Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

उत्तर प्रदेशप्रयागराज
Home›उत्तर प्रदेश›प्रयागराज: जंक्शन जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग, सुबह से बंद

प्रयागराज: जंक्शन जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग, सुबह से बंद

By hinditvnews
February 18, 2025
374
0
Mahakumbh

Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन जाने वाले मार्ग को सुबह से ही किया बंद, स्टेशन जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग

हिंदी टीवी न्यूज़, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: Megha Jain Updated Tue, 18 Feb 2025 

भीड़ काफी बढ़ने के बाद जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश रोक दिया गया है। जंक्शन जाने वाले मार्ग पर डीएसए ग्राउंड चौराहे पर बैरिकेडिंग करके भीड़ को खुसरोबाग में डायवर्ट किया जा रहा है। जंक्शन का रास्ता बंद करके के कारण लीडर रोड आरओबी के पास भीषण जाम लग गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

प्रयागराज संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद करने के बाद प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ का दबाव काफी अधिक बढ़ गया है। जंक्शन जाने वाले सभी रास्तों पर खड़े होने तक की जगह नहीं बची है। सिविल लाइंस पानी की टंकी से जंक्शन जाने वाला आरओबी यात्रियों से भर गया है। जानसेनगंज चौक के रास्ते भी भीड़ जंक्शन की ओर बढ़ रही है।

मेले से जंक्शन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी आई है। शहर में कई जगह बैरिकेडिंग करके बाइक और चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया है। मेडिकल कॉलेज, सीएमपी डॉट पुल से लेकर बालसन चौराहे पर जबर्दस्त बैरिकेडिंग की गई है। पैदल जाने वालों को दूसरे रास्ते से और वाहनों को दूसरे रास्ते से भेजा जा रहा है।

जंक्शन के अलावा प्रयाग स्टेशन, झूंसी, रामबाग प्रयागराज, नैनी, छिवकी और फाफामऊ स्टेशनों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। रेलवे की ओर से तैयार कराए गए सारे होल्डिंग एरिया और रैन बसेरे फुल हो गए हैं। श्रद्धालु सड़कों पर बैठककर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।

भीड़ बढ़ी तो पत्थर गिरजा के निकट भेजी गईं शटल बसें

प्रयागराज जंक्शन पर भारी भीड़ को देख यूपी रोडवेज की शटल सेवा सोमवार को पत्थर गिरजा सिविल लाइंस से संचालित की जाने लगी। संगम स्नान के बाद रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले श्रद्धालुओं को शटल बसों के जरिये बेला कछार और झूंसी स्टेशन पहुंचाया जाता रहा। यूपी रोडवेज ने सभी अस्थायी बस स्टेशनों से 2200 बसों का संचालन किया।

दोपहर से ही प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने यूपी रोडवेज के अफसरों से संपर्क साधकर पत्थर गिरजा से एजी ऑफिस के बीच शटल बसों को लाना शुरू कराया। ताकि, प्रयागराज जंक्शन की ओर आने वाले श्रद्धालुओं को शटल बसों के माध्यम से अस्थायी बस स्टेशन छोड़ा जाए।

शाम से ही शटल बसों को फाफामऊ पुल के रास्ते बेला कछार और झूंसी के लिए भेजा जाने लगा। इस दौरान रोडवेज के भी कई वरिष्ठ अफसर वहां बसों के संचालन को लेकर कर्मचारियों को दिशानिर्देश देते रहे। वहीं, शहर के अन्य रूटों पर भी रिजर्व शटल बसें चलाई गईं।

यहां जीपीओ के पास पहुंचे चंदौली के रामेश्वर दयाल ने बताया कि उन्हें पंडित दीन दयाल उपाध्याय के लिए ट्रेन पकड़नी है। अब बस से वह झूंसी जाकर वाराणसी की बस पकड़ेंगे। सुल्तानपुर के अश्विनी पाठक ने बताया कि सुबह वह बेला कछार से पैदल ही संगम गए थे। वापसी में संगम से पत्थर गिरजा तक वह पैदल ही आए। अब बस से वह बेला कछार जाकर सुल्तानपुर की बस पकड़ेंगे।

Share :
Tagshindi newsMahakumbh 2025Prayagraj Newsuttar pradesh
Previous Article

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 34वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ...

Next Article

UP बजट सत्र: सीएम बोले- समाजवादियों का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: CM सुक्खू ने 2025 तक 72 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की घोषणा

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    manalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनुबंध कर्मियों की नियमितीकरण पर तय होगी वरिष्ठता सूची, सरकार ने किया बदलाव

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विमल नेगी मौत केस में DGP ने एसआईटी और SP की भूमिका पर उठाए सवाल

    May 22, 2025
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: स्वचलित केंद्रों पर होगी वाहनों की पासिंग, एमवीआई की भूमिका खत्म

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • Ram Mandir
    धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश

    राममय हुआ हिमाचल, आज 5 लाख से ज्यादा जगमगाएं दीये; रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देवभूमि ने कर ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: हिमाचल हाईकोर्ट ने निलंबित निदेशक देशराज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    March 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Petrol
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, शिमला सहित प्रदेश में नए दाम लागू

  • kullu
    कुल्लूमौसमहिमाचल प्रदेश

    Kullu Cloudburst: मेरे परिवार के 16 लोग लापता… कहते छलक पड़े बख्शी के आंसू

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: सीएम के हिमाचल लौटते ही केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे जयराम और अन्य भाजपा नेता, संयोग

Timeline

  • August 1, 2026

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • August 1, 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • August 1, 2026

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • August 1, 2026

    Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • August 1, 2026

    Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • From Achievement To Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor Of Colombo Kaps For Lpl 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.