Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

  • करवा चौथ 2026: हिमाचल में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

  • हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

  • हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

  • हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरखेलचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम खुला, फरवरी में 15% अधिक बारिश

Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम खुला, फरवरी में 15% अधिक बारिश

By hinditvnews
March 1, 2025
342
0
Snow

Himachal Weather: भारी बारिश-बर्फबारी के बाद माैसम खुला, दुश्वारियां बरकरार, फरवरी में 15 फीसदी अधिक बरसे बादल

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला/केलांग/कुल्लू/कांगड़ा Published by: Megha Jain Updated Sat, 01 Mar 2025

प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश-बर्फबारी के बाद शनिवार को माैसम तो खुला लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं।

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश-बर्फबारी के बाद शनिवार को माैसम तो खुला लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। चंबा, लाहाैल-स्पीति, कुल्लू व किन्नाैर जिले में कई सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर व पेयजल आपूर्ति योजनाएं ठप हैं। बर्फबारी के बाद तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5-15 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को कुल्लू के पाहनाला और कांगड़ा के छोटा भंगाल के मुल्थान में बादल फटे।

भारी बारिश-बर्फबारी के चलते पंजाब के पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग लापता और तीन घायल हैं। बारिश-बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भूस्खलन-बाढ़ से अलग-अलग जगह 22 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। चंबा, लाहौल और किन्नौर में पांच जगह हिमखंड गिरे।  राज्य में 300 से अधिक सड़कें बंद हैं। सैकड़ों बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। शुक्रवार को एचआरटीसी के 450 रूट फेल हो गए और 279 पेयजल योजनाएं ठप रहीं।  आज कुल्लू, पांगी, लाहौल, किन्नौर समेत कुछ जिलों के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय जाखू शिमला और जतोग में शनिवार को प्राइमरी की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

सड़क बहाली में जुटा बीआरओ, हिमखंडों के गिरने का खतरा बढ़ा
जिला लाहौल-स्पीति व कुल्लू में तीन दिन बाद मौसम खुला है। ऐसे में बर्फबारी व बारिश से राहत मिली है। हालांकि, जनजीवन अभी पटरी पर नहीं लाैटा है। हिमखंडों के गिरने का खतरा अब बढ़ गया है। बर्फबारी से लाहौल का संपर्क देश-दुनिया से कटा हुआ है। बीआरओ ने अब सड़कों की बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। कुल्लू और लाहौल में 280 से अधिक सड़कें बंद हैं। वहीं बिजली के भी 500 से अधिक ट्रांसफार्मर अभी ठप हैं। वहीं  गांधीनगर के समीप भूस्खलन का मलबा सड़क पर आने से कुल्लू-भुंतर मुख्य सड़क में शनिवार सुबह से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मलबा हटाने के लिए सुबह 9:00 बजे के बाद जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची। टिकराबावड़ी से लेकर कुल्लू शहर तक दोनों ओर लोग सड़क बहाल होने का इंतजार करते रहे।

https://www.hinditvnews.co.in/wp-content/uploads/2025/03/nagar-online-video-cutter.com_.mp4

कहां कितनी बारिश-बर्फबारी
बीते 24 घंटों के दाैरान भुंतर में 112.2, जोत 108.8, जोगिंद्रनगर 108.0, सेऊबाग 106.0, बंजार 92.0, धर्मशाला 85.2, मनाली 82.0, बैजनाथ 78.0, पालमपुर 75.6, करसोग 68.2, रामपुर 60.0 व शिमला 25.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं खदराला में 20.0, कोठी 15.0, निचार 5.0 व जोत में 4.0 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।

फरवरी में सामान्य से 15 फीसदी अधिक बरसे बादल
फरवरी में प्रदेश में सामान्य से 15 फीसदी अधिक बारिश हुई। बीते बुधवार तक प्रदेश में सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश हुई थी। दो दिनों के दौरान हुई बारिश ने फरवरी की औसत बारिश में सुधार ला दिया है। फरवरी में 117 मिलीमीटर बारिश हुई। 101 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

देश-दुनिया से कटा पांगीवासियों का संपर्क, बीआरओ मार्ग बहाली में जुटा
जनजातीय क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी के बाद अब किलाड़-कुल्लू-मनाली मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने के लिए  सीमा सुरक्षा संगठन की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। मौसम के खुलते ही किलाड़ से उदयपुर की तरफ सड़क पर जमी बर्फ को हटाने का काम शुरू हो गया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में फरवरी माह के अंत तक जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते पांगीवासियों का संपर्क देश-दुनिया से पूरी तरह से कट गया है। ऐसे में लोगों को राहत प्रदान करने  के लिए बीआरओ की टीम अपनी मशीनरी समेत किलाड़-मनाली मार्ग और लोक निर्माण विभाग की टीमें संपर्क मार्गों को यातायात के लिए बहाल करने के कार्य में जुट गई हैं। वहीं, चुराह उपमंडल के अधीन आने वाले चंबा-तीसा मार्ग समेत संपर्क मार्गाें को भी लोक निर्माण विभाग की टीमों ने बहाल करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6, सुंदरनगर 7.0, भुंतर 4.3, धर्मशाला 4.2, ऊना 7.2, नाहन 10.1, केलांग -6.9, पालमपुर 4.0, सोलन 6.0, मनाली 0.2, कांगड़ा 7.4, मंडी 7.3, चंबा 7.6, डलहाैजी 2.4, बिलासपुर 10.6, जुब्बड़हट्टी 6.3, भरमाैर 0.9, सेऊबाग 1.5, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 0.3 व देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 1 और 2 मार्च  को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 4 मार्च  को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 3 मार्च  को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 5 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 2 मार्च तक न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 2 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
Share :
Tags15 percent more rain in Februaryhimachal pradeshHimachal Weather: After heavy rain and snowfall difficulties persistedhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों ...

Next Article

Uttarakhand: मंदिर जाने के लिए निकली बच्ची ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: होमस्टे संचालकों को मिलेगा इको-फ्लावर बैज

    September 17, 2026
    By hinditvnews
  • HRTC
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: HRTC बस सफर का वीडियो बनाएं, जीतें पुरस्कार

    October 17, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

    October 28, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ताया ने पढ़ाया, चिट्टे के नशे में फंसे Nephew ने खुद थाने पहुंचाया

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Panchayat
    उत्तर प्रदेश

    UP: गांव की सरकार बदलने की तैयारी, इस राज्य का मॉडल अपनाने पर मंथन

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शास्त्री भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी नियुक्ति

    May 14, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Train Nurpur Road Baijnath
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    जोगिंद्रनगर-पठानकोट ट्रैक पर 28 से दौड़ सकती है ट्रेन

  • himachal high court
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: शौचालयों में महिलाओं से अतिरिक्त वसूली पर हिमाचल हाईकोर्ट सख्त

  • shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुन्नी के दोघरी में एक और क्षत-विक्षत शव बरामद, समेज आपदा में लापता हुए थे 36 लोग

Timeline

  • October 28, 2026

    उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

  • October 28, 2026

    करवा चौथ 2026: हिमाचल में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

  • October 28, 2026

    हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

  • October 28, 2026

    हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

  • October 28, 2026

    हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dhami

    उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Karwa

    करवा चौथ 2026: हिमाचल में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • cm sukhu

    हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.