Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›भूस्खलन से राज्य में 1,217 सड़कें बंद, मणिमहेश यात्रियों को चिनूक से पहुंचाया चंबा

भूस्खलन से राज्य में 1,217 सड़कें बंद, मणिमहेश यात्रियों को चिनूक से पहुंचाया चंबा

By hinditvnews
September 5, 2025
387
0
Himachal Weather Mani Mahesh

भरमाैर में फंसे मणिमहेश यात्रियों

हिमाचल प्रदेश में कई दिन लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को माैसम तो खुल गया लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। जगह-जगह भूस्खलन, बाढ़ से राज्य में सैकड़ों सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर व जल आपूर्ति योजनाएं ठप हैं। वहीं भरमाैर में फंसे मणिमहेश यात्रियों को शुक्रवार अल सुबह वायुसेना के चिनूक हेलिकाप्टर से चंबा पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ। एक उड़ान के जरिये करीब 54 श्रद्धालुओं को निकाला गया। एनएचपीसी के करियां हेलीपैड में श्रद्धालुओं को पहुंचाया गया। हिमाचल में पहली बार आपदा के दौरान चिनूक का इस्तेमाल हुआ है। राजस्व मंत्री भी चाॅपर के जरिये भरमौर से चंबा पहुंचे।  सीएम सुक्खू ने कहा कि फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 6:30 बजे से शुरू हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ग्राउंड जीरो से निगरानी कर रहे हैं, जबकि मैं जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं और आवश्यक निर्देश दे रहा हूं। मौसम अनुकूल बना हुआ है और उम्मीद है कि आज सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

किस जिले में कितनी सड़कें बंद
राज्य में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक चार नेशनल हाईवे सहित 1,217 सड़कें ठप रहीं। इसके अतिरिक्त 1,868 बिजली ट्रांसफार्मर व 669 जल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित हैं। चंबा जिले में 187, कुल्लू 230, मंडी 280, शिमला 261 व सिरमाैर में  70 सड़कें बंद हैं। चंबा जिले के पांच उपमंडलों में 120, शिमला के नाै उपमंडलों में 282, मंडी 78 व कुल्लू जिले में 63 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं शिमला जिले के रामपुर ज्यूरी के मगलाड में पहाड़ी से भारी चट्टानें गिरने से एनएच-5 यातायात के लिए बंद हो गया। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

11 सितंबर तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 11 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 8 व 9 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट है। बीती रात को बग्गी (जिला मंडी) 61.3, करसोग 24.2, धौलाकुआं 18.0, बुंटार 16.0, जोत 14.2, गोहर, रामपुर और मनाली 13.0, नयना देवी 12.8, जोगिंद्रनगर 10.0, मंडी 8.6, केलांग और रोहड़ू 8.0, ऊना 7.4, अघार में 6.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

कुल्लू में छह लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू अभियान जारी
प्रदेश में जानलेवा बन चुके मौसम से लोगों की मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। कुल्लू में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे इनर अखाड़ा बाजार के मठ क्षेत्र में दो घर भूस्खलन की चपेट में आ गए। इसमें 10 लोग मलबे में दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि तीन बचा लिए गए हैं। एक महिला समेत छह लोग अब भी मलबे में दफन हैं। मंगलवार देर रात यहां भूस्खलन की एक अन्य घटना में दो लोग मलबे में दब गए थे, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। एनडीआरएफ की ओर से दबे हुए लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। उधर, कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सफर करना मुश्किल भरा हो गया है।

 

Share :
Tagsbreaking newshimachal pradeshhindi tv newshp news todaytoday hindi news
Previous Article

सेवानिवृत बैंक अधिकारी से 80 लाख रुपये ...

Next Article

ग्राउंड रिपोर्ट: रमदास में चारों ओर पानी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर के पहले हफ्ते में

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: 1276 पंचायतों में आज मतदान, कॉमिक में भी वोटिंग

    May 28, 2026
    By hinditvnews
  • Nalaghrh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नालागढ़ में धमाका: पुलिस थाने के पास जोरदार ब्लास्ट

    January 1, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 779 हेड मास्टर व प्रवक्ता बने प्रिंसिपल, अधिसूचना जारी

    December 30, 2025
    By hinditvnews
  • Scrub
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्क्रब टायफस फैलाने वाले 15 नए परजीवी मिले

    June 18, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Gobar
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: तीन रुपये खरीदेंगे और 12 में बेचेंगे गोबर खाद

  • Srikhand
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: श्रीखंड यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की रास्ते में मौत

  • 19 05 2 24 Shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather: गर्मी के प्रचंड रूप से लोग बेहाल, पहाड़ों पर बढ़ी पर्यटकों की तादाद; मौसम विभाग ने कही ये बात

Timeline

  • July 28, 2026

    Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • July 28, 2026

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • July 28, 2026

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • July 28, 2026

    Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • July 28, 2026

    Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent ...

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Fischer Earthquake Proof Retrofitting Solutions Tested To Offer Stability Under Seismic Influence

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Vibe Drive Unveils One Of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.