Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Soul by Araiya Paithalmala is Opening Soon, Expanding Araiya's Presence in Kerala

  • Luxury Developers Pivot to Wellness as India's Affluent Buyers Seek Healthier Homes

  • CASA Hotels by Trunk & Trolley from Celebrity Prime Hospitality Brings New Age Hospitality Experience to Warangal

  • BPTP Skynest Bags 'Premium High-Rise Development of the Year' at Times Realty & Infrastructure Conclave 2026

  • Sun Hung Kai Properties Hong Kong Cyclothon Returns on 11 October

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›UP: पिता से मोबाइल रीचार्ज कराकर, IAS बनने की ख्वाहिश में अदिति ने दी जान

UP: पिता से मोबाइल रीचार्ज कराकर, IAS बनने की ख्वाहिश में अदिति ने दी जान

By hinditvnews
February 13, 2025
293
0
Aditi

UP: सुबह पिता से कराया मोबाइल रीचार्ज… दोपहर में इसलिए दी जान; आईएएस बनना चाहती थी अदिति

हिंदी टीवी न्यूज़, संत कबीर नगर Published by: Megha Jain Updated Thu, 13 Feb 2025

Gorakhpur Suicide News: गोरखपुर में ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई-मेन) में असफल होने पर इंटर की छात्रा अदिति मिश्रा (18) ने खुदकुशी कर ली। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है

JEE Student Suicide In Gorakhpur: संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल के मिश्रौलिया निवासी अजयनाथ मिश्र की पुत्री अदिति का शव गोरखपुर के निजी हॉस्टल में फंदे से लटकता मिलने से हर कोई स्तब्ध है। बुधवार की सुबह ही उसने अपने पिता से अपना मोबाइल रिचार्ज करवाया था। बचपन से ही मेधावी अदिति का लक्ष्य आईआईटी करके आईएएस बनना था। इस दिशा में वह प्रयत्नशील भी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

अदिति के पिता अजयनाथ मिश्र शिक्षा क्षेत्र मेंहदावल में प्राथमिक स्कूल धौरापार में प्रधानाध्यापक हैं। अदिति उनकी दो बेटियों में बड़ी थी। हाईस्कूल की परीक्षा उसने प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी से अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी।

मन मुताबिक नंबर नहीं आने से वह परेशान थी अदिति
उसकी प्रतिभा को देखकर ही उसके पिता ने उसको 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद ही आईआईटी की तैयारी करने के लिए गोरखपुर के एक निजी कोचिंग संस्थान में भेज दिया था। अदिति जेईई मेंस की गोरखपुर में रह कर काफी समय से तैयारी कर रही थी और जेईई मेंस की परीक्षा भी दी थी। लेकिन मन मुताबिक नंबर नहीं आने से वह परेशान थी। अदिति का कोई भाई नहीं है।

शुरू से ही वह पढ़ने में काफी होनहार थी। सोमवार को ही वह अपने घर मिश्रौलिया से गोरखपुर गई थी। मंगलवार को आए परीक्षा परिणाम में नंबर कम होने कारण कुछ परेशान थी। बुधवार की सुबह अपने पिता के नंबर पर मोबाइल में रिचार्ज करने के लिए फोन किया था। पिता अजयनाथ ने मोबाइल का रिचार्ज करते हुए परीक्षा को लेकर चिंता न करने को लेकर आश्वस्त किया था

होनहार बिटिया की मौत से गांव के लोग भी दुखी 
अदिति के माता-पिता घटना के बाद से सदमे में हैं। घटना की जानकारी पाते ही वह अपने मित्रों व स्वजनों के साथ गोरखपुर पहुंच गए। उनके रोने बिलखने से हर किसी की आंखें नम हो गई। मेंहदावल क्षेत्र में हर कोई इस घटना के कारण आहत है।

होनहार बेटी ने यह कदम क्यों उठाया इसको लेकर सभी चर्चाओं में व्यस्त थे। घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा दिखा। गांव के लोग भी होनहार बिटिया की मौत से दुखी हैं। घटना की जानकारी होते ही दरवाजे पर पड़ोसी और उनके रिश्तेदारों की भीड़ जुटने लगी।

कुलपति के निजी सचिव हैं बड़े पिता 
अदिति के बड़े पिता डॉ. विजय नाथ मिश्र बचत निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वह इंदिरागांधी अनुसूचित जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में कुलपति के निजी सचिव हैं। उनका भी अदिति से विशेष स्नेह था। वह हमेशा उसको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते थे

