Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: जल शक्ति विभाग भर्ती: 45 वर्ष तक के लिए पैरा स्टाफ के पद

  • India-China Border Trade: शिपकी ला में 1697 से जारी सामान के बदले सामान का व्यापार

  • Himachal: कालाअंब में 230 बिजली कनेक्शन कटे, 70 लाख बकाया पर कार्रवाई

  • हिमाचल: उद्योग लगाना आसान, प्रदूषण एनओसी 30 दिन में

  • Himachal: किन्नौर कैलाश यात्रा: 960 श्रद्धालु रवाना, 5-10 अगस्त के स्लॉट फुल

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›Aditya L1: सूरज के तूफानी राज खुलेंगे

Aditya L1: सूरज के तूफानी राज खुलेंगे

By hinditvnews
September 2, 2023
406
0
Aditya L1

Aditya L1 Mission: सूरज के तूफानी राज खुलेंगे, संचार तकनीक की बाधा दूर करने में रामबाण साबित होगा ‘आदित्य एल1’

पड़ोसी मुल्क चीन भी सोलर मिशन लॉन्च कर चुका है। चीन द्वारा भेजा गया मिशन धरती के ऑर्बिट में है, जबकि ‘इसरो’ का ‘आदित्य एल1 मिशन’ उससे बाहर होगा। ‘आदित्य एल1 मिशन’ एक प्रतिशत दूरी तक ही जाएगा।

साढ़े छह सौ करोड़ रुपये की लागत पर तैयार हुए ‘चंद्रयान 3’ मिशन की सफलता के बाद अब ‘आदित्य एल1 मिशन’ की बारी है। इसकी कामयाबी से दुनिया को ‘सूरज’ के वे तूफानी राज मालूम चलेंगे, जिनसे अभी पर्दा उठना बाकी है। पूर्व वैज्ञानिक एवं प्रमुख रेडियो कार्बन डेटिंग लैब, बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, लखनऊ, डॉ. सीएम नौटियाल ने बताया कि सूरज का ‘मिजाज’ जानने के लिए दुनिया का हर देश प्रयासरत है। सूर्य के व्यवहार का पता लगना बहुत अहम है। अगर यह पता लगाने में हम कामयाब हो जाते हैं तो मानव जाति के विकास से जुड़ी कई समस्याओं का हल हो सकता है। सूरज पर तूफान आते हैं, जिन्हें हम ‘सोलर स्ट्रॉम’ कहते हैं। ‘आदित्य एल1 मिशन’ के जरिए हम ‘सोलर स्ट्रॉम’ का पता लगा सकते हैं। ये तूफान संचार तकनीक पर असर डालते हैं। कम्युनिकेशन सिस्टम को बाधित कर देते हैं। यदि हमें सूरज के मिजाज और वहां आने वाले तूफान का पता चल जाएगा तो दुनिया में संचार तकनीक की बाधाओं को दूर करने में बड़ी सफलता मिलेगी। इस मामले में ‘आदित्य एल1 मिशन’ रामबाण साबित हो सकता है।

अंतरिक्ष यान भेजने के समय में बदलाव
डॉ. सीएम नौटियाल के मुताबिक, ‘आदित्य एल1 मिशन’ विभिन्न क्षेत्रों में भारत के लिए नई राहें प्रशस्त करेगा। इस कामयाबी से अंतरिक्ष, तकनीकी क्षेत्र और सोलर एनर्जी के मामले में भारत कई नए आयाम स्थापित कर सकता है। अमेरिका के अनेक सौर मिशन लांच हुए हैं। उनसे बहुत सी जानकारियां दुनिया के सामने आई हैं। हालांकि बहुत से तथ्य अभी ‘राज’ ही बने हुए हैं। सूरज पर तूफान आते हैं। इस वजह से हमारा संचार सिस्टम प्रभावित होता है। ‘आदित्य एल1 मिशन’ हमें बताएगा कि वहां पर कितने समय में, कितनी तीव्रता से और कितने क्षेत्र में तूफान आता है। इसे हमें अपने संचार सिस्टम को दुरुस्त रखने और मौसम की सटीक भविष्यवाणी करने में मदद मिलेगी। तूफान की तीव्रता को देखते हुए अंतरिक्ष यान भेजने के समय में बदलाव किया जा सकता है। सोलर स्ट्रॉम से संचार तकनीक को कम से कम नुकसान हो, यह तैयारी पहले से की जा सकेगी।

आदित्य एल1′ मिशन में स्पेशल अलॉय का इस्तेमाल
बता दें कि पड़ोसी मुल्क चीन भी सोलर मिशन लॉन्च कर चुका है। चीन द्वारा भेजा गया मिशन धरती के ऑर्बिट में है, जबकि ‘इसरो’ का ‘आदित्य एल1 मिशन’ उससे बाहर होगा। ‘आदित्य एल1 मिशन’ एक प्रतिशत दूरी तक ही जाएगा। मतलब, सूरज 15 करोड़ किलोमीटर दूर है तो यह मिशन 15 लाख किलोमीटर दूरी तक जाएगा। सूरज के तापमान से उपकरणों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए स्पेशल अलॉय इस्तेमाल किया गया है। सूरज पर कई तरह के कण और ऊर्जा रहती है। वह ऊर्जा कई तरह की तरंगों के रूप में निकलती है। पराबैंगनी किरणों को सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा का ही एक प्रकार माना जाता है। सूरज के बाहरी हिस्से का तापमान ज्यादा होता है तो वहां कण वाष्पित होते रहते हैं।

