Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre at Ulhasnagar

  • Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening Robots

  • RVCE and Axtroid Partner to Bring Advanced Manufacturing and Extended Reality Skills to Future Engineers

  • MaitriBodh Parivaar Celebrates a Unique International Day of Yoga Blending Maitri, Sanskriti, and Holistic Well-being

  • Building India's Future Workforce: Galgotias University Celebrates 5,500+ Placements

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: 2030 तक वन क्षेत्र 31% करने को रोडमैप तैयार करने के सीएम के निर्देश

हिमाचल: 2030 तक वन क्षेत्र 31% करने को रोडमैप तैयार करने के सीएम के निर्देश

By hinditvnews
February 2, 2026
159
0
Meeting

Himachal: 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप, सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी,  शिमला।  Published by: Megha Jain Updated Mon, 02 Feb 2026

वन विभाग को वर्ष 2030 तक हिमाचल प्रदेश में वन क्षेत्र को विस्तार प्रदान कर 31 प्रतिशत तक करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वन विभाग को वर्ष 2030 तक हिमाचल प्रदेश में वन क्षेत्र को विस्तार प्रदान कर 31 प्रतिशत तक करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को वन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य का वन क्षेत्र 29.5 प्रतिशत है, जिसे योजनाबद्ध और सतत तरीके से बढ़ाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एक वैश्विक समस्या बनकर उभरी है और इसके प्रतिकूल प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इसके दृष्टिगत वर्तमान राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। हिमाचल प्रदेश में लगभग 16,376 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र हिमाच्छादित, बंजर या पर्वतीय क्षेत्र है, जहां पौधारोपण संभव नहीं है, इसलिए वन विभाग को प्रत्येक जिले में पौधारोपण के लिए उपयुक्त संभावित क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिए और उसके अनुसार चरणबद्ध पौधारोपण योजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने देशी प्रजातियों, फलदार पौधों और औषधीय महत्व वाले पौधों के रोपण पर भी बल दिया।

मौजूदा वनों की सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए: सुक्खू
सुक्खू ने कहा कि विभाग को केवल नए जंगलों के विस्तार पर ही नहीं बल्कि मौजूदा वनों की सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए, साथ ही वन संरक्षण की दिशा में स्थानीय लोगों और समुदायों की सक्रिय भागीदारी को भी सुनिश्चित करना चाहिए। राज्य सरकार ने प्रदेश में सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पौधरोपण और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पिछले वर्ष 924.9 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। इस पहल में कुल 285 महिला मंडल, 70 युवक मंडल, 59 स्वयं सहायता समूह और 13 समुदाय आधारित संगठनों ने सक्रिय योगदान दिया। योजना के अंतर्गत सरकार इन समूहों को दो हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण के लिए 2.40 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है, साथ ही पौधों की सर्ववाइवल दर के आधार पर वार्षिक प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य
ग्रामीण स्तर पर इस योजना को लक्षित समूहों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत आगामी वित्तीय वर्ष में 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 3,376 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान कर ली गई है, जबकि शेष 1,624 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने वन विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, पीसीसीएफ (हॉफ) संजय सूद तथा वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Share :
TagsCM Sukhu instructs officialshimachal pradeshhindi newsPrepare a roadmap to increase forest cover to 31 percent by 2030shimla news
Previous Article

शिमला: सीएम सुक्खू ने होम-स्टे पोर्टल किया ...

Next Article

हिमाचल मौसम: बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ी, कई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में जल शक्ति विभाग की भर्ती में पारदर्शिता हेतु 100 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू

    February 13, 2026
    By hinditvnews
  • Police
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: 823 यूट्यूबर-ट्रैवल ब्लॉगर पुलिस के रडार पर, कंटेंट की हो रही निगरानी

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • 08 02 2024 Karmchari 23359789
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: आगामी बजट में किसान की आय बढ़ाने के लिए आएंगी नई योनजाएं, CM सुक्खू ने दुग्ध उत्पादकों से ...

    February 12, 2024
    By hinditvnews
  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: चिट्टा तस्करी के दोषी को 10 साल की सजा, ₹1 लाख जुर्माना

    December 19, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    हरियाणा

    Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की समीक्षा बैठक

    January 17, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    nahanशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नशे के कारोबारी को 11.8 ग्राम चिट्टे और कैश सहित पकड़ा

  • Cm
    manaliकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: मनाली में चंपई सोरेन के पोते की मौत, दोस्तों संग घूमने आया था

  • kinner kelash
    किन्नौरधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Himachal: किन्नौर कैलाश यात्रा 1 अगस्त से, प्राकृतिक शिवलिंग के होंगे दर्शन

Timeline

  • June 22, 2026

    Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre at Ulhasnagar

  • June 22, 2026

    Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening Robots

  • June 22, 2026

    RVCE and Axtroid Partner to Bring Advanced Manufacturing and Extended Reality Skills to Future Engineers

  • June 22, 2026

    MaitriBodh Parivaar Celebrates a Unique International Day of Yoga Blending Maitri, Sanskriti, and Holistic Well-being

  • June 22, 2026

    Building India's Future Workforce: Galgotias University Celebrates 5,500+ Placements

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai With The Launch Of Fortis Medical Centre At Ulhasnagar

    Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre ...

    By hinditvnews
    June 22, 2026
  • Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate For Its Medigo Range Of Ai Powered Healthcare Screening Robots

    Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening ...

    By hinditvnews
    June 22, 2026
  • Rvce And Axtroid Partner To Bring Advanced Manufacturing And Extended Reality Skills To Future Engineers

    RVCE and Axtroid Partner to Bring Advanced Manufacturing and Extended Reality Skills to Future Engineers

    By hinditvnews
    June 22, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.