आईएएस बनना चाहती थी अदिति 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाली अदिति की मौसी कल्पना और मौसा सूर्यनाथ मिश्रा घटना के कुछ ही देर बाद वहां पहुंच गए। मौसी ने कहा कि मंगलवार को जेईई मेन के रिजल्ट आने पर उनकी बात अदिति से हुई थी। उसने कहा था कि सफल नहीं हुई तो क्या हुआ, आगे आईएएस की तैयारी करेगी। वह शुरू से ही आईएएस बनना चाहती थी। अदिति के मौसा बोले-जब तबीयत खराब होती थी तब हमलोग उसे डॉक्टर को दिखाते थे। बोला भी था कि जब भी कोई परेशानी हो वह उनके घर चली आए।

जेईई-मेन में असफल होने पर छात्रा ने जान दी
गोरखपुर में ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई-मेन) में असफल होने पर इंटर की छात्रा अदिति मिश्रा (18) ने खुदकुशी कर ली। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने असफलता मिलने पर खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल स्थित मिश्रौलिया गांव के निवासी अजय मिश्रा की बेटी अदिति दो साल से गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। वह बेतियाहाता स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर तैयारी कर रही थी। छात्रा के पिता मेंहदावल प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं। फूफा ध्रुव कुमार त्रिपाठी एमएलसी हैं। गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में अदिति के साथ एक और छात्रा रह रही थी।

वह गोला इलाके की रहने वाली है। वह शहर के एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने बताया कि सुबह अदिति के साथ बातचीत हुई थी। उस समय तक सामान्य अवस्था में थी। छात्रा के मुताबिक, वह कमरे से बाजार गई थी। दोपहर 12:05 बजे लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने और खटखटाने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो हॉस्टल के कर्मचारियों को सूचना दी।

छात्रा के घरवाले पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे, उन्हें समझाया गया। इसके बाद कैंट थाने की पुलिस ने शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में भी मौत का कारण हैंगिंग यानी फंदे से लटक कर मौत आई है। शाम करीब 06:30 बजे शव लेकर परिजन संतकबीरनगर स्थित घर चले गए।– अभिनव त्यागी, एसपी सिटी 

 


Share :
Tagsgorakhpur newshindi newslucknow newsuttar pradesh
Previous Article

Uttarakhand: ट्रकों की भिड़ंत से आग, चालक ...

Next Article

निहंग का जज पर हमला: अदालत सुरक्षा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: एनएचएआई-कंपनी को 2.23 करोड़ मुआवजे का आदेश

    August 11, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंबा में इनोवा खाई में गिरी, छह की मौत

    May 11, 2026
    By hinditvnews
  • Nainital
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में यह सीट बनी थी कांग्रेस का गढ़, पर पिछले दो चुनावों से हिलने लगा सियासी किला; क्या इस ...

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    हरियाणा: पहलवान घुघू की हत्या, खेत के कुएं में मिला शव, 27 मार्च से था लापता

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Mann
    पंजाब

    Punjab News: नेताओं की पनाह में भी नहीं बच सकेंगे गैंगस्टर, एक्शन मोड में आए CM मान; अपनाई जीरो टॉलरेंस ...

    May 10, 2024
    By hinditvnews
  • Rishikesh Air
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh News: एयरपोर्ट पर 27, 28 अक्तूबर से लागू होगा विंटर शेड्यूल

    October 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट: सेलफोन और चार्जर अलग उपकरण, 13.75% वैट देना होगा

  • himaachal
    हिमाचल प्रदेश

    टॉलैंड-खलीनी के बीच 220 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ, टेंडर आवंटित

  • Toll plaza
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कसोल: अब हिमाचली वाहनों पर भी शुल्क, कुछ गाड़ियों को छूट

Timeline

  • August 31, 2026

    Soul by Araiya Paithalmala is Opening Soon, Expanding Araiya's Presence in Kerala

  • August 31, 2026

    Luxury Developers Pivot to Wellness as India's Affluent Buyers Seek Healthier Homes

  • August 31, 2026

    CASA Hotels by Trunk & Trolley from Celebrity Prime Hospitality Brings New Age Hospitality Experience to Warangal

  • August 31, 2026

    BPTP Skynest Bags 'Premium High-Rise Development of the Year' at Times Realty & Infrastructure Conclave 2026

  • August 31, 2026

    Sun Hung Kai Properties Hong Kong Cyclothon Returns on 11 October

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Soul by Araiya Paithalmala is Opening Soon, Expanding Araiya's Presence in Kerala

    Soul by Araiya Paithalmala is Opening Soon, Expanding Araiya's Presence in Kerala

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Luxury Developers Pivot to Wellness as India's Affluent Buyers Seek Healthier Homes

    Luxury Developers Pivot to Wellness as India's Affluent Buyers Seek Healthier Homes

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • CASA Hotels by Trunk & Trolley from Celebrity Prime Hospitality Brings New Age Hospitality Experience to Warangal

    CASA Hotels by Trunk & Trolley from Celebrity Prime Hospitality Brings New Age Hospitality Experience ...

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.