हिमाचल न्यूज़: सीयू धर्मशाला कैंपस के लिए 27 करोड़ जमा, रिव्यू के बाद राशि घटी

Himachal News: सीयू के धर्मशाला कैंपस के लिए 27 करोड़ करवाने होंगे जमा, रिव्यू के बाद कम हुई राशि
हिंदी टीवी, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Sun, 08 Feb 2026
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला कैंपस को लेकर जमीन हस्तांतरण को 30 करोड़ रुपये नहीं, 27 करोड़ के करीब राशि जमा करवानी होगी।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला कैंपस को लेकर वन भूमि हस्तांतरण के बदले जमा करवाई जाने वाली राशि में आखिरकार कटौती कर दी गई है। अब केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए जमीन हस्तांतरण को 30 करोड़ रुपये नहीं, 27 करोड़ के करीब राशि जमा करवानी होगी।
30 करोड़ रुपये की इस भारी भरकम राशि को को लेकर प्रदेश सरकार ने सवाल उठाए थे और इसे रिव्यू करने की बात कही थी। वहीं अब रिव्यू के बाद यह राशि घट कर करीब 27 करोड़ रुपये रह गई है। सूत्रों के अनुसार इस राशि को कम होने का कारण सरकार की ओर से जारी निर्देशों को माना जा रहा है। निर्देशों के अनुसार सरकार ने स्पष्ट किया है कि वन विभाग भी सरकार की एजेंसी है, ऐसे में इसको राशि देने का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि यह राशि सरकार को ही आनी है।















