Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›नए साल की शुरुआत हिमपात और बारिश के साथ, किसानों को राहत

नए साल की शुरुआत हिमपात और बारिश के साथ, किसानों को राहत

By hinditvnews
January 1, 2026
268
0
Himachal Weather News With Hindi TV News channel

Himachal Weather: पहाड़ों पर हिमपात के साथ नए साल का आगाज, ऊना में बारिश से किसानों ने ली राहत की सांस

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी,  शिमला/धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 01 Jan 2026

हिमाचल प्रदेश में नए साल का आगाज बर्फबारी के साथ हुआ है। वहीं, वीरवार को मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश शुरू हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हिमपात के साथ नए साल का आगाज हुआ है। बुधवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लाहौल के कोकसर, अटल टनल और मणिमहेश सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण रोहतांग के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

गुलाबा से आगे वाहन ले जाने पर पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है। उधर, मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार (एक और 2 जनवरी) को भी पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 3 और 4 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, जबकि 5 एवं 6 को फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। लाहौल-स्पीति और कुल्लू के अलावा बुधवार को चंबा और किन्नौर के पर्वतीय क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है।

सुबह ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर फाहे गिरे, लेकिन दोपहर होते-होते कोकसर और अटल टनल के दोनों छोर में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। इसी बीच, नया साल मनाने पहुंचे पर्यटकों ने भी यहां हिमपात का आनंद लिया। रोहतांग दर्रा पर 12 सेंटीमीटर, शिंकुला में 15, कुंजुम दर्रा में 15, जांस्कर- समदो में 10, बारालाचा में 20 और कोकसर में 5 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

लाहौल घाटी और अटल टनल रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरने से पर्यटक रोमांचित हो गए। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ लिया। जिला चंबा के पांगी की हुडान भटोरी, सुराल भटोरी और अन्य चोटियों व भरमौर की ऊपरी चोटियों कुगति, काली छौ समेत मणिमहेश में हल्का हिमपात हुआ है।  मनाली की ऊंची चोटियों सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, घेपन पीक, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा, मांगनकोट और इंद्रासन में भी बर्फबारी हुई। उधर, शिमला सहित अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे। प्रदेश के पांच जिले बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, ऊना व सिरमौर कोहरे की चपेट में हैं। इसके चलते पूरे प्रदेश में शीत लहर तेज हो गई है।

कोहरे से देशभर में 300 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित
नए साल के आगाज के साथ राष्ट्रीय राजधानी समेत समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड से सिहर उठा है। मध्य से लेकर पूर्व और पूर्वोत्तर भारत तक कंपकंपी छाई हुई है। हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में बेहद सर्द हवाएं चल रही हैं। ठंड के साथ घनघोर कोहरे ने दुश्वारियां और बढ़ा दी हैं। सड़क, रेल एवं हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित होने से जिंदगी ठहर गई है। दिल्ली और श्रीनगर में 300 से अधिक उड़ानों पर असर पड़ा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कम दृश्यता के कारण कम से कम 148 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जिनमें 78 आगमन और 70 प्रस्थान वाली उड़ानें शामिल थीं। 150 से अधिक उड़ानें विलंब हुईं। अभी राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही। उत्तर भारत में चार से पांच दिन घना कोहरा बना रह सकता है।

कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

ताबो – 3.4
कुकुमसेरी – 3.4
कल्पा 2.1
सोलन 5.2
मंडी 6.2
हमीरपुर 6.6
मनाली 6.7
धर्मशाला 6.8
शिमला 8.7

 

बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खेतों में लौटी रौनक
जिला ऊना के कई इलाकों में आज सुबह करीब ग्यारह बजे हुई हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से बारिश न होने के कारण किसान चिंतित थे, लेकिन आज हुई हल्की से मध्यम बारिश ने उन्हें बड़ी राहत दी है। बारिश से खेतों में नमी आ गई है, जिससे रबी फसलों विशेषकर गेहूं, सरसों और चारे की फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि यह बारिश समय पर न होती तो फसलों की बढ़वार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता था।

बारिश से जहां सिंचाई का खर्च कम होगा, वहीं पैदावार बेहतर होने की उम्मीद भी जगी है। गांवों के खेतों में एक बार फिर हरियाली लौटने की संभावना से किसान उत्साहित नजर आ रहे हैं। किसान जोगिंदर सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से खेत सूखने लगे थे, लेकिन आज की बारिश ने खेतों को नई जिंदगी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभकारी है और इससे अच्छी पैदावार की उम्मीद है। किसान सुरेंद्र कुमार का कहना है कि जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन नहीं हैं, उनके लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी और फसलों की जड़ें मजबूत होंगी। वहीं किसान रमेश चंद ने कहा कि यदि आने वाले दिनों में इसी तरह हल्की बारिश होती रही तो क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा और फसलें अच्छी होंगी। कुल मिलाकर चकसराय के आस पास के क्षेत्र में हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है और आने वाले समय में बेहतर खेती व उत्पादन की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

 

Share :
Tagshimachal newsHimachal Weather new year begins with snowfall in the mountains Rain in the plainshindi newsshimla news
Previous Article

नए साल 2026 का स्वागत: पहाड़ों की ...

Next Article

नालागढ़ में धमाका: पुलिस थाने के पास ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cybercrime
    Chandigarh Newsपंजाब

    ऑनलाइन सट्टा रैकेट: IT सर्च में दुबई लिंक, पंजाब-हरियाणा के पुलिस अफसर संदेह में

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    कुर्की आदेश में विरोधाभास: हाईकोर्ट ने मुक्तसर जिला जज से मांगी रिपोर्ट, 30 नवंबर को सुनवाई

    September 22, 2026
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    Farmers Protest: एकजुट हुए किसान, केंद्र के खिलाफ दिल्ली कूच की घोषणा

    January 14, 2025
    By hinditvnews
  • Murmu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा, भव्य स्वागत

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: एएनएम होम के दोषपूर्ण डिजाइन पर अफसर की जिम्मेदारी तय हो

    September 5, 2026
    By hinditvnews
  • Chunav
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    निकाय चुनाव: 22 निकायों में भाजपा, 19 में कांग्रेस समर्थित जीते

    May 18, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Accident
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी-मनाली मार्ग पर ट्रैवलर पलटी, 5 घायल

  • Solan
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    सोलन में जिंदा महिला का कागजों में अंतिम संस्कार, FIR दर्ज

  • Cm Sukhu
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के हक-हकूक की लड़ाई जारी रहेगी: मुख्यमंत्री सुक्खू

Timeline

  • October 7, 2026

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • October 7, 2026

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • October 7, 2026

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • October 7, 2026

    HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • October 7, 2026

    SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy Efficient, Sustainable Comfort

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA PACIFIC

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited Edition Packs

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.