Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल में बारिश-बर्फबारी, मौसम साफ होगा इस दिन

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी, मौसम साफ होगा इस दिन

By hinditvnews
April 12, 2025
316
0
Weather

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, इस दिन साफ होगा मौसम

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला/धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 12 Apr 2025
Himachal Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को भी कई जिलों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। रविवार से मौसम साफ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच शुक्रवार को हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में हिमपात और शिमला, धर्मशाला, मंडी एवं चंबा में जोरदार बारिश-ओलावृष्टि हुई। सुबह करीब 10 बजे राजधानी शिमला समेत कई जगह बादल छाने से अंधेरा हो गया। इसी बीच, कई इलाकों में जोरदार बारिश और ओले गिरे। मौसम खराब होने से कांगड़ा की तीन और शिमला की दो उड़ानें रद्द हो गईं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को भी कई जिलों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। रविवार से मौसम साफ रहने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश में बदले मौसम के चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंड हो गई है। सुबह शिमला के अलावा धर्मशाला, मंडी और चंबा के कई क्षेत्रों में भी बादल बरसे। बारिश से शिमला शहर में कई दुकानों में पानी घुस गया। कांगड़ा के लोअर मैंझा में अंधड़ के कारण कारण चीड़ का पेड़ कार पर गिर गया। इससे कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। बैजनाथ के उतराला से ऊपर पनाली धार में बिजली गिरने से 153 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। धर्मशाला में धौलाधार की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ है। लाहौल में ऊंची चोटियों पर सुबह बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा के साथ सेवन सिस्टर पीक, बारालाचा सहित ऊंची चोटियां बर्फबारी से सफेद हो गईं।

बर्फबारी के बीच सिस्सू से 1,200 पर्यटक वाहनों को प्रशासन ने वापस मनाली भेजा। मंडी जिले में मंडी-पठानकोट हाईवे पर कई जगह जलभराव हुआ। जोगिंद्रनगर में अंधड़ से मेला स्थल में सजीं दुकानों की छतें उड़ गईं। बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। चौंतड़ा में एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आईं कुछ कारों को नुकसान हुआ है। हमीरपुर जिले में हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली है। चंबा के पांगी में होने वाले राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने निकले चंबा के डीसी, एसपी और एएसपी समेत सीएम सिक्योरिटी स्टाफ तांदी के दरेड़ नाले में कुछ समय फंस रहा। बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ गया था। इससे कुल्लू-किलाड़ सड़क पर वाहनों की भी आवाजाही बंद हो गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 अप्रैल को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और कांगड़ा में कुछ स्थानों, जबकि सोलन और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार जताए हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। 13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। खराब मौसम के चलते गगल हवाई अड्डा पर तीन हवाई सेवाएं इंडिगो एयरलाइंस की दो और स्पाइस जेट की एक विमान सेवा रद्द हो गई। शिमला से दो उड़ानें रद्द हुई हैं। इनमें शिमला से धर्मशाला गई उड़ान वापस शिमला नहीं पहुंची, जिससे शिमला से दिल्ली के लिए भी उड़ान नहीं हुई।

कहां कितनी हुई बारिश (मिलीमीटर में)

गोहर 19.0
पंडोह 14.0
पांवटा 13.6
करसोग 13.1
मंडी 8.0
सांगला 7.4
कांगड़ा 7.2
गुलेर 5.6
जोत 5.0
शिमला 3.4
Share :
TagsDharamshala newshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

कोटा मौसम अलर्ट: हीटवेव को लेकर गाइडलाइन ...

Next Article

हिमाचल: मुफ़्त इलाज के लिए जांच के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chautala
    हरियाणा

    हरियाणा: रोहतक में सुनैना चौटाला का भाजपा पर हमला, अधिकारियों पर नहीं है सरकार की पकड़

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: स्कूलों में 75% शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य

    May 18, 2026
    By hinditvnews
  • Akhilesh Yadav
    उत्तर प्रदेश

    अखिलेश यादव बोले: कोडिन कप सिरप में महत्वपूर्ण बात, सरकार छुपा रही है

    December 20, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला छात्रा मौत केस: आरोपी प्रोफेसर की लाई डिटेक्टर रिपोर्ट कोर्ट में पेश, 17 को सुनवाई

    February 14, 2026
    By hinditvnews
  • Panchayat1
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    सोलन: बुआसनी पंचायत में प्रधान पद के लिए नहीं मिला योग्य उम्मीदवार।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    Free LPG Cylinder on Holi: योगी सरकार का तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर

    March 12, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Murmu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा, भव्य स्वागत

  • himachal
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू ने की आपात बैठक, बोले- ‘युद्ध की तरह लड़ रहे, गृहमंत्री शाह ने दिया मदद का आश्वासन

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली विभागों से हटाए जाएंगे 40 पद

Timeline

  • July 29, 2026

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • July 29, 2026

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • July 29, 2026

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • July 29, 2026

    पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • July 29, 2026

    Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Bijli

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Nayab

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.