर पहुंचने पर तीन प्रवासी मजदूर अवैध खनन कर रहे थे। कुछ ही दूरी पर दो लोग ट्रैक्टर के साथ थे। पांचों ही एसडीएम की गाड़ी पहुंचने पर डर के मारे भाग गए थे। इन सभी को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है और पुलिस थाना पूछताछ को बुलाया। तीनों प्रवासी एक ठेकेदार के मजदूर हैं। मामले में पुलिस ने ठेकेदार ज्योति को भी तलब किया है।

चिकन कॉर्नर संचालक के पास ही खच्चर रहते थे। जबकि इनका मालिक ठेकेदार ही है। फिलहाल हमलावर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में मौजूद अधिकारी पर हमला व गंभीर घायल करने और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जबकि अन्य पांच के खिलाफ अवैध खनन व सरकारी खनिज पदार्थ चोरी करने के आरोप पर जांच पड़ताल की जा रही है। इसी के साथ इनकी भूमिका भी जांची जा रही है।

ऑन ड्यूटी एसडीएम पर हमला होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। हमलावर समेत अन्य आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। एसडीएम मौके पर बिना पुलिस क्यों गए, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है- साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी

आरोपी व अन्य की पहचान
मुख्य आरोपी एवं हमलावर की पहचान हीरा लाल निवासी बजैहल, थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है। ट्रैक्टर के साथ मौजूद दो लोगों की पहचान पूर्ण चंद निवासी मड़बाण सदर जिला मंडी, राजीव निवासी पंजैठी सदर जिला मंडी के रूप में हुई। ठेकेदार की पहचान जितेंद्र उर्फ ज्योति निवासी शिल्हा किप्पड़ सदर जिला मंडी के रूप में हुई, जिसे इस मामले की जांच में एसोसिएट किया जा रहा है। ज्योति घटना के वक्त मौके पर नहीं था, लेकिन अवैध खनन करवाने में इसका हाथ पाया जा रहा है। मजदूरों की पहचान तनबीर, सूरज ऋषिकेश व प्रकाश ऋषि निवासी लोहागारा किशनगंज बिहार के रूप में हुई है। यह सभी एसडीएम की गाड़ी देखकर भाग गए थे।
Share :
TagsHimachal News SDM Mandi IAS Omkant Thakur Attack Teeth Broken Case Updatehimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: दवा सैंपल फेल होने की वजह ...

Next Article

Himachal: सेब-चाय बागानों में होम स्टे, गैर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Masjid
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Masjid Protest: शिमला में संजौली में बिगड़े हालात

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: कैबिनेट ने यूसीसी नियमावली को दी मंजूरी, सीएम धामी का बयान

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Download (53)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    किसान आंदोलन: चंडीगढ़-दिल्ली के बीच एचआरटीसी बसों के बदले रूट, सवारियां घटीं

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • Kufri
    पंजाबशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला के कुफरी में पर्यटकों और घोड़ा संचालकों में झड़प

    December 30, 2024
    By hinditvnews
  • Nala
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मणिकर्ण घाटी में भूस्खलन से जीरा नाला रुका, गांव और पावर प्रोजेक्ट को खतरा

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • pm modi
    पंजाब

    449 करोड़ रुपये की लागत से बने बठिंडा एम्स और संगरूर में पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर का पीएम ने किया वर्चुअली ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Murder
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Chamba में पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Tourism: हिमाचल में सैलानियों की चहलकदमी

  • Drone Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ड्रोन से पहुंचेंगी मरीजों की रिपोर्ट और सैंपल

Timeline

  • June 8, 2026

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • June 8, 2026

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • June 8, 2026

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • June 8, 2026

    Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • June 8, 2026

    India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote To Its Board Of Directors

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands On Workshop On Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting And Male Chest Contouring

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest ...

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Who Can Apply For A Gold Loan And What The Eligibility Criteria Are

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.