सूरज पर इंटर प्लेनेटरी स्पेस कितना है?
बतौर डॉ. सीएम नौटियाल, हमारा मिशन आयरन, गैस, हीलियम व निऑन आदि के बारे में जानकारी देगा। ‘आदित्य एल1 मिशन’ का मकसद, कणों का अध्ययन करना है। इसके साथ ही एक्सरे की जानकारी जुटाई जाएगी। कम ऊर्जा और ज्यादा ऊर्जा के एक्सरे होते हैं। इनके मद्देनजर पैरा बैंगिनी तरंगों का अध्ययन किया जाएगा। फिल्टर से मालूम होगा कि सूरज से पैरा बैंगिनी तरंगें, कितनी मात्रा में आती हैं और किस क्षेत्र से आती हैं। सूरज पर इंटर प्लेनेटरी स्पेस कितना है। ग्रहों के बीच में जो चुंबकीय क्षेत्र है, वह कितना है और कहां कहां पर है। इसके लिए ‘आदित्य एल1 मिशन’ में एक मैगनेटो मीटर लगाया गया है। सौर पवन के जो कण आते हैं, उनमें क्या कौन से तत्व शामिल होते हैं, ये पता लगाया जाएगा। आदित्य मिशन, सोलर कोरोनोग्राफ के जरिए सूर्य के सबसे भारी भाग का अध्ययन करेगा।

इसलिए धरती के ऑर्बिट से बाहर जा रहा ‘आदित्य एल1’
‘आदित्य एल1 मिशन’ से अंतरिक्ष के मौसम का पता चलेगा। जब कोई भी सेटेलाइट भेजा जाता है तो उस पर सूरज के चुंबकीय क्षेत्र का असर होता है। चूंकि पृथ्वी का अपना चुंबकीय क्षेत्र है और सूरज का अपना चुंबकीय क्षेत्र होता है। ऐसे में ये दोनों क्षेत्र मिल जाते हैं। इस वजह से सूरज के अध्ययन की स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आती। यही कारण है कि ‘आदित्य एल1 मिशन’  को धरती के ऑर्बिट से बाहर भेजा जा रहा है। जब ऐसा होगा, तभी दोनों के चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन हो सकेगा। इस मिशन में इसरो के सहयोगी संगठन भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) अहमदाबाद, विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आईयूसीएए) और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान सहित कई दूसरे सेंटरों का योगदान है।
Share :
TagsAditya L1 newsAditya L1 updateAditya missionisro next mission
Previous Article

Aditya L1 Launch : आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग

Next Article

ईशान या सैमसन, कौन होगा विकेटकीपर?

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Assam
    राष्ट्रीय

    Assam: असम पुलिस ने विपक्षी दलों को दिया CAA के खिलाफ आंदोलन वापस लेने का ‘आदेश’, दी कार्रवाई की चेतावनी

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • 152
    धार्मिकराष्ट्रीय

    आज से खुल जाएंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट, कितने श्रद्धालु रोजाना कर सकेंगे दर्शन

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • राष्ट्रीय

    हम ऐसे समाज की रचना करना चाहते हैं, जहां सरकार का दखल कम हो’; PM Modi ने जनता से किया ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • Fali S Nariman
    राष्ट्रीय

    नहीं रहे सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन, 95 की उम्र में ली अंतिम सांस

    February 21, 2024
    By hinditvnews
  • Anantnag Encounter Live News Today
    राष्ट्रीय

    Anantnag Encouter:कोकरनाग जंगलों में आतंकी

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • Chhattisgarh
    राष्ट्रीय

    Chhattisgarh: कांकेर के जंगल में 3 नक्सली ढेर, जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी

    November 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal news
    कुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Landslide: बिना योजना के बना दिए मकान, अब ताश के पत्तों की तरह ढह रहे; प्रशासन ने बनाई कमेटी

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 26 फरवरी को दिल्ली से शिमला लौटेंगे सीएम सुक्खू, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

  • Aloo
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुफरी का आलू चमका: 79 किस्मों से देशभर में पहचान

Timeline

  • August 3, 2026

    Himachal: जल शक्ति विभाग भर्ती: 45 वर्ष तक के लिए पैरा स्टाफ के पद

  • August 3, 2026

    India-China Border Trade: शिपकी ला में 1697 से जारी सामान के बदले सामान का व्यापार

  • August 3, 2026

    Himachal: कालाअंब में 230 बिजली कनेक्शन कटे, 70 लाख बकाया पर कार्रवाई

  • August 3, 2026

    हिमाचल: उद्योग लगाना आसान, प्रदूषण एनओसी 30 दिन में

  • August 3, 2026

    Himachal: किन्नौर कैलाश यात्रा: 960 श्रद्धालु रवाना, 5-10 अगस्त के स्लॉट फुल

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Job

    Himachal: जल शक्ति विभाग भर्ती: 45 वर्ष तक के लिए पैरा स्टाफ के पद

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • China

    India-China Border Trade: शिपकी ला में 1697 से जारी सामान के बदले सामान का व्यापार

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Meeter

    Himachal: कालाअंब में 230 बिजली कनेक्शन कटे, 70 लाख बकाया पर कार्रवाई

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.