Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Vishal Mega Mart Recognized in the 2025 Burgundy Private Hurun India 500 List

  • Dr. SHREEVARMA's Wellness Partners with SRM Institute of Science and Technology to Advance Evidence-Based Integrative Healthcare

  • Vels Medical College & Hospital Hosts MED-AI Summit 2026 – International Conference on AI in Healthcare Brings Global Experts Together

  • Truecaller and Route Mobile Announce Partnership to Strengthen Global Business Messaging

  • SRM University-AP Secures 24 Research and Development Funded Projects in 6 Months

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›चारधाम यात्रा: भारत-पाक तनाव और दुश्वारियों से घटी रफ्तार, अगला पखवाड़ा अहम

चारधाम यात्रा: भारत-पाक तनाव और दुश्वारियों से घटी रफ्तार, अगला पखवाड़ा अहम

By hinditvnews
May 14, 2025
206
0
Chardham

Chardham Yatra: भारत-पाक तनाव से बना भ्रम, थमा यात्रा का चरम; दुश्वारियों का भी रहा असर, अगला पखवाड़ा अहम

हिंदी टीवी न्यूज़, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Wed, 14 May 2025

Char Dham Yatra Crowd 2025: दो हफ्ते में पिछले साल की तुलना में 2.80 लाख यात्री कम पहुंचे हैं। घोड़े-खच्चरों की बीमारी और मौसम की दुश्वारी का भी यात्रा पर असर रहा।

भारत पाक तनाव से बने भ्रम और आशंकाओं के कारण चारधाम यात्रा अपने चरम पर नहीं पहुंच पाई है। यात्रा शुरू हुए पूरे दो हफ्ते हो चुके हैं। पिछले साल की तुलना में 2.80 लाख श्रद्धालु कम पहुंचे हैं। हालांकि यात्रा पर आने के लिए अपना पंजीकरण कराने वालों की संख्या लाखों में है।

प्रदेश में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी। सोमवार तक 13 दिनों में 605183 यात्री चारधाम यात्रा में दर्शन के लिए पहुंचे। पिछले वर्ष शुरुआती 13 दिनों में 885733 लाख श्रद्धालु दर्शन करने आए थे। यानी अभी तक यात्रियों की संख्या में 32 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि मई महीने में ही यात्रा के चरम पर पहुंचने की सबसे ज्यादा संभावना मानी जा रही है। पिछले वर्ष भी इसी महीने सबसे ज्यादा यात्री पहुंचे थे।

इन वजहों से ठिठके श्रद्धालुओं के पांव

1. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है। स्थानीय व्यापारी भी इस बार यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं। लेकिन एक के बाद एक बाद चुनौती खड़ी होने से यात्रा प्रभावित होती चली गई। सात मई को पहलगाम में हुई पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद बनी परिस्थितियों में यात्रियों के पांव ठिठक गए।

2. केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर संक्रमण के कारण करीब 13 घोड़े और खच्चरों की मौत होने से तीन दिन इनके संचालन पर रोक लगानी पड़ी।

3. चारों धामों में खराब मौसम भी यात्रा के प्रभावित होने की एक प्रमुख वजह माना गया। हालांकि इसका बहुत अधिक प्रभाव नहीं दिखा।

अगले 15 दिनों पर टिका दारोमदार

पिछले साल मई महीने का दूसरा पखवाड़ा चारधाम यात्रा का चरम था। इस अवधि में पूरे सीजन के दौरान सबसे अधिक यात्री पहुंचे थे। स्कूलों में छुट्टियां और गर्मी के कारण बड़ी संख्या में यात्री चारधाम आए। पिछले चार दिनों में यात्रियों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ भी है। 12 मई तक चार दिनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। नौ मई को 45772, 10 मई को 51356, 11 मई को 55034 और 12 मई को 54678 यात्री चारधाम यात्रा में पहुंचे। लेकिन 2024 की तुलना में यात्रियों की तादाद कम है और यही चारधाम यात्रा से जुड़े छोटे से लेकर बड़े व्यापारी की चिंता भी है।

पिछले साल की तुलना में चारधाम यात्रियों की संख्या 32 फीसद की गिरावट है। निसंदेह परिस्थितियां प्रतिकूल होने से यात्रा पर असर पड़ा है। 2024 में 17 से 23 मई के बीच सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। देखना दिलचस्प होगा कि मौजूदा हालात में यात्रा उस चरम को पार कर पाएगी या नहीं। यदि ऐसा नहीं होता है तो सरकार को सभी हितधारकों से बात करनी होगी। -अनूप नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता व विश्लेषक

छोटे होटलों को इस बार एडवांस बुकिंग न के बराबर मिली। जो हुई भी ताजा बनी परिस्थितियों में रद हो गईं। सामान्य हो रही स्थितियों में हमें यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। – नितिन जमलोकी, सचिव, श्री केदारधाम होटल एसोसिएशन

भारत पाक तनाव का चारधाम यात्रा पर आंशिक असर है। इस वर्ष चारों धामों के कपाट पिछले साल की तुलना पहले खुल गए थे। लेकिन 2023 से तुलना करें तो शुरुआती हफ्तों में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। यात्रा सुचारू रूप से संचालित है। अब चारों धामों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। – विनय शंकर पांडेय, आयुक्त, गढ़वाल मंडल

 

Share :
TagsChar Dham Yatra2025dehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

उत्तरकाशी हेलिकॉप्टर हादसा: DGCA जांच रिपोर्ट का ...

Next Article

पंजाब में भीषण गर्मी: पारा 41.7 डिग्री, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ups
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ओपीएस की जगह यूपीएस लागू करने पर मंथन, कैबिनेट में मामला

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Kesari
    फ़िल्ममनोरंजन

    Kesari 3: अक्षय कुमार ने की घोषणा, इस महान योद्धा पर बनेगी फिल्म

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: गर्भपात पर फैसला मां का अधिकार, HC

    January 2, 2026
    By hinditvnews
  • Police Delhi
    दिल्ली

    दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम से 3 करोड़ के गहने चोरी, 5 बदमाश पकड़े गए

    February 15, 2026
    By hinditvnews
  • Ed
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिप्टो करेंसी मामले में ईडी की नगरोटा बगवां में दबिश

    December 13, 2025
    By hinditvnews
  • dalle
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: गोदामों में पहुंचीं 1.60 लाख क्विंटल दालें

    December 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Lakhanpal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के बागी पूर्व MLA आईडी लखनपाल के घर पर चलेगा बुलडोजर

  • Solan News
    Uncategorizedसोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: निमोनिया ने जकड़े बच्चे

  • Shimla News
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज

Timeline

  • July 1, 2026

    Vishal Mega Mart Recognized in the 2025 Burgundy Private Hurun India 500 List

  • July 1, 2026

    Dr. SHREEVARMA's Wellness Partners with SRM Institute of Science and Technology to Advance Evidence-Based Integrative Healthcare

  • July 1, 2026

    Vels Medical College & Hospital Hosts MED-AI Summit 2026 – International Conference on AI in Healthcare Brings Global Experts Together

  • July 1, 2026

    Truecaller and Route Mobile Announce Partnership to Strengthen Global Business Messaging

  • July 1, 2026

    SRM University-AP Secures 24 Research and Development Funded Projects in 6 Months

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Vishal Mega Mart Recognized In The 2025 Burgundy Private Hurun India 500 List

    Vishal Mega Mart Recognized in the 2025 Burgundy Private Hurun India 500 List

    By hinditvnews
    July 1, 2026
  • Dr. Shreevarma's Wellness Partners With Srm Institute Of Science And Technology To Advance Evidence Based Integrative Healthcare

    Dr. SHREEVARMA's Wellness Partners with SRM Institute of Science and Technology to Advance Evidence-Based Integrative ...

    By hinditvnews
    July 1, 2026
  • Vels Medical College & Hospital Hosts Med Ai Summit 2026 International Conference On Ai In Healthcare Brings Global Experts Together

    Vels Medical College & Hospital Hosts MED-AI Summit 2026 – International Conference on AI in ...

    By hinditvnews
    July 